एक्सप्लोरर

Gmail Hidden Feature: अगर गलती से सेंट हो गया है कोई मेल तो इस तरह करें रीकॉल, जीमेल में ही मौजूद है सेटिंग

Gmail Trick : कई बार जीमेल पर आपसे गलत मेल सेंट हो जाता है, लेकिन चाहकर भी आप उसे वापस नहीं ले पाते. जबकि ऐसा करना संभव है. आज हम बता रहे हैं वो ट्रिक जिससे आप अपने भेजे गए मेल को वापस ले सकते हैं.

Gmail Unique Trick : अगर आप जीमेल (Gmail) यूज करते हैं तो कई बार आपके साथ ऐसा हुआ होगा कि आपने कोई मेल गलती से किसी ऐसे शख्स को भेज दिया होगा, जिसे आपको नहीं भेजना था. यानी आपका मेल आपसे गलत एड्रेस पर चला गया. कई बार मेल (Mail) इतने जरूरी और महत्वपूर्ण होते हैं कि आप नहीं चाहते हैं कि कोई दूसरा उसे पढ़े, लेकिन गलती से उसके चले जाने की वजह से आपको कोई रास्ता नजर नहीं आता, सिवाय परेशान होने के. आज हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ट्रिक (Trick) जिनसे आप गलती से सेंड हुए मेल को भी वापस रिकॉल कर सकते हैं, यानी रिसीवर के पास से वापस खींच सकते हैं.

अपनाएं ये ट्रिक

आपको इस तरह के मेल को रिसीवर के पास से वापस खींचने के लिए जीमेल (Gmail) में ही ऑप्शन मिलता है. इस फीचर को अंडो सेंड (Undo Send) कहा जाता है. हालांकि इस फीचर के बारे में शायद ही सबको मालूम होता है. इस फीचर के इस्तेमाल के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए.

  • सबसे पहले जीमेल (Gmail) पेज पर ऊपर दाईं तरफ बने सेटिंग (Setting) आइकन पर क्लिक करें.
  • अब जनरल टैब (General Tab) पर क्लिक करने के बाद पेज को गौर से देखें. यहां आपको अंडो सेंड (Undo Send) का एक ऑप्शन मिलेगा.
  • इसमें आपको टाइम सेट करना होगा. डिफॉल्ट 5 सेकेंड का टाइम होता है. आपके पास 5, 10, 20 और 30 सेकेंड तक का विकल्प होता है. आप इसे मैक्सिमम 30 सेकेंड तक के लिए कर सकते हैं.
  • इसके बाद इसे सेव करना न भूलें. अब आपकी सेटिंग बदल गई होगी.
  • अब जब भी आप कोई मेल भेजेंगे तो सेंड पर क्लिक करने के बाद आपको स्क्रीन पर बाईं ओर नीचे एक मैसेज दिखेगा, जिसमें पहले मैसेज सेंट (Message Sent) लिखा होगा. इसके बाद Undo और View Message लिखा होगा.
  • आपसे अगर गलती से किसी दूसरे एड्रेस पर मेल सेंट हो गया है या कुछ गलत चला गया है तो फौरन Undo पर क्लिक करें. इससे फौरन ईमेल वापस आ जाएगा.

ये भी पढ़ें

Android Smartphone Tips: एंड्रॉयड स्मार्टफोन हो गया है स्लो, ये हैं स्पीड बढ़ाने के फ्री के तरीके

Wi-Fi Network: कैसे पता लगाएं कि कोई आपके वाई-फाई नेटवर्क को 'चोरी' से कर रहा है इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget