एक्सप्लोरर

इसे देख रह जाएंगे दंग! इंसानी मसल्स वाला ये रोबोट हिलता-डुलता, कांपता और गुस्से में भींचता है मुट्ठियां, देखिए वायरल वीडियो

Human Like Robot: पोलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी Clone Robotics ने अपने अत्याधुनिक रोबोट ‘प्रोटोक्लोन’ का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है.

Human Like Robot: पोलैंड की एक स्टार्टअप कंपनी Clone Robotics ने अपने अत्याधुनिक रोबोट ‘प्रोटोक्लोन’ का एक ऐसा वीडियो साझा किया है जो लोगों को हैरानी में डाल रहा है. इस वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट छत से लटका हुआ है और उसके हाथ-पैर इंसानों जैसे अंदाज़ में हिल-डुल रहे हैं. कभी वह कंधे उचकाता है तो कभी हाथों की मुट्ठियां भींचता है. यह रोबोट पूरी तरह से इंसान की तरह ही सारे काम कर रहा है. इस कंपनी की स्थापना 2021 में हुई थी और इसका उद्देश्य है ऐसा रोबोट बनाना जो हर मामले में इंसानों से मेल खाता हो, चाहे वो शारीरिक संरचना हो या फिर रोबोट का मूवमेंट हो.

वीडियो हो रहा वायरल

वीडियो में दिखाया गया ‘प्रोटोक्लोन’ दरअसल कंपनी का पहला मसल बेस्ड एंड्रॉइड है जिसमें खास तरह की 'मायोफाइबर' मसल तकनीक इस्तेमाल की गई है. इन मसल्स को आर्टिफिशियल लिगामेंट्स और जोड़ने वाले सामानों की मदद से मानव कंकाल के अनुरूप जोड़ा गया है जिससे रोबोट के अंग नैचुरल ढ़ंग से हिलते हैं. इस रोबोट के अंदर 206 हड्डियां हैं जो मजबूत और सस्ते पॉलीमर से बनी हैं. इसके कंधों में 20 डिग्री तक मूवमेंट की क्षमता है और शरीर के ऊपरी हिस्से में कुल मिलाकर 164 डिग्री तक हिलने-डुलने की आज़ादी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसके मायोफाइबर न सिर्फ हल्के हैं बल्कि ताकतवर, तेज़ और ज्यादा ताकतवर भी हैं.

हाइड्रोलिक सिस्टम का होता है इस्तेमाल

जानकारी के मुताबिक, इस रोबोट की मसल्स को चलाने के लिए हाइड्रोलिक सिस्टम का इस्तेमाल होता है जिसमें बैटरी से चलने वाला एक छोटा सा पंप काम करता है जो आकार में दिल जितना है और 500 वॉट की शक्ति से द्रव को पंप करता है. हालांकि रोबोट को छूने या दर्द महसूस करने की क्षमता नहीं है लेकिन इसके शरीर में सेंसर लगे हैं जो यह बताने में सक्षम हैं कि शरीर का कौन-सा हिस्सा कहां है.

कंपनी का ये है सपना

सिर में लगे चार कैमरे, 70 इनर्शियल सेंसर और 320 प्रेशर सेंसर रोबोट के हर मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं. प्रोटोक्लोन कंपनी के भविष्य के मॉडल ‘क्लोन अल्फा’ का प्रोटोटाइप है. कंपनी का सपना है कि यह रोबोट एक दिन इंसानों की तरह चल सकेगा, घर के काम करेगा जैसे झाड़ू-पोंछा, खाना बनाना और यहां तक कि मेहमानों से हाथ भी मिलाएगा और मज़ाकिया बातें करेगा.

यह भी पढ़ें:

सिर्फ 1000 लैपटॉप की बैटरियों से 8 साल तक चलाई घर की बिजली! इस शख्स की जुगाड़ू सोच हिला देगी दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Embed widget