एक्सप्लोरर

लैपटॉप खरीदने के वक्त क्या हैं जरूरी बातें, इन 5 बातों का रखें ख्याल

अगर आप भी कोई लैपटॉप खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बतायेंगे 5 काम की ऐसी बातें जिससे आपके लैपटॉप की डील बन जायेगी बेस्ट.

आजकल ऑफिस से लेकर पढ़ाई तक हर काम ऑनलाइन तरीके से हो रहा है. कोरोना महामारी ने हम सबकी लाइफ में बहुत बदलाव किया है. ज्यादातर लोग घरों से काम कर रहे हैं. बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है. ऐसे में अगर आप अपने या अपने बच्चों के लिए एक अच्छे फीचर्स वाला लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड लैपटॉप खरीदना चाहते हैं. तो लैपटॉप खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखें. इस तरह आप कम बजट में भी एक अच्छा लैपटॉप खरीद सकते हैं.

1-लैपटॉप का यूज क्या है- सबसे पहले ये क्लीयर हो कि लैपटॉप का यूज क्या होना है अगर ऑफिस के काम या बच्चों की पढ़ाई के लिये खरीदना है तो बहुत ज्यादा महंगा लैपटॉप लेने की जरूरत नहीं और आपका काम कम स्टोरेज और कम पावर वाले हार्डवेयर से भी चल जाएगा. लेकिन गेमिंग या किसी और प्रोफेशनल यूज जैसे एडिटिंग वगैरा के लिये लेना है तो वो लैपटॉप थोड़े महंगे आते हैं और इनमें रैम और स्टोरेज ज्यादा होता है

2- प्रोसेसर, रैम और मेमोरी- नया लैपटॉप खरीदते टाइम कम से कम इंटेल I 3 का 10th जेनरेशन प्रोसेसर या इससे लेटेस्ट प्रोसेसर हों. अगर रैम की बात करें तो आजकल कम से कम 4 जीबी रैम होनी चाहिये और लैपटॉप में 250 जीबी या इससे ज्यादा मेमोरी हो तो बेहतर है. लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन जितने अच्छे होंगे आपका काम उतना बढ़िया चलेगा.

3-लैपटॉप का लुक- आजकल स्लीक लैपटॉप फैशन में हैं जिनका साइज़ 14 इंच है. हालांकि छोटे साइज़ वाले लैपटॉप थोड़े महंगे आते हैं और 15.6 इंच वाले सस्ते. लेकिन कैरी करने में छोटे लैपटॉप ज्यादा आसान हैं. इसके अलावा लैपटॉप खरीदते समय उसके वजन का भी ख्याल रखें. लेटेस्ट लैपटॉप हल्के हैं और पुराने लैपटॉप काफी भारी होते हैं.

4-डिस्प्ले और कनेक्टिविटी पोर्ट- हमेशा नॉन रिफ्लेक्टिव स्क्रीन वाले लैपटॉप खरीदें और कम से कम 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन का लैपटॉप खरीदें. लैपटॉप में कितने कनेक्टिंग पोर्ट हैं इसका भी ख्याल करें. आमतौर पर ऐसा लैपटॉप खरीदें जिनमें कम से कम एक टाइप-ए यूएसबी पोर्ट, एक टाइप-सी पोर्ट, हेडफोन जैक, एक लैन पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड रीडर और एक एचडीएमआई पोर्ट हो

5- लैपटॉप पर डील क्या है- अगर आपको ऑफिस के काम,  ऑनलाइन क्लास के लिये लैपटॉप खरीदना है तो  25-30 हजार रुपये की रेंज में अच्छे लैपटॉप मिल जाएंगे. लेकिन अगर सेल के दौरान किसी अच्छे स्पेसिफिकेशन वाले लैपटॉप पर ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है तो 2-4 हजार रुपये ज्यादा खर्च करके अच्छा लैपटॉप ही खरीदें. लैपटॉप जैसे प्रोडक्ट जल्दी नहीं खरीदता इसलिये लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला खरीदना बेहतर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
फोन जेब में, कॉल और मैसेज PC पर! Android-Windows कनेक्शन ऐसे करें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
कमरा जल्दी गर्म करेगा ब्लोअर या ऑयल हीटर? दोनों की टेक्नोलॉजी समझें
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी
बिना तार कैसे गर्म होती है कॉर्डलेस प्रेस? जानें इसकी टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget