एक्सप्लोरर

होली पर पानी में गिर जाए फोन तो तुरंत अपनाएं ये ट्रिक्स

अगर आपका फोन पानी में भीग जाता है तो उनका इस्तेमाल करके फोन को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है.

आपका फोन कितना भी स्मार्ट क्यों न हो, वह तैरना नहीं जानता, और इस सोशल मीडिया के दौर में हम होली पर फोटो क्लिक करने के चक्कर अपने फोन के साथ रिस्क ले लेते हैं. ऐसा करने पर पानी भी फोन के अंदर जा सकता है. तो आज हम आपको यहां कुछ ऐसी ही ट्रिक्स बताने जा रहे हैं कि अगर आपका फोन पानी में भीग जाता है तो उनका इस्तेमाल करके फोन को घर बैठे ही ठीक किया जा सकता है.

  • अगर आपके फोन पर पानी गिरता है तो तुरंत उसे हटा दें. यह जितना ज्यादा समय तक वहां रहेगा, उतना ही  पानी आपकी स्क्रीन के चारों ओर की दरार में या दूसरे हिस्सों में जा सकता है.
  • ऐसा होने के बाद फोन को तुरंत ऑफ कर दें और फिर ऑफ ही रहने दें.
  • अगर फोन पर कवर लगा है तो उस कवर को तुरंत हटा दें.
  • अगर फोन का बैक कवर खुल जाता है तो फोन में से बैटरी, सिम और माइक्रोएसडी कार्ड निकाल दें. इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा कम हो जाता है.
  • अपने फोन को सूखाने के लिए कपड़े के तौलिये या कागज़ का उपयोग करें. फोन को रगड़ें नहीं, क्योंकि ऐसा करने से गलती से लिक्विड फोन के अधिक सेंसटिव पार्ट्स में जा सकता है. यदि फोन पूरी तरह से डूबा हुआ था, तो आप अधिक पानी निकालने के लिए फ़ोन की दरारों और होल के आसपास धीरे से वैक्यूम करने का प्रयास कर सकते हैं.
  • अपने फोन को धूप में न रखें बल्कि इसे ठंडी, सूखी जगह पर रखें.
  • घरों में आम तौर पर चावल रखे होते हैं तो फोन को चावल के बॉक्स में चावलों के बीच में रख सकते हैं.
  • चावल के अलावा फोन को सिलिका जेल पैकेट में रख सकते हैं. एक प्लास्टिक जिप-टॉप बैग में सिलिका जेल भरें और फोन को बैग में दबा दें. अपने फोन को बैग में कम से कम 24-48 घंटे के लिए छोड़ दें.
  • अपने फोन को पूरी तरह से सूखने देने के बाद, इसे चालू करें. यदि यह तुरंत चालू नहीं होता है, तो यह देखने के लिए इसे चार्ज करने का प्रयास करें कि क्या इससे कोई फर्क पड़ता है.
  • अगर आपका फोन वापस चालू हो जाता है, तो बढ़िया! फिर भी, अगले एक या दो सप्ताह में इस पर नजर रखें, क्योंकि कभी-कभी कुछ फीचर्स उस तरह से काम नहीं करते जैसे वे करते थे.
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल के किसी भी समय की तुलना में जून और अगस्त के बीच डिवाइस में पानी से खराबी आने के लिए ज्यादा फोन रिपेयर क्लेम किए जाते हैं.

यह भी पढ़ें: अब इस कंपनी ने लॉन्च किया बहुत सस्ता 5G स्मार्टफोन, ओप्पो Vivo रीयलमी Redmi के इन फोन्स से होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें: 6.6 इंच की डिस्प्ले और एंड्रॉयड 11 गो वाला सस्ता स्मार्टफोन 6499 रुपये में हुआ लॉन्च, जानिए और क्या हैं फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FOR MORNING: बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget