एक्सप्लोरर

डिलीट Whatsapp चैट को कैसे रिकवर करें? जानिए आसान ट्रिक

अगर गलती से आपकी व्हाट्सऐप चैट डिलीट हो जाए तो परेशान मत होना. व्हाट्सऐप चैट या मैसेज डिलीट होने के बाद रिकवर करने के ये हैं तरीके.

WhatsApp के जरिए हम अपने फ्रेंड्स, फैमिली और प्रोफेशनल लोगों से जुड़े रहते हैं. इस प्लेटफॉर्म पर हम बातचीत के अलावा कई जरूरी डॉक्यूमेंट्स फोटोज और फाइल शेयर करते हैं. कई बार जरूरी इन्फॉर्मेशन भी हम व्हाट्सऐप से शेयर करते हैं. लेकिन कई बार हमसे गलती से वो चैट डिलीट हो जाती है. ऐसे में हम परेशान हो जाते हैं क्योंकि एक बार मैसेज डिलीट होने पर उसे रिकवर करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स एंड ट्रिक्स बताएंगे जिससे आप अपनी डिलीट की गई चैट को फिर से पा सकते हैं. हालांकि आपको ध्यान रखना चाहिए कि अगर आपके पास कोई ऐसी जरूरी चैट है तो उसे आपको गूगल ड्राइव में सेव कर लेना चाहिए. अब अगर आपकी चैट डिलीट हो गई है तो उसे आप दो तरीकों से रिकवर कर सकते हैं. पहला- गूगल ड्राइव से और दूसरा- लोकल बैकअप से रिकवर करना. जानते हैं दोनों के तरीके क्या है?

Google Drive से रिकवर करें व्हाट्सऐप चैट

अगर आपने चैट का गूगल ड्राइव में बैकअप लिया है तो डिलीट किए गए मैसेज को फिर से पा सकते हैं. इसके लिए जैसे ही आपसे गलती से कोई जरूरी मैसेज डिलीट हो जाए, तो अपने फोन को ऑपरेट ना करें और न ही अपडेट करें. व्हाट्सएप मैसेज फिर से पाने का पहला तरीका है अपना व्हाट्सएप अनइंस्टाल कर फिर से इंस्टाल करें. इसके लिए अपने फोन की सेटिंग्स और फिर एप्स में जाकर व्हाट्सएप हटा दें. अब प्ले स्टोर पर जाकर इसे फिर से इंस्टाल करें. इसके बाद व्हाट्सऐप में साइन इन करें. जब आप अपना नंबर डालकर अपडेट करेंगे, आपको एक मैसेज आएगा Restore Backup, इस टैप पर आपको क्लिक करने के बाद डिलीट किए गए सारे मैसेज फिर मिल जाएंगे. इस तरीके के लिए सबसे जरूरी है आप अपनी जरुरी चैट का गूगल ड्राइव में बैकअप रखें.

Local Backup से रिकवर करें व्हाट्सऐप चैट

अगर आपकी चैट गूगल ड्राइव से रिकवर नहीं हो रही है तो आप लोकल ड्राइव या फाइल की मदद भी ले सकते हैं. आपके चैट की लोकल फाइल फोन की मेमोरी में बने व्हाट्सएप फोल्डर में होती है. इस फोल्डर से डिलीट चैट को पाने के लिए फोन में फाइल मैनेजर डाउनलोड करना होगा. अब इसमें ममोरी कार्ड या इंटरनल स्टोरेज में सेव व्हाट्सएप फोल्डर खोलने पर आपको डेटाबेस का ऑप्शन दिखेगा. इस पर क्लिक करते ही आपको एक फाइल दिखेगी. जिसका नाम msgstore.11.12.11.db.crypt12 होगा. आपको इसका नाम बदलकर msgstore.db.crypt12. करना होगा. इसके बाद व्हाट्सएप अनइंस्टाल करके फिर इंस्टाल करें. यहां भी रिस्टोर चैट के ऑप्शन पर क्लिक करें. इससे आपकी पुरानी चैट वापस मिल जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
4 साल बाद Google का बड़ा Android इवेंट, इस बार क्या होगा खास?
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
एक छोटी गलती और WhatsApp Account Ban! इन 4 कामों से बचें
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
Instagram Reel को बना सकते हैं अपने फोन की रिंगटोन! ये है सबसे आसान तरीका
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग
सबकुछ ठीक फिर भी SIM दिखा रहा नो सर्विस, चेक करें ये सेटिंग

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
उज्जैन शाही मस्जिद को लेकर ओवैसी पर भड़के गिरिराज, कहा- ‘पाकिस्तान बनाने की...’
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
'दृश्यम 3' को CBFC से मिली हरी झंडी, नहीं लगा एक भी कट, 'दृश्यम 2' से है 8 मिनट बड़ी
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
दिल्ली की झुग्गी में 728 में से 727 नाम काटे, राहुल ने SIR पर उठाए सवाल
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
चुनाव आयोग विवाद पर शथि थरूर का बड़ा बयान, कहा - 'सच कहें तो हमें...'
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
केंद्र सरकार लाई पशुधन बीमा पोर्टल, जानें क्या मिलेंगी सुविधाएं?
Embed widget