एक्सप्लोरर

Phone Tips: अपने पुराने फोन को सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से कैसे बेचें? भूलकर भी ना करें ऐसी गलती

Tips: अगर आप अपने किसी पुराने स्मार्टफोन को बेचना चाहते हैं, तो उससे पहले आपको हमारा यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको मोबाइल बेचने से पहले की कुछ स्मार्ट टिप्स के बारे में बताएंगे.

Don't Miss Out: आजकल स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए हैं. नए फोन आने पर हम अक्सर पुराने फोन को बेच देते हैं ताकि कुछ पैसे कमाए जा सकें या नया फोन खरीदने में मदद मिल सके. लेकिन, पुराना फोन बेचने से पहले कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाना बहुत जरूरी होता है. अगर इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. आइए जानते हैं पुराना स्मार्टफोन बेचने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

1. डेटा का बैकअप लें

फोन का डेटा बहुत कीमती होता है. अगर ये एक बार खो गया, तो वापस लाना मुश्किल हो सकता है. इसलिए, फोन बेचने से पहले डेटा का बैकअप जरूर लें. आप अपने कॉन्टैक्ट्स, कॉल हिस्ट्री, मैसेज, फोटो, वीडियो और फाइल्स का बैकअप Google Drive, iCloud या किसी अन्य क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करके ले सकते हैं. यह देखे कि आपका बैकअप अप-टू-डेट है.

2. Google और सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगआउट करें

अपने फोन से सभी Google अकाउंट और सोशल मीडिया अकाउंट से लॉगआउट कर दें. इससे नए मालिक को आपके अकाउंट्स का इस्तेमाल करने से रोका जा सकेगा. अकाउंट्स को लॉगआउट करने के लिए सेटिंग्स में जाएं और संबंधित ऑप्शन चुनें.

3. मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड निकालें

अगर आपके फोन में मेमोरी कार्ड है, तो उसे निकाल लें और अपने पास रख लें. अपने फोन से सिम कार्ड भी निकाल लें. इससे कोई आपके सिम का मिसयूज नहीं कर सकेगा.

4. वॉट्सऐप डेटा का बैकअप

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो अपने वॉट्सऐप डेटा का बैकअप Google Drive पर लें. वॉट्सऐप सेटिंग्स में जाएं, Chat ऑप्शन चुनें, और फिर Chat Backup पर जाकर बैकअप लें. इससे आपका वॉट्सऐप डेटा सुरक्षित रहेगा.

5. फोन को फैक्टरी रीसेट करें

यह सबसे जरूरी काम है जो आपको फोन बेचने से पहले करना चाहिए. अपने फोन को फैक्टरी रीसेट कर दें. यह आपके फोन से सभी डेटा को डिलीट कर देगा और नया मालिक आपके डेटा को नहीं देख पाएगा. फैक्टरी रीसेट करने के लिए स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं और संबंधित ऑप्शन चुनें.

इन सभी बातों का ध्यान रखकर आप अपने पुराने फोन को सुरक्षित रूप से बेच सकते हैं और डेटा चोरी या धोखाधड़ी से बच सकते हैं. पुराना फोन बेचने से पहले इन कामों को निपटाना आपकी सुरक्षा और सुविधा के लिए बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: आज लॉन्च होगी Oppo Reno 12 Pro Series, जानें कैसे देखें इन धांसू AI Phones की लाइव स्ट्रीमिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
18 घंटे तक म्यूजिक और 35W साउंड! CMF के नए स्पीकर्स लॉन्च
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
Nothing OS 5.0 रोलआउट शुरू, जानें क्या आपके फोन को मिलेगा अपडेट?
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
फोन कवर लगाकर चार्ज करना चाहिए या नहीं, जान लें काम की बात
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह
मेमोरी चिप की कमी से फोन इंडस्ट्री सुस्त, शिपमेंट में गिरावट; जानें वजह

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget