एक्सप्लोरर

अगर साइबर ठगी का हो गए हैं शिकार तो घबराएं नहीं, तुरंत जान लें किस नंबर पर करना है कॉल, मिलेगी फौरन मदद

Cyber Fraud Helpline Number: ऑनलाइन ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें, यह सरकार की साइबर हेल्पलाइन है जो 24x7 मदद देती है.

आज के समय में हर चीज ऑनलाइन हो गई है शॉपिंग से लेकर बैंकिंग तक. लेकिन जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. कई बार ऐसा होता है कि आपके खाते से अचानक पैसे कट जाते हैं, या फिर कोई अनजान कॉल पर ओटीपी मांगता है और बाद में पता चलता है कि ठगी हो गई. ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं, बस एक नंबर याद रखिए1930.

क्यों खास है 1930?

ये कोई आम हेल्पलाइन नहीं, बल्कि सरकार की ओर से शुरू किया गया नेशनल साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन नंबर है. जब भी आपके साथ ऑनलाइन ठगी हो जाए, तो तुरंत इस नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह सेवा 24 घंटे और हफ्ते के सातों दिन उपलब्ध है.

कब करें 1930 पर कॉल?

  • अगर आपको लगता है कि आपके साथ किसी भी तरह की साइबर ठगी हुई है.
  • बैंक खाते से बिना जानकारी के पैसे कट गए हैं.
  • किसी ने फर्जी लिंक या वेबसाइट के जरिए आपको चूना लगा दिया है.
  • किसी ने ओटीपी या वीडियो कॉल करके पैसा ठग लिया है.
  • डराने-धमकाने वाले ऑनलाइन कॉल्स आ रहे हैं.

तो बिना समय गंवाए 1930 डायल कीजिए.

कॉल करते वक्त क्या बताना होता है?

जब आप इस नंबर पर कॉल करेंगे, तो आपकी कुछ जानकारी पूछी जाएगी, जैसे आपका नाम, मोबाइल नंबर, पता और किस तरह की ठगी हुई है इसकी पूरी डिटेल. जितनी जल्दी आप जानकारी देंगे, उतनी ही जल्दी पुलिस और बैंक की टीम आपके पैसे रोकने या रिकवर करने की कोशिश करेगी.

साथ ही करें ऑनलाइन शिकायत भी

फोन कॉल के साथ-साथ आप चाहें तो सरकार के पोर्टल www.cybercrime.gov.in, http://www.cybercrime.gov.in पर जाकर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं. वहां भी पूरी प्रक्रिया बहुत आसान है.

क्यों जरूरी है तुरंत ऐक्शन लेना?

साइबर ठगी के मामलों में हर मिनट कीमती होता है. अगर आप फौरन 1930 पर कॉल करते हैं, तो आपके पैसे को दूसरे अकाउंट में जाने से पहले रोका जा सकता है. देरी करने से मामला हाथ से निकल सकता है.

ऑनलाइन दुनिया जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही सावधानी भी मांगती है. अगर आप सतर्क रहेंगे और सही समय पर 1930 पर कॉल करेंगे, तो बड़ी परेशानी से बच सकते हैं. याद रखिए साइबर ठगी से डरिए मत, जवाब दीजिए 1930 पर कॉल करके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर आपके CPU में भी दिखे ये 5 संकेत तो समझ जाइए हो गया है खराब, समय रहते पहचानें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
अगर आपके CPU में भी दिखे ये 5 संकेत तो समझ जाइए हो गया है खराब, समय रहते पहचानें वरना हो सकता है बड़ा नुकसान
क्या आपका OLED TV जरूरत से ज्यादा हो रहा है गर्म? ये हो सकता है कारण, जानिए क्या करें
क्या आपका OLED TV जरूरत से ज्यादा हो रहा है गर्म? ये हो सकता है कारण, जानिए क्या करें
सावधान! Dehumidifier इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, ऐसा करने से हो सकता है बड़ा हादसा
सावधान! Dehumidifier इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी चेतावनी, ऐसा करने से हो सकता है बड़ा हादसा
Microphone permission: फोन में कौन-कौन से ऐप्स आपका माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐसे करें चेक
फोन में कौन-कौन से ऐप्स आपका माइक्रोफोन इस्तेमाल कर रहे हैं? ऐसे करें चेक

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget