एक्सप्लोरर

आपके स्मार्टफोन में हैं ये 16 ऐप्स तो हो जाइए सावधान!

चेक प्वाइंट रिसर्च के स्लाव मक्कवेव के मुताबिक कुछ ऐप्स ऐसे हैं जिनसे आपके स्मार्टफोन को खतरा हो सकता है. अगर आपके भी फोन में ये सारे ऐप्स हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है.

नई दिल्ली: आज कल हर प्लेटफॉर्म पर ऐप्स की भरमार है, खास तौर पर एंड्रॉएड यूजर्स के स्मार्टफोन्स तो ऐप से भरे रहते हैं. पर क्या आपको पता है उनमें से ही कुछ ऐप्स ऐसे भी हैं जिनसे सावधान रहने की जरूरत है. चेक प्वाइंट रिसर्च के स्लाव मक्कवेव का कहना है कि गूगल प्ले स्टोर के अंदर कुछ ऐसे ऐप्स हैं जिनसे आपके स्मार्टफोन को खतरा हो सकता है.

मक्कवेव ने कहा , ''रिसर्च में हमने पाया कि 2014, 2015 और 2016 में जिन ऐप्स का इनवेशन हुआ है उनमें कुछ ऐप्स ऐसे हैं जिनमें कमियां हैं और जिनके इंस्टाल करने से आपके स्मार्टफोन को खतरा हो सकता है. क्योंकि उनमें सिक्योरिटी फिक्सेज को नजरअंदाज किया गया है.''

आम तौर पर देखा जाता है कि कुछ अनसेक्योर ऐप्स के कारण यूजर के पर्सनल जानकारियां चोरी हो जाती है. हैक और बग्स के जरिए आपकी निजी जिंदगी में सेंध लग जाती है. तो अघली बार जब आप कोई ऐप डाउनलोड करें तो उसका सोर्स बैकग्राउंड, सिक्योरिटी फीचर जरूर चेक कर लें.

चेक प्वाइंट रिसर्च के मुताबिक ये एंड्राइड एप आपके मोबाइल के लिए हो सकते हैं खतरनाक

LiveXLive-इस एंड्रॉएड एप की सहायता से आप लाइव म्यूजिक और लाइव इंवेट देख सकते हैं. इस एप के 6 करोड़ यूजर्स हैं.

Moto Voice Beta- मोटो वॉइस बीटा एप के करीब 1 करोड़ यूजर्स हैं. इस ऐप की मदद से आप वॉइस रिकॉर्ड कर सकते हैं.

Yahoo Transit- इस ऐप को करीब 1 करोड़ लोगों ने डाउनलोड कर रखा है. इस एप की सहायता से आप डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं.

Yahoo Browser- इस ऐप का इस्तेमाल चीजों को इंटरनेट पर सर्च करने के लिए किया जाता है. वर्तमान में 1 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स इस एप का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Yahoo! MAP- इस ऐप की सहायता से आप आस-पास की जगहों का पता कर सकते हैं. इस एप को 50 लाख से ज्यादा लोग इस्तेमाल कर रहे हैं.

Yahoo! Car navigation- इस ऐप के 50 लाख यूजर्स हैं. इस एप का इस्तेमाल कार में नेविगेशन के लिए किया जाता है

Shareit- इस ऐप की सहायता से आप डेटा को शेयर कर सकते हैं. पूरी दुनिया में इसके 1.8 बिलियन यूजर्स हैं.

Mobile Legends: Bang Bang-ये मोबाइल का ऑनलाइन बैटल गेम है. वर्तमान में इसके यूजर्स लगभग 1 करोड़ हैं.

Smule- इस ऐप के 52 मिलियन यूजर्स हैं. इसी एप में आपको बैकग्राउंड म्यूजिक मिलता है. साथ ही इस एप की मदद से दो लोग मिलकर गाना गा सकते हैं और उसे शेयर भी कर सकते हैं

JOOX Music- इससे आप ऑनलाइन म्यूजिक सुन सकते हैं. 2020 तक इस ऐप के यूजर्स की संख्या 87 मिलियन तक होने की संभावना है.

Video MP3 Converter-इस ऐप की सहायता से आप वीडियो का फॉर्मट चेंज कर सकते हैं. पूरी दुनिया में इसके यूजर्स की संख्या 3 लाख से ज्यादा है.

Lazada- ये सिंगापुर की ई-कॉमर्स कंपनी है. इसकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिग कर सकते हैं. वर्तमान में इसके यूजर्स की संख्या 4 करोड़ से ज्यादा है.

VivaVideo-इस ऐप की सहायता से वीडियो को एडिट किया जाता है. वर्तमान में इसके यूजर्स की संख्या 1 करोड़ से भी ज्यादा है.

Facebook-फेसबुक एक सोशल नेटवर्किंग साइट है. वर्तमान में इसके पूरी दुनिया में 9 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं.

Facebook messenger-ये फेसबुक की ही ऐप है. इस एप की मदद से आप लोगों को मैसेज भेज सकते हैं. साथ ही वीडियो कॉल भी कर सकते हैं.

Instagram- ये भी फेसबुक की ही ऐप है. वर्तमान में इसके यूजर्स की संख्या लगभग 9 करोड़ से भी ज्यादा है.

ये भी पढ़ें-

हो जाइए तैयार, 5 दिसंबर को आ रहा है Nokia का नया स्मार्टफोन, टीजर हुआ लॉन्च Vivo S1 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, ये होंगे खास फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Community Solar?
किस टेक्नोलॉजी पर काम करता है Community Solar?
गूगल क्लासरूम में हर उम्र के छात्रों के लिए आया जेमिनी AI, कैसे करें यूज?
गूगल क्लासरूम में हर उम्र के छात्रों के लिए आया जेमिनी AI, कैसे करें यूज?
Cyber Scam: निवेश के नाम पर ठगी से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना...
निवेश के नाम पर ठगी से बचना है तो इन बातों का रखें ध्यान, वरना...
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget