एक्सप्लोरर

Infinix Note 40 और Note 40 Pro जल्द होगा लॉन्च, दमदार प्रोसेर और वायरलैस चार्जिंग से होगा लैस

Infinix Note 40 Series: इनफिनिक्स जल्द ही एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाली है, जिसे गूगल प्ले कंसोल पर स्पॉट किया गया है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

Infinix Note 40: इनफिनिक्स ने पिछले कुछ सालों से भारत समेत पूरी दुनिया में बहुत सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं और काफी लोकप्रियता हासिल की है. दरअसल, इस कंपनी ने दूसरी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों को टक्कर देने के लिए बजट सेगमेंट में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए, जो लोगों को काफी पसंद आए. अब इनफिनिक्स ने मिडरेंज में भी शानदार फोन लॉन्च किए हैं. 

इनफिनिक्स ने नोट 30 सीरीज को लॉन्च करके काफी लोकप्रियता हासिल की है, और अब कंपनी Infinix Note 40 सीरीज को लॉन्च करने वाली है. इस सीरीज में कंपनी दो स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है, जिनके नाम Infinix Note 40, और Infinix Note 40 Pro होंगे.

कई जगह किया गया स्पॉट

इन दोनों फोन को ब्लूटूथ SIG, NBTC, और TKDN सर्टिकिफिकेशन पर स्पॉट किया गया था. अब इस फोन को गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर भी मॉडल नंबर X6853 और X6850 के साथ स्पॉट किया गया है. इस डेटाबेस में स्पॉट करने के बाद इस फोन के बारे में कुछ जानकारियां पता चली है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

डेटाबेस से मिली जानकारी के मुताबिक इनफिनिक्स कंपनी का यह फोन 8GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है. इस फोन में ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Android 14 पर बेस्ड सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक चिपसेट का इस्तेमाल किया है. स्पॉट किए गए डेटा में प्रोसेसर के कोड को देखकर पता चला है कि यह फोन MediaTek Helio G99 SoC पर चलेगा. 

डिस्प्ले, कैमरा, और वायरलैस चार्जिंग

गूगल प्ले कंसोल के डेटाबेस से इनफिनिक्स के इस स्मार्टफोन के स्क्रीन के बारे में भी कुछ जानकारियां हासिल हुई है. इस फोन का स्क्रीन रेजॉल्यूशन 1080 x 2436 होगी. फोन के अगले हिस्से पर सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर्ड पंच होल कटआउट दिया गया होगा. इसके अलावा फोन के राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर देखने को मिल रहा है. इस फोन को एफसीसी सर्टिफिकेशन पर भी स्पॉट किया गया था, जिससे पता चला था कि फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है.

इसके अलावा इनफिनिक्स नोट 40 सीरीज के स्मार्टफोन में कंपनी 45W का वायर्ड और 5W का वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दे सकती है. अब देखना होगा कि कंपनी इस फोन को कब लॉन्च करती है, और इसकी कीमत कितनी होती है.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy: पहली बार इतना सस्ता हुआ एस सीरीज का स्मार्टफोन, अब मिलेगी 2-4 नहीं पूरे 20,000 रुपये की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget