एक्सप्लोरर

Tech Tips: इंडक्शन चूल्हा साफ करते समय बरतें सावधानी, ये दो गलतियां भूलकर भी न करें

Induction Cooktop Cleaning Tips: अगर आप इंडक्शन चूल्हा यूज कर रहे हैं तो इसकी क्लीनिंग के समय सावधानी बरतना जरूरी है. छोटी-सी गलती बड़ा नुकसान करवा सकती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • इंडक्शन चूल्हा ठंडा होने पर ही साफ करें, गरम पर न डालें.
  • विनेगर और पानी के घोल से जिद्दी धब्बे आसानी से हटाएं.
  • क्रेक वाले सरफेस को सावधानी से साफ करें, जलन से बचाएं.
  • अमोनिया क्लीनर और ज़्यादा दबाव से इंडक्शन चूल्हा बचाएं.

Induction Cooktop Cleaning Tips: LPG शॉर्टेज के कारण पिछले कुछ दिनों से Induction Cooktop (इंडक्शन चूल्हे) का इस्तेमाल बढ़ गया है. कई लोग इसे पहले से यूज करते आ रहे हैं तो कुछ लोगों ने हालिया दिनों से इस पर खाना पकाना शुरू किया है. अगर आपने भी अभी-अभी इंडक्शन चूल्हे पर खाना बनाना शुरू किया है तो इसकी सफाई के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है. जरा-सी लापरवाही से इसका कुकिंग सरफेस खराब हो सकता है. आज हम आपके लिए Induction Cooktop Cleaning Tips लेकर आए हैं.

Induction Cooktop Cleaning Tips

ठंडा होने पर ही करें सफाई- खाना बनाते समय अगर चूल्हे पर कुछ गिर गया है तो इसे तुरंत साफ न करें. पहले चूल्हे को पूरी तरह ठंडा होने दें और पावर सप्लाई डिस्कनेक्ट कर दें. गर्म सरफेस पर लिक्विड डालने से इसके चिपकने का डर रहता है.

सफाई में काम आएगा विनेगर- अगर चूल्हे पर पानी या दूसरे सामान के धब्बे बन गए हैं तो विनेगर से इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है. एक ढक्कन विनेगर और एक ढक्कन पानी का घोल बनाकर मुलायम कपड़े से साफ करें. इससे धब्बे आसानी से उतर जाएंगे.

क्रैक का रखें ध्यान- अगर चूल्हा यूज करते समय उसके ग्लास या सिरेमिक सरफेस पर क्रैक आ गए हैं तो इनकी सफाई में विशेष सावधानी बरतें. अगर क्रैक में सफाई करते समय कुछ फंस जाए तो यह गर्म होने पर जल सकता है, जिससे बदबू होने का डर रहेगा.

Induction Cooktop Cleaning में कभी न करें ये गलतियां

अमोनिया बेस्ड क्लीनर यूज करने से बचें- इंडक्शन चूल्हा साफ करते समय अमोनिया या अमोनिया बेस्ड क्लीनर यूज करने से बचना चाहिए. इससे चूल्हे का कलर खराब हो सकता है. साथ ही यह हीट के साथ रिएक्ट कर सरफेस की फिनिशिंग को खराब कर देगा.

दबाव देने से बचें- सफाई करते समय इंडक्शन चूल्हे पर ज्यादा दबाव देने से बचें. ज्यादा प्रेशर से कुकिंग सरफेस या दूसरे पार्ट्स टूट सकते हैं, जिनके रिपेयरिंग जेब पर भारी पड़ेगी. इसलिए हमेशा हल्के हाथों से सफाई करें.

हैंडलिंग में लापरवाही न करें

इंडक्शन चूल्हे की हैंडलिंग में लापरवाही न करें. इसे साफ करते समय बिजली का कनेक्शन हटा दें और सूखे और नरम कपड़े से साफ करें. इसी तरह खाना बनाते समय बर्तनों को कांच के सरफेस पर स्लाइड न करें. इससे स्क्रैचेज आने का डर रहता है, जिनमें बाद में गंदगी फंस सकती है. 

ये भी पढ़ें-

लाखों एंड्रॉयड यूजर्स पर बहुत बड़ा खतरा, गूगल प्ले स्टोर से ऐप्स के साथ आ गया डिलीट न होने वाला मालवेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Samsung फोन में देखें इंटरनेट की Live Speed, ऐसे ऑन करें फीचर
Samsung फोन में देखें इंटरनेट की Live Speed, ऐसे ऑन करें फीचर
साइबर खतरे के असर में भारत 7वें नंबर पर, Microsoft की रिपोर्ट में खुलासा
साइबर खतरे के असर में भारत 7वें नंबर पर, Microsoft की रिपोर्ट में खुलासा
iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात
iPhone 18 Pro Max में आई बड़ी खराबी, Apple ने भी मानी बात

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
फिर संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास, बैरिकेड पर चढ़े, कर दी बड़ी मांग
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
बिहार कांग्रेस में बड़ा बदलाव, राजेश राठौड़ साइड, अजय पासवान को बड़ी जिम्मेदारी
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
6 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से पहला ODI खेलेगी टीम इंडिया, हार्दिक पांड्या की जगह खेलेगा ये सूरमा
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
'भारत में अब पहले जैसी शांति महसूस नहीं होती', संजय दत्त का बयान वायरल
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरियट लाइब्रेरी हटाने की तैयारी, SC ने लिया संज्ञान
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
चुनाव प्रचार में बच्चे के इस्तेमाल का आरोप, उदयनिधि स्टालिन पर केस दर्ज
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
एक ही पौधे में उगाएं आलू और टमाटर, जानें कैसे होती है ऐसी खेती?
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
घर पर बनाएं कटहल के कोफ्ते की सब्जी, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Embed widget