एक्सप्लोरर

सरकार ने लिया संज्ञान तो फिर से प्ले स्टोर पर आए भारत के ये ऐप

Indian Apps: भारत के कुछ ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से हटाने के बाद भारत सरकार ने एक्शन लिया और गूगल को मीटिंग के लिए बुलाया है. आइए हम आपको इस ख़बर की लेटेस्ट जानकारी बताते हैं.

Google Play Store: गूगल ने बीते दिन भारत के कुछ ऐप डेवलपर्स पर सख़्त एक्शन लेते हुए उन्हें एंड्रॉयड प्ले स्टोर से हटा दिया था. दरअसल, गूगल का ने कहा था कि भारत के दस ऐप्स प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी का पालन नहीं करते हैं, और इसलिए उन्हें गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. इस मामले में अब भारत सरकार ने भी दखल दे दिया है. सरकार ने गूगल को इस समस्या का समाधान निकालने के लिए एक मीटिंग के लिए बुलाया है.

सरकार ने अपनाया कड़ा रुख

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सरकार ऐप्स को डीलिस्ट करने का कड़ा विरोध करती है और ऐसा नहीं होने देगी. पीटीआई ने वैष्णव के हवाले से अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि, "सरकार ने गूगल द्वारा प्ले स्टोर से कुछ ऐप्स को हटाने पर कड़ा रुख अपनाया है. हम ऐप्स को डीलिस्ट करने की अनुमति नहीं देंगे."

गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट जारी करने के बाद 1 मार्च 2024 से भारत की 10 कंपनियों के लोकप्रिय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा दिया. इन ऐप्स में मैट्रिमोनी ऐप्स समेत भारत के कई लोकप्रिय ऐप्स का नाम शामिल है. गूगल ने Kuku FM, Bharat Matrimony, Shaadi.com, Naukri.com, 99 acres, Truly Madly, Quack Quack, Stage, ALTT (Alt Balaji) को प्ले स्टोर से रिमूव कर दिया था.

कई ऐप्स की हुई वापसी

हालांकि, भारत सरकार के रिएक्शन के बाद कुछ ऐप्स दोबारा से प्ले स्टोर पर दिखाई दे रहे हैं. हमने इस ख़बर को लिखे जाने तक गूगल प्ले स्टोर से रिमूव किए गए इन सभी ऐप को चेक किया तो पाया कि Shaadi.com, Naukri.Com और 99acers के ऐप को दोबारा से प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया गया, जबकि बाकी सभी ऐप्स अभी तक गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं हैं.

अब देखना होगा कि गूगल बाकी ऐप्स को भारत सरकार के साथ होने वाली मीटिंग से पहले प्ले स्टोर पर वापस लिस्टेड करता है या नहीं. आपको बता दें कि सरकार ने आने वाले सोमवार को गूगल के साथ मीटिंग फिक्स की है. अब देखना होगा कि गूगल और भारतीय ऐप्स के बीच में चल रहे इस विवाद का क्या हल निकलता है.

यह भी पढ़ें:

Kuku FM और 99acers समेत 10 इंडियन ऐप्स को गूगल प्ले स्टोर से किया गया रिमूव, विस्तार में जानें और समझें कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
OpenAI बिना डेटा देखे AI मिसयूज पर रखेगा नजर, जानें कैसे?
Gemini Free Student Plan: कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Google का बड़ा ऑफर, 1 साल के लिए AI प्लान बिल्कुल फ्री
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget