एक्सप्लोरर

Instagram को अपना डेटा AI के लिए इस्तेमाल करने से कैसे रोकें? जानें तरीके

Meta ने इस साल Activity from other businesses नाम से एक सेटिंग को प्लेटफॉर्म में दिया है.

Instagram आज के समय में एक सबसे ज्यादा चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बन चुका है. यहां बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपनी जरूरत के हिसाब से कंटेंट देखते हैं. कोई यहां पर रील्स बनाकर पैसे कमा रहा है तो कोई यहां अपना टाइम पास करने के लिए रील्स स्क्रॉल कर रहा है. लेकिन बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ ही यूजर्स को अपना डेटा सुरक्षित रखना एक चुनौती बनता जा रहा है. बता दें कि मेटा यूजर्स के डेटा को एआई को ट्रेन करने के लिए इस्तेमाल करता है.

इतना ही नहीं, इस डेटा को पर्सनलाइजड विज्ञापनों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि, मेटा ये काम यूजर्स के कंसेंट से करता है. इसीलिए आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपने डेटा को प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल करने से रोक सकते हैं.

कैसे ऑन करें ये सेटिंग

आपको बता दें कि इस सेटिंग को आप अपने अकाउंट में आसानी से इनेबल कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको Instagram में अपनी प्रोफाइल को ओपन करना है और इसके बाद तीन लाइन वाले मेन्यू पर जाएं. इसके बाद Accounts Center में जाकर Activity from other businesses का ऑप्शन सर्च करें.

कुछ अकाउंट में ये ऑप्शन आपको Ad preferences में जाकर Ad settings और फिर Activity information from ad partners ऑप्शन के रूप में दिखाई देगा. बता दें कि वहां आपको ऐसा ऑप्शन चुनना है जो इस जानकारी के आधार पर personalization को रोकता हो. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा करने से Instagram के अंदर आपकी एक्टिविटी से बनने वाली प्रोफाइलिंग बंद नहीं होती है.

यह भी पढ़ें: Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी

इन डेटा को तुरंत करें बंद

जानकारी के अनुसार, Meta ने इस साल Activity from other businesses नाम से एक सेटिंग को प्लेटफॉर्म में दिया है. बता दें कि इस नए फीचर से आप ये तय कर सकते हैं कि दूसरी कंपनियों द्वारा जो डेटा मेटा को भेजा जा रहा है उसका इस्तेमाल वो विज्ञापन, Feed और AI से जुड़े सुझावों को बेहतर बनाने के लिए करें या नहीं.

iPhone में चेक करें फोन की परमिशन

आपको बता दें कि iPhone में आपको इससे जुड़ी परमिशन को बंद करना होता है. इसके लिए आपको Settings में जाकर Privacy & Security में जाना है. यहां पर आपको Tracking पर जाकर Instagram की tracking permission को बंद करना है. इससे दूसरी कंपनियों के ऐप और वेबसाइटों पर आपकी एक्टिविटी को विज्ञापन के लिए ट्रैक करना बंद हो जाएगा. हालांकि, ऐसा करने से Instagram अपने ऐप के अंदर आपकी एक्टिविटी को रिकॉर्ड करना बंद नहीं करता है.

वहीं, अगर आपके पास एंड्रॉयड फोन है तो Android फोन में Settings में जाकर Apps ऑप्शन पर क्लिक करके Instagram में जाएं और वहां पर Permissions में जाकर उसे बंद कर दें. यहां पर आप ऐप को जिन चीजों की जरूरत नहीं है उन सभी परमिशन को भी बंद कर सकते हैं.

Meta AI से बात करते समय रखें ध्यान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Meta ने यूजर्स को AI से बात करने का भी फीचर दिया हुआ है लेकिन एआई से बात करते समय आपको कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. दरअसल, अगर आप मेटा के एआई से बात करते हैं तो भी आपके डेटा या बातचीत को विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. इसीलिए एआई से बातचीत करते समय उसे उतनी ही जानकारी दें जितनी उसे जरूरत है. इसके अलावा एआई पर आपकी पर्सनल जानकारी या डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने से भी बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:

क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
नॉर्मल गीजर से कितना अलग है इंडक्शन गीजर? जानें कैसे करता है काम
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
IMC 2026 आज से होगा शुरू, 6G से AI रोबोट तक दिखेंगी नई टेक्नोलॉजी
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
Infinix Smart 20 HD लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 5,000mAh बैटरी खास
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत
इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करेगी सड़क, नहीं पड़ेगी केबल की जरूरत
Advertisement

वीडियोज

Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना
Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
2026 के केमिस्ट्री नोबेल का ऐलान, किसे मिला?
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
सौरव दास की दो टूक, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा भी हो जाए फिर भी...'
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
'आप भगवान विष्णु के अवतार...' PM मोदी को दुनियाभर से मिलीं बधाई, जानें किसने क्या कहा?
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
चेक बाउंस केस : राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़, बाकी रकम के भुगतान का दिया भरोसा
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
वनडे के टॉप-10 बल्लेबाजों में केएल राहुल की एंट्री, जानें कौन है नंबर-1
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
जन सुराज का दामन थामेंगे JDU के अनंत सिंह? प्रशांत किशोर बोले- 'अभी…'
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
राहुल गांधी पर DMK ने बदले सुर, विरोध मार्च को दिया समर्थन, कहा - 'यह एकदम...'
Good Day Style Biscuits: घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
घर में कैसे बनाएं गुड डे जैसे टेस्टी बिस्कुट? जान लें मजेदार रेसिपी
Embed widget