एक्सप्लोरर

OLA-Uber के बढ़ते फेयर से तंग आ गए हैं तो आप inDrive ट्राई कर सकते हैं, यहां दाम वो होगा जो आप चाहेंगे

ओला-उबर के बढ़ते दाम से अगर आप परेशान हैं तो आप इन ड्राइव (inDrive) का इस्तेमाल कर सकते हैं. कैसे इसे आप यूज कर सकते वो जानिए. 

घर परिवार में अगर कोई व्यक्ति आया हो और उसे वापस जाना हो या हमें कहीं के लिए निकलना हो तो सबसे पहले हम सभी के दिमाग में ओला या उबर का नाम आता है. ओला-उबर पर हम कैब बुक करके अपने गंतव्य तक जाते हैं. एक समय था जब ओला-उबर के दाम इतने सस्ते थे कि लोग खूब इनसे इधर उधर आया जाया करते थे. लेकिन पिछले कुछ समय में देखा गया है कि इनके दाम इस कदर बड़े हैं कि आम जनता के लिए आफत आ गई है. अगर आप भी ओला-उबर के बढ़ते दाम से परेशान हैं तो आज हम आपको इन दोनों का एक विकल्प देने जा रहे हैं. इस विकल्प में आप अपने अनुसार दाम सेट कर सकते हैं और ओला-उबर से सस्ते में एक जगह से दूसरी जगह जा सकते हैं. ओला-उबर में राइड के फेयर को ऊपर-नीचे या नेगोशिएशन करने की कोई गुंजाइश नहीं होती लेकिन नए ऐप में आपको ये सब सुविधाएं मिलती हैं. जानिए इस बारे में.

ओला-उबर को छोड़िए अब ये इस्तेमाल कीजिए

ओला-उबर को टक्कर देने भारतीय बाजार में इन ड्राइव (inDrive) नाम का एक ऐप आया है. ये हूबहू ओला-उबर की तरह है जिसमें आप सिटी और इंटरसिटी राइड कर सकते हैं. हालांकि इन ड्राइव में आप दाम अपने अनुसार चुन सकते हैं या ड्राइवर के साथ नेगोशिएशन कर सकते हैं.

सबसे पहले इस जगह लांच किया गया था इन ड्राइव

inDrive सबसे पहले Yakutsk में लांच किया गया था जो दुनिया का सबसे ठंडा शहर है. बाद में इस ​एप्लीकेशन को 45 देशों में एक्सपेंड किया गया. इसी में से एक भारत भी है. इन ड्राइव कंपनी का हेड ऑफिस या हेड क्वार्टर कैलिफ़ोर्निया में है. ये ऐप पिछले साल नवंबर महीने में भारत में आया और धीरे-धीरे अपने पैर पसारने लगा. इस ​एप्लीकेशन को आप आईफोन और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर डाउनलोड कर सकते हैं.


ऐसे इस्तेमाल करें इन ड्राइव 

​एप्लीकेशन पर साइन-अप प्रोसेस एकदम आसान है. आपको बस अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है और यहां से आप ​एप्लीकेशन की तमाम सुविधाएं उठा सकते हैं. इस ​एप्लीकेशन को आप हिंदी, बंगला, उर्दू और इंग्लिश में इस्तेमाल कर सकते हैं.

साइन-अप करने के बाद आपको स्क्रीन पर पिकअप और ड्रॉप लोकेशन डालनी है. इसी के नीचे आपको दाम भी डालना है. जब आप राइड का फेयर अपने हिसाब से तय करेंगे तो ये ​एप्लीकेशन आपको दूरी तय करके एक अमाउंट बताती है कि इतना अमाउंट इस दूरी का एक्चुअल में बनता है. आप ड्राइवर के साथ फेयर में नेगोशिएशन करके एक एवरेज फेयर अपने अनुसार चुन सकते हैं. इसमें खेल रोचक तब होता है जब अलग-अलग ड्राइवर्स अलग-अलग दाम ऑफर करते हैं.

25% कमीशन लेता है ओला-उबर 

ओला और उबर इस वजह से भी महंगा है क्योंकि कंपनी 25 परसेंट हर राइड पर अपना कमीशन लेती है जबकि इन ड्राइव में फिलहाल ऐसा नहीं है. दूसरी तरफ जानकारों का मानना है क्योंकि अभी इन ड्राइव का विस्तार भारत में उतना नहीं हुआ है इस वजह से इसके दाम कम है. एक बार इसका विस्तार जब ओला-उबर की तरह हो जाएगा तब ये ये दाम बढ़ा देगा. खैर ये बात तो वक्त ही बताएगा.  

यह भी पढ़ें:

Samsung का 200MP वाला इमेज सेंसर लॉन्च, अब फोटो की बारीक से बारीक डिटेल भी होगी कैप्चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amazon Zoox New Launch: ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
ड्राइवर नहीं, AI चलाएगा टैक्सी; यहां मिल गई मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
Deepfake पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन! इन AI प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
इन यूजर्स की हुई बल्ले-बल्ले! अब फ्री में मिलेगा सबसे एडवांस ChatGPT मॉडल
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID
iPad में आज भी Face ID नहीं! जानें Apple क्यों अभी भी दे रहा Touch ID

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget