एक्सप्लोरर

हां... आपका अकाउंट भी हो सकता है हैक, बचने के लिए इन बातों को कर लें नोट

Social Media : कब, कहां और किसका अकाउंट हैकिंग का शिकार बन जाए इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन, अकाउंट को हैक होने से बचाया जा सकता है. जानिए कैसे?

Protection From Hacking : शाम को मैंने अपना सोशल मीडिया खोला. मैं इंस्टाग्राम की बात कर रही हूं. मैंने अपने होम पेज पर देखा कि मेरी एक दोस्त की आईडी से किसी लड़के की फोटो पोस्ट की गई हैं. लड़का भारतीय नहीं, विदेशी लग रहा था. एक पल को लगा शायद कोई स्टार होंगे, और मेरी दोस्त इनकी फैन होगी. हालांकि, फिर भी मुझे कुछ अटपटा लगा, और मैंने अपनी दोस्त की प्रोफाइल खोल ली. प्रोफाइल खोलने के बाद, मैं एक पल के लिए शॉक्ड हो गई. मैंने देखा कि मेरी दोस्त की सभी इंस्टाग्राम फोटो गायब थी. उसे फोटोग्राफी का शौक है. उसने पिछले 6 सालों से अपने हर पल, हर खुशी और टैलेंट को उन तस्वीरों में कैद किया हुआ था, जो इंस्टाग्राम पर थी. अब वो तस्वीरें ही वहां नहीं थी. 

हमने बहुत कोशिश की, लेकिन हम मेरी दोस्त के अकाउंट को वापस एक्सेस नहीं कर सके. आखिरकार हमने रिपोर्ट की, और एक नया अकाउंट बना लिया. यह सब देखने के बाद, मैं इतना जान चुकी थी कि हैकर्स कब और किसे शिकार बना लें, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन, खुद को सिक्योर रखना अपने अकाउंट को सिक्योर रखना जरूर हमारे हाथ में है. हां, हम कुछ बातों का ध्यान रखकर और स्ट्रॉन्ग पासवर्ड बनाकर अपने अकाउंट को हैक होने से बचा सकते हैं. अगली हैकिंग आपके अकाउंट की न हो, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए यहां बताए गए पॉइंट्स को अपने दिमाग में बैठा लीजिए, और इन्हें फॉलो भी जरूर कीजिए. 

मजबूत पासवर्ड बनाएं 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हैकिंग से बचाने के लिए सबसे पहला और जरूरी कदम एक मजबूत पासवर्ड क्रिएट  करना है. अनुमान लगाने में आसान या सामान्य पासवर्ड का इस्तेमाल न करें. कम से कम 18 कैरेक्टर्स का पासवर्ड बनाएं, जिसमें अपरकेस और लोअरकेस अक्षरों, नंबर और प्रतीकों सभी का इस्तेमाल करें.

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बहुत काम आयेगा

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) आपके अकाउंट में सिक्योरिटी की एक्स्ट्रा लेयर जोड़ देता है. 2FA ऑन करने के बाद हैकर्स को आपके अकाउंट तक पहुंचने के लिए आपके फोन या ईमेल पर भेजे गए कोड जैसे दूसरे फैक्टर की भी जरूरत होगी. अब अगर कोड हैकर के हाथ नहीं लगेगा, तो वह अवश्य ही आपका अकाउंट एक्सेस नहीं कर पाएगा.

फिशिंग स्कैम से रहता है सावधान

अब तक हमने सिक्योरिटी की बात की है, लेकिन यह पॉइंट सावधानी से जुड़ा हुआ है. यह सावधानी सिर्फ आपको बरतनी है. दरअसल, फिशिंग स्कैम एक सामान्य तरीका है जिसका इस्तेमाल हैकर्स लॉगिन क्रेडेंशियल्स को चुराने के लिए करते हैं. आपको अनजान लिंक, ईमेल या मैसेज से हमेशा सावधान रहना है. किसी भी अनजान लिंक पर भूलकर भी क्लिक नहीं करना है. 

सॉफ्टवेयर को रखें अपडेट

अगर किसी सोशल मीडिया का कोई नया अपडेट कंपनी ने रिलीज किया है, तो आपको यह सुनिश्चित है कि आप लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल कर रहे हों. अपडेट के जरिए कंपनी कई सिक्योरिटी बग को फिक्स करती है. 

पब्लिक वाई-फाई से बचें

पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क से डिवाइस को कनेक्ट करने पर, उसे आसानी से हैक किया जा सकता है. ऐसे में, पब्लिक वाई-फाई का इस्तेमाल न ही किया जाए तो बेहतर रहेगा. इसके बजाय एक सिक्योर और पर्सनल वाई-फाई नेटवर्क या मोबाइल डेटा कनेक्शन का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें - आपके काम को आसान बनाने लिए कीबोर्ड में दी गई हैं F Keys, क्या आपको इन्हें इस्तेमाल करना आता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
PC Speed Boost: PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
PC की स्पीड बढ़ानी है? Windows के ये फ्री टूल्स आएंगे काम
Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget