एक्सप्लोरर

चीन ये क्या कर रहा? 'प्रेग्नेंट रोबोट' एक साल में होंगे तैयार, इंसानों को देंगे जन्म! चौंक जाएंगे पढ़ लीजिए

चीन की काइवा टेक्नोलॉजी कंपनी ऐसे प्रेग्नेंट रोबोट्स बना रही है, जो इंसान के बच्चों को जन्म दे सकेंगे. यह तकनीक सरोगेसी और IVF से अलग है और अगले एक साल में लॉन्च हो सकती है.

विज्ञान और तकनीक की दुनिया में चीन ने एक और चौंकाने वाला कदम उठाया है. चीन की एक टेक्नोलॉजी कंपनी 'काइवा टेक्नोलॉजी' (Kiwa Technology) ऐसे रोबोट्स विकसित कर रही है, जो अपने पेट से इंसान के बच्चे को जन्म दे सकेंगे. यह तकनीक आने वाले एक साल में बाजार में उपलब्ध हो सकती है.

इंसानों की तरह प्रेग्नेंसी का अनुभव कर सकेंगे रोबोट

चीनी वेबसाइट ECNS.cn की एक रिपोर्ट के मुताबिक, काइवा टेक्नोलॉजी दुनिया का पहला ऐसा रोबोट बना रही है, जो गर्भवती हो सकता है. इसमें एक इन्क्यूबेशन पॉड और खास तरह का रोबोटिक पेट होगा, जो महिला के गर्भ जैसा काम करेगा.

इसमें गर्भधारण से लेकर प्रसव तक की पूरी प्रक्रिया कृत्रिम तरीके से दोहराई जाएगी. खास बात यह है कि यह तकनीक पारंपरिक IVF या सरोगेसी से बिल्कुल अलग है.

कीमत और उपलब्धता

कंपनी के अनुसार, इस प्रेग्नेंट रोबोट की कीमत लगभग 1 लाख युआन (लगभग 13,900 अमेरिकी डॉलर या 12 लाख भारतीय रुपये) होगी. इसे अगले 12 महीनों के भीतर लॉन्च किए जाने की संभावना है.

किसके लिए है यह तकनीक?

कंपनी के CEO झांग किफेंग के अनुसार, यह तकनीक खासतौर पर उन महिलाओं या दंपतियों के लिए बनाई जा रही है जो संतान तो चाहते हैं, लेकिन गर्भवती होने की प्रक्रिया से गुजरना नहीं चाहते. झांग ने 2014 में सिंगापुर की नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से पीएचडी की है और 2015 में गुआंगझौ में काइवा टेक्नोलॉजी की स्थापना की थी.

सोशल मीडिया पर मचा तहलका

इस खबर ने चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. खबर के सामने आते ही 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज दर्ज किए गए. कई लोग इसे तकनीक का चमत्कार मान रहे हैं और उन लोगों के लिए वरदान बता रहे हैं जो बच्चा नहीं पैदा कर सकते.

हालांकि, कुछ लोगों ने इस तकनीक पर सवाल भी खड़े किए हैं. आलोचकों का कहना है कि रोबोट से जन्म लेने वाले बच्चे के साथ मातृत्व का भाव नहीं जुड़ पाएगा. साथ ही, इस प्रक्रिया से पैदा होने वाले बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास को लेकर भी चिंताएं जताई जा रही हैं.

भविष्य में क्या?

बेशक यह तकनीक अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन यह आने वाले वर्षों में मानव प्रजनन प्रणाली को लेकर बहस छेड़ सकती है. क्या इंसानों की तरह बच्चे को जन्म देने वाले रोबोट वाकई सुरक्षित होंगे? क्या यह नैतिक रूप से स्वीकार्य होगा?

इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल भविष्य के गर्त में छिपे हैं, लेकिन एक बात तय है - विज्ञान की रफ्तार अब कल्पना से भी आगे निकल चुकी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
Chrome-Firefox यूजर्स सावधान! डिजिटल सुरक्षा में बड़ी खामी, सरकार का अलर्ट
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
एक जैसा प्रोसेसर, फिर भी अलग क्यों हैं OnePlus 16 और iQOO 16?
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
महंगाई ने बदला यूजर्स का मिजाज, जुलाई-सितंबर में 26% घट गई स्मार्टफोन की बिक्री
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
ChatGPT में अब बातचीत पर लगेगा ताला, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
किरेन रिजिजू ने शेयर किया खरगे का Video, बोले- कांग्रेस बॉस क्यों नहीं समझ रहे ये बात
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
रवि शास्त्री का हैरान करने वाला बयान, कहा- सिर्फ नाम के दम पर न्यूजीलैंड में भारत सीरीज नहीं...
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
राहुल गांधी के विदेश दौरे के सवाल पर शशि थरूर बोले, 'मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं'
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
UP में नीट पीजी काउंसलिंग शुरू, रजिस्ट्रेशन के लिए देने होंगे 3,000, देखें शेड्यूल 
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश यादव का तंज
'मंदिर वाली श्रद्धा से खिलवाड़, अब इस...', शिवा हत्या मामले पर अखिलेश का तंज
Embed widget