एक्सप्लोरर

AI रेस में पीछे नहीं रहेगा भारत, सरकार ने किए बड़े ऐलान, जल्द आएगा पहला AI मॉडल

भारत ने भी AI के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की तैयारी कर ली है. DeepSeek के AI मॉडल के आने के बाद भारत सरकार ने भी इस क्षेत्र को लेकर बड़ी घोषणाएं की हैं.

चीनी स्टार्टअप DeepSeek के सस्ते AI मॉडल ने टेक जगत की नींद उड़ा दी है. AI मॉडल की तेज होती रेस में भारत भी शामिल होना चाह रहा है. इसके लिए सरकार ने एक के बाद एक कई बड़ी घोषणाएं की हैं. IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 फरवरी को कहा था कि भारत अगले 5-10 सालों में ग्राफिक प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) बनाना शुरू कर देगा और इसी साल देश का अपना फाउंडेशनल AI प्लेटफॉर्म बनकर तैयार हो जाएगा. आइए जानते हैं कि सरकार ने AI को लेकर क्या-क्या ऐलान किए हैं.

फाउंडेशनल AI मॉडल

DeepSeek के AI मॉडल आने के कुछ ही दिन बाद वैष्णव ने बताया कि इंडियाAI मिशन के तहत सरकार एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) बनाएगी. इसके लिए सरकार कम से कम 6 डेवलपर्स के साथ संपर्क में हैं. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने 18 AI-बेस्ड ऐप्स को चुना है, जिन्हें इस मिशन के तहत फंडिंग दी जाएगी.

GPU खरीदने की प्रक्रिया है जारी

केंद्रीय मंत्री ने बताया सरकार अगले कुछ दिनों में AI डेवलपमेंट के लिए 18,000 हाई-एंड GPU वाली कंप्यूट फैसिलिटी उपलब्ध कराने पर काम कर रही है. इनमें से 10,000 GPU उपलब्ध हो गए हैं. सरकार ने उन 10 कंपनियों का भी चुनाव कर लिया है, जो 18,693 GPUs की सप्लाई करेगी. इसमें योट्टा, जियो प्लेटफॉर्म्स, टाटा कम्युनिकेशन और CMS कंप्यूटर्स आदि शामिल हैं.

कॉमन GPU फैसिलिटी

सरकार अगले कुछ दिनों में एक कॉमन कंप्यूट फैसिलिटी लॉन्च करेगी, जिसे स्टार्टअप और रिसर्चर एक्सेस कर पाएंगे. यहां हाई-एंड GPU को एक्सेस करने का चार्ज 150 रुपये प्रति घंटे होगा. इस एक्सेस को सरल बनाने के लिए सरकार टोटल कीमत पर यूजर्स को 40 प्रतिशत सब्सिडी भी देगी.

AI एजुकेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट में ऐलान किया था कि सरकारर AI एजुकेशन के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस तैयार करेगी. इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Apple ने दिया सरप्राइज! अगले हफ्ते लॉन्च कर सकती है iPhone SE 4, जानें अनुमानित फीचर्स और कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Fitness Tracker का क्रेज, कौन-सा Brand आगे?
भारत में Fitness Tracker का क्रेज, कौन-सा Brand आगे?
अब ये देश लगाने वाला है सोशल मीडिया पर बैन! जानें कारण
अब ये देश लगाने वाला है सोशल मीडिया पर बैन! जानें कारण
WhatsApp और Google Login को लेकर नया Cyber Threat, जानें कैसे बचें?
WhatsApp और Google Login को लेकर नया Cyber Threat, जानें कैसे बचें?
Samsung Galaxy S27 Ultra में होगा बड़ा बदलाव! लीक हुआ डिजाइन
Samsung Galaxy S27 Ultra में होगा बड़ा बदलाव! लीक हुआ डिजाइन

वीडियोज

CID बंद होने की वजह TRP नहीं? Dayanand Shetty ने Internal Politics का किया खुलासा
Paradox Interview: Brown Rang किसने लिखा? Honey Singh या Badshah, Rapper ने दिया जवाब
The Traitors 2: Shahneel Gill, Krystle D’Souza ने Parul Gulati की Gut Feeling पर उठाए सवाल
Mahadev & Sons: Rajji हुई बेकसूर साबित, गलतफहमियां हुई खत्म, Narmada ने लगाया गले!
Bollywood News: महाकाली टीजर में छाए अक्षय खन्ना! शुक्राचार्य के खूंखार अवतार ने उड़ाए फैंस के होश (24.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी MP को SC ने भेजा नोटिस, कल्याण बनर्जी बोले - 'अगला नंबर...'
TMC के बागी MP को SC ने भेजा नोटिस, कल्याण बनर्जी बोले - 'अगला नंबर...'
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?
अखिलेश पर गरजे, राहुल से जताई उम्मीद, जयंत चौधरी के बचाव में आए आकाश आनंद, क्या है रणनीति?
नितिन गडकरी का बड़ा बयान, 'मैं अब ज्यादा काम नहीं कर सकता...'
नितिन गडकरी का बड़ा बयान, 'मैं अब ज्यादा काम नहीं कर सकता...'
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, मिली ये सजा
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में तीसरे खिलाड़ी पर ICC का एक्शन, मिली ये सजा
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
रिलीज से पहले ही 'टॉक्सिक' का तगड़ा धमाका, हिंदी बेल्ट में टूटने जा रहा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
उबल रहा समंदर, धरती पर आ रही 'आफत'? बारिश-बाढ़ दे रहे खतरनाक संकेत
उबल रहा समंदर, धरती पर आ रही 'आफत'? बारिश-बाढ़ दे रहे खतरनाक संकेत
'74 साल का न्यू बेबी बॉर्न...', गिरिराज का वीडियो वायरल होने पर पवन खेड़ा ने लिए मजे
'74 साल का न्यू बेबी बॉर्न...', गिरिराज का वीडियो वायरल होने पर पवन खेड़ा ने लिए मजे
युद्ध के समय कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें, रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला
युद्ध के समय कम नहीं पड़ेंगी मिसाइलें, रक्षा मंत्रालय का अहम फैसला
Embed widget