एक्सप्लोरर

Huawei Mate 90 लॉन्च, नई Chip Architecture बनी सबसे बड़ी खासियत

Huawei Mate 90 सीरीज के साथ कंपनी ने अपनी नई LogicFolding चिप आर्किटेक्चर पेश की है. जानिए DESIGN में क्या खास है और नई चिप टेक्नोलॉजी फोन का एक्सपीरियंस कैसे बदलती है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • यह फोन चीन में लॉन्च, वैश्विक बाजार में उपलब्धता अभी अज्ञात है.

Huawei ने Mate 90 सीरीज के साथ नया फोन लॉन्च करने के साथ अपनी चिप टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर सिस्टम में भी बड़े बदलाव किए हैं. इस बार सीरीज की सबसे खास बात इसका नया LogicFolding चिप आर्किटेक्चर है. Huawei ने इस टेक्नोलॉजी को फोन की प्रोसेसिंग स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए तैयार किया है. Mate 90 सीरीज में कंपनी ने अपने Kirin चिपसेट के साथ Android के बिना चलने वाला HarmonyOS 7 दिया है. सीरीज में Mate 90, Mate 90 Pro, Mate 90 Pro Max और Mate 90 RS ULTIMATE DESIGN शामिल हैं. 

नई LogicFolding चिप आर्किटेक्चर बनी खासियत

Huawei Mate 90 सीरीज के प्रीमियम मॉडल में Kirin 9050 Pro चिप दी गई है. कंपनी के मुताबिक यह LogicFolding तकनीक पर आधारित है.इसमें चिप के अंदर की वायरिंग को सामान्य 2D डिजाइन की जगह 3D तरीके से तैयार किया गया है. Mate 90 Pro Max और RS ULTIMATE DESIGN में Kirin 9050 Pro दिया गया है, जो पिछली फ्लैगशिप जनरेशन के मुकाबले 31 पर्सेंट ज्यादा परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. वहीं Mate 90 Pro में Kirin 9035 और स्टैंडर्ड Mate 90 में Kirin 9030 चिप मिलती है. कंपनी ने इनके प्रदर्शन में 20 पर्सेंट और 27 पर्सेंट सुधार का दावा किया है.

Huawei Mate 90 की कीमत

अभी Huawei Mate 90 सीरीज चीन में लॉन्च हुई है. कंपनी ने इसे 1 अक्टूबर 2026 को पेश किया और उसी दिन चीन में इसकी बिक्री भी शुरू कर दी, फिलहाल Huawei ने भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट के लिए लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है. चीन में Huawei Mate 90 की शुरुआती कीमत 5,999 युआन है, जो भारतीय रुपये में लगभग 86,145 रुपये है. 

12,000 निट्स तक पहुंचेगी डिस्प्ले ब्राइटनेस

Mate 90 Pro में दूसरी पीढ़ी की Linglong Display दी गई है. Huawei के अनुसार इसकी पीक ब्राइटनेस 12,000 निट्स तक जाती है. इसमें बेहतर Tandem OLED आर्किटेक्चर का इस्तेमाल किया गया है, जिससे पैनल की लाइफ 138 पर्सेंट तक बढ़ने का दावा है. Pro Max और RS मॉडल में Full-color Linglong Display मिलती है. कंपनी ने आंखों की सुविधा के लिए 1 निट तक की लो-ब्राइटनेस मोड और आसपास की रोशनी पहचानने वाली तकनीक भी दी है. 

यह भी पढ़ें - 1Hz से 120Hz तक का खेल, LTPO Display आखिर कैसे करती है काम?

200MP कैमरा और XMAGE तकनीक

Mate 90 सीरीज में Huawei ने कैमरा पर भी काफी फोकस किया है. Pro Max में 200MP RYYB टेलीफोटो कैमरा, 18 EV अल्ट्रा-HDR मेन कैमरा और 20x से ज्यादा जूम पर स्टेबल फोटो के लिए CIPA 7.5 रेटेड हार्डवेयर इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है. इसके अलावा XMAGE True-to-Color Camera 3.0 के जरिए रंगों की सटीकता में 37 पर्सेंट और स्किन टोन की सटीकता में 62 पर्सेंट सुधार का दावा किया गया है. XMAGE Z10 Modular Camera में 1-इंच सेंसर और 24-240mm लगातार ऑप्टिकल जूम दिया गया है. 

HarmonyOS 7 के साथ आया फोन 

Huawei Mate 90 सीरीज Android के बजाय कंपनी के अपने HarmonyOS 7 पर चलती है. Huawei के अनुसार इसका इकोसिस्टम 4.5 लाख से ज्यादा ऐप्स और सेवाओं को सपोर्ट करता है. Pro Max और उससे ऊपर के मॉडल में 30B MoE ऑन-डिवाइस AI मॉडल दिया गया है, जो फोटो एडिटिंग, कॉल समरी, रियल-टाइम ट्रांसलेशन और कंटेंट मैनेजमेंट जैसे कामों में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें - Amazon-Flipkart सेल में Poco X8 से Nord CE 6 Lite तक, 30 हजार में बेस्ट फोन

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. फिलहाल वह एबीपी नेटवर्क के टेक सेक्शन में काम कर रही हैं, जहां टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने के साथ-साथ उनके लिए रिसर्च और कंटेंट तैयार करने की जिम्मेदारी संभालती हैं.

पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से इंटर्न के रूप में की. इसके बाद से वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. फीचर, टेक और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ उनकी रुचि स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में है.

मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की. वर्तमान में वह राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं.मानसी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
आंध्र प्रदेश के मंदिर में आया पहला रोबोटिक हाथी 'रंगा', पेटा ने दिया तोहफा
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
5 लोगों की फैमिली के लिए कितना बड़ा गीजर सही? जान लें फायदे की बात
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
सर्दियों के लिए AC पैक करने से पहले जरूर कर लें ये 5 काम, नहीं तो नुकसान में रहेंगे
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget