एक्सप्लोरर

Samsung User Warning: कहीं आप भी तो नहीं चला रहे सैमसंग के ये फोन! सरकार ने किया अलर्ट- फटाफट कर लें अपडेट

Govt Alert for Samsung Users: सरकार ने सैमसंग के स्मार्टफोन यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की है और उन्होंने फटाफट अपने स्मार्टफोन के अपडेट करने के लिए कहा गया है...

सैमसंग के स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए सरकार की ओर से एक अलर्ट आया है. सरकार ने भारत में सैमसंग के स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे यूजर्स के एक हिस्से के लिए यह अलर्ट जारी किया है. ऐसे यूजर्स से कहा गया है कि वे फटाफट अपने स्मार्टफोन को अपडेट कर लें.

ऐसे यूजर्स के लिए खास अलर्ट

कम्प्यूटर इमरजेंसी रिपॉन्स टीम ऑफ इंडिया यानी सीईआरटी-इन ने सिक्योरिटी रिस्क का हवाला देते हुए सैमसंग यूजर्स को स्मार्टफोन अपडेट करने के लिए कहा है. यह अलर्ट सैमसंग स्मार्टफोन के उन यूजर्स के लिए है, जिनका फोन अभी एंड्रॉयड 11, 12, 13 या 14 वर्जन पर चल रहा है. एजेंसी का कहना है कि एंड्रॉयड 11, 12, 13 ,14 पर चल रहे सैमसंग के फोन में कुछ दिक्कतें हैं, जिनके चलते अटैकर आपको बिना पता चले आपके फोन में सेंध लगा सकता है.

हल्के में न लें सरकारी वार्निंग

सीईआरटी-इन की ओर से जारी अलर्ट हाई-रिस्क वार्निंग कैटेगरी का है. इसका मतलब हुआ कि अगर आप भी एंड्रॉयड के 11 से 14 तक के वर्जन पर सैमसंग के स्मार्टफोन को चला रहे हैं, तो आपको इस वार्निंग को भी बिलकुल भी हल्के में नहीं लेना चाहिए. ऐसे सभी यूजर्स को सरकारी अलर्ट पर तत्काल एक्शन लेते हुए अपने-अपने स्मार्टफोन को अपडेट करना चाहिए. वर्ना आपके स्मार्टफोन से संवेदनशील जानकारियां चोरी हो सकती हैं.

अटैकर कर सकते हैं ये काम

वार्निंग के अनुसार, संबंधित एंड्रॉयड वर्जन वाले स्मार्टफोन में जो खामियां पाई गई हैं, उनके चलते अटैकर सिक्योरिटी रिस्ट्रिक्शन को बायपास कर सकता है और सेंसिटिव जानकारियां उड़ा सकता है. साथ ही अटैकर टारगेटेड सिस्टम पर आर्बिटररी कोड एक्सीक्यूट कर सकता है. इसके चलते नॉक्स फीचर के एक्सेस कंट्रोल, फेसियल रिकॉग्निशन सॉफ्टवेयर, एआर इमोजी ऐप में अथॉराइजेशन इश्यू, मेमोरी करप्शन समेत कई गंभीर दिक्कतें आ सकती हैं.

इन डिवाइसेज पर है रिस्क

सीईआरटी-इन के अनुसार, अगर अटैकर किसी डिवाइस को टारगेट करता है तो वह सिम पिन एक्सेस कर सकता है, ब्रॉडकास्ट भेज सकता है, एआर ईमोजी के सैंडबॉक्स डेटा को पढ़ सकता है, सिस्टम के टाइम को बदलकर नॉक्स गार्ड लॉक को बायपास कर सकता है, आर्बिटररी फाइल को एक्सेस कर सकता है. इस जोखिम से प्रभावित होने वाले स्मार्टफोन में गैलेक्सी एस23 सीरिज, गैलेक्सी जेड फ्लिप5, गैलेक्सी जेड फोल्ड5 आदि प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें: आरबीआई के बाद अब एडीबी ने भी बढ़ाया भारत की ग्रोथ का अनुमान, इतनी रह सकती है वृद्धि दर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
जिम्बाब्वे ने भारत दौरे के लिए किया टीम का ऐलान, 16 अक्टूबर को पहला मैच
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget