एक्सप्लोरर

Video: इस शहर में बना भारत का पहला 3D Printed पोस्ट ऑफिस, लागत आई इतनी

बेंगलुरु में भारत का पहला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बनकर तैयार हो गया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु के कैम्ब्रिज लेआउट क्षेत्र में देश के पहले 3डी प्रिंटेड डाकघर का उद्घाटन किया.

India's First 3D Printed Post Office: अभी तक भारत का पानी में तैरता हुआ डाकघर फेमस था लेकिन अब एक दूसा पोस्ट ऑफिस लाइमलाइट हासिल कर रहा है. दरअसल, भारत में पहला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस बनकर आम जनता के लिए खुल चुका है. इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए डाकघर निर्माण का एक क्लिप भी शेयर किया है. ये पोस्ट ऑफिस कर्नाटक के बेंगलुरु के कैम्ब्रिज लेआउट क्षेत्र में खोला गया है. इससे भी अच्छी बात ये है कि ये पोस्ट ऑफिस डेडलाइन से पहले बनकर तैयार हो गया.

डाकघर के निर्माण के लिए 45 दिन का समय तय किया गया था लेकिन ये 43 दिन में बनकर तैयार हो गया. इसे लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने मिलकर तैयार किया है.

कैसे बनाया गया ये डाकघर?

दरअसल, इस डाकघर को एक मशीन के जरिए बनाया गया है जिसमें 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग का इस्तेमाल किया जाता है. इसमें एक स्वचालित रोबोटिक प्रिंटर का उपयोग किया जाता है जो फीडेड डिजाइन के अनुरूप कंक्रीट की परत दर परत जमा करता है. इसकी मजबूती के लिए इसमें विशेष प्रकार का कंक्रीट यूज किया गया है ताकि एक लेयर से दूसरी लेयर एकदम जुड़ी रहे. इस पोस्ट ऑफिस को बनाने में कुल खर्च करीब 23 लाख रुपये आया है जो पारंपरिक तरीकों की तुलना में 30-40 प्रतिशत कम है.

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर मनु संथानम ने इस इमारत की 3डी प्रिंटिंग के लिए एलएंडटी को तकनीकी सहायता प्रदान की थी. उन्होंने बताया कि इस डाकघर में कोई वर्टीकल जोड़ नहीं है. यानि एक तरीके से कोई कॉलम नहीं है. प्रोफेसर ने बताया कि इमारत के निर्माण में इस्तेमाल की गई 3डी प्रिंटिंग तकनीक डेनमार्क से आयात की गई थी और इसका सबसे बड़ा फायदा ये हुआ कि इसमें घुमावदार डिजाइन को आसानी से शामिल किया जा सका. 

यह भी पढ़ें:

iQOO Z7 Pro 5G एक पेंसिल से भी होगा पतला, लॉन्च से पहले 3 फीचर्स हुए कन्फर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

"अकेले लोगों के लिए वरदान है AI", एक्सपर्ट बोले- अकेलेपन को कर देगी खत्म
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
सैटेलाइट को भी पावर दे सकते हैं ये सोलर पैनल, बनाते हैं सबसे ज्यादा बिजली
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
140 और 1600 नंबरों को Spam समझकर ब्लॉक किया तो हो सकता है नुकसान! TRAI ने जारी की नई सफाई
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन
IRCTC की नई वेबसाइट का इंतजार जल्द होगा खत्म, पहले आ रहा है बीटा वर्जन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget