एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन कर रहा है ऐसे बर्ताव, तो समझ लीजिए हैक हो गया आपका फोन, यहां जानें बचने का तरीका

Smartphone Hack : ये सबसे जरूरी और गौर करने वाला संकेत है. यदि आपका स्मार्टफोन भी अचानक से जरूरत से ज्यादा स्लो काम कर रहा है या बहुत हैंग कर रहा है तो सावधान हो जाएं.

Smartphone Hack : अगर आपका स्मार्टफोन हैक हो जाता है, तो आपकी फाइनेंशियल और पर्सनल दोनों लाइफ मुश्किल में आ जाती है, जहां एक ओर हैकर्स आपके बैंकिंग अकाउंट में सेंध लगाकर आपको वित्तीय नुकसान पहुंचाते हैं, तो दूसरी ओर आपके पर्सनल फोटो, वीडियो और दूसरी फाइल तक उनकी आसानी से पहुंच बन जाती है. अगर आप हैकर्स के चंगुल में नहीं फंसना चाहते तो आपको स्मार्टफोन के हैक होने से पहले इसकी जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि कोई भी स्मार्टफोन हैक होता है, तो उससे पहले कुछ लक्षण जरूर सामने आते हैं, जिनके बारे में हम आपको यहां बता रहे हैं.

फोन का अचानक से स्लो हो जाना

ये सबसे जरूरी और गौर करने वाला संकेत है. यदि आपका स्मार्टफोन भी अचानक से जरूरत से ज्यादा स्लो काम कर रहा है या बहुत हैंग कर रहा है तो सावधान हो जाएं. दरअसल हैकिंग के दौरान डिवाइस में कई सारे प्रोग्राम बैकग्राउंड में काम कर रहे होते हैं, जो डिवाइस को स्लो कर देते हैं. इसके अलावा इंटरनेट स्पीड सही होने के बाद भी आपको फोन में इंटरनेट इस्तेमाल में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हो या डाटा जरूरत से ज्यादा कंज्यूम हो रहा हो तो भी आपको अलर्ट रहना चाहिए. 

फोन का अपने आप बंद होना और रीस्टार्ट होना

फोन हैक होने का यह भी एक संकेत है कि अगर आपका स्मार्टफोन लगातार अपने-आप बंद हो रहा है या फिर री-स्टार्ट हो रहा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपका सिस्टम हैकर के कब्जे में है. इसके अलावा आपके फोन की सेटिंग्स और एप में अपने आप बदलाव हो रहा है तो भी आप हैकर्स के कब्जे में हैं.

बैटरी हो रही जल्दी खत्म

यदि आपके फोन की बैटरी अचानक से जल्दी खत्म हो रही है तो यह भी फोन हैक होने का संकेत हो सकता है. दरअसल, फोन हैक होने के बाद हैकर्स कई सारे मैलवेयर, एप और डाटा को प्रोसेस करते हैं, जो काफी बैटरी कंज्यूम करता है.

स्मार्टफोन के हैक होने पर क्या करें

अगर आपका स्मार्टफोन हैक हो गया है, तो इसे तुरंट फॉर्मेट कर देना चाहिए या फिर आप इसे फैक्ट्री सेटिंग पर भी कर सकते हैं. वहीं आपको इस बात का जरूरत ध्यान रखना चाहिए कि आप भूलकर भी फोन का बैकअप न लें, क्योंकि ऐसा करने पर फोन के बैकअप के साथ मेलवेयर भी आ जाएगा और ये दोबारा से आपके फोन में इंस्टॉल हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें : 

WhatsApp ने लॉन्च किया नया सिक्योरिटी फीचर, अब कोई नहीं देख पाएगा अपकी पर्सनल चैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
सावधान! आपके फोन में नकली व्हाट्सएप तो नहीं, 5 लाख हुए डाॅउनलोड
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
ब्राउजर के अंदर छिपी खामी कैसे बन सकती है खतरा? Chrome यूजर्स के लिए अलर्ट
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा
400 रुपये के अंदर कौनसी कंपनी दे रही बेस्ट रिचार्ज प्लान, जान लें फायदे का सौदा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget