एक्सप्लोरर

Gmail पर ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएंगे फालतू के इमेल, मिलेगा टोकरा भरकर स्पेस, जानें तरीका

गूगल अपने यूजर्स को कुल 15GB स्टोरेज देता है, जो कि सभी गूगल अकाउंट्स के लिए होता है, जिसमें जीमेल, ड्राइव, फोटो आदि सभी शामिल है. आइए ऑटोमेटिकली अवांछित इमेल डिलीट करने का प्रोसेस जानते हैं.

Gmail Tips: अगर आप भी जीमेल में स्टोरेज की कमी की समस्या से परेशान हैं, लेकिन नया स्टोरेज भी नहीं लेना चाहते हैं तो ऐसे में आप इस खबर में बताई हुई टिप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपकी जीमेल में स्टोरेज बन जाएगा. इस ट्रिक से जो मेल डिलीट होंगी, वो अवांछित ईमेल होंगी. ट्रिक का इस्तेमाल कर ये मेल ऑटोमेटिकली डिलीट हो जाएंगी. ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्होंने सालो से ईमेल नहीं डिलीट किए हैं. ऐसे में उनका स्टोरेज बिलकुल फूल हो जाता है. आइए इस ट्रिक को जानते हैं.

गूगल अपने यूजर्स को कुल 15GB स्टोरेज देता है, जो कि सभी गूगल अकाउंट्स के लिए होता है, जिसमें जीमेल, ड्राइव, फोटो आदि सभी शामिल है. हमारे मेल्स में से आधे ईमेल किसी काम के नहीं होते हैं. बाकि बचे स्टोरेज पर गूगल फ़ोटो और डिस्क ऐप्स कब्जा कर लेते है.

एक्स्ट्रा स्टोरेज के लिए देने होते हैं पैसे

अगर एक बार फ्री क्लाउड स्टोरेज स्पेस भर जाता है तो यूजर्स को 100GB के लिए हर साल 1,100 रुपये का भुगतान करना होता है. ऐसे में, जो लोग इस पर पैसा खर्च करना नहीं चाहते हैं, उन्हें तस्वीरों, ईमेल और फाइलों के लिए जगह बनाने के लिए अपना कुछ डेटा डिलीट करना पड़ता है. बता दें, अवांछित फ़ोटो और वीडियो को हटाने के भी आसानी तरीके हैं, लेकिन आज हम जानेंगे कि आपका जीमेल उन ईमेल को ऑटोमेटिकली कैसे डिलीट कर सकता हैं.

फ़िल्टर फीचर का इस्तेमाल

  • ऑटो-डिलीशन के लिए फ़िल्टर फीचर की सुविधा दी गई है, जिसे आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. आइए इसके बारे डिटेल में जानते हैं.
  • सबसे पहले अपने पीसी या लैपटॉप पर जीमेल ओपन करें.
  • इसके बाद सर्च बार में, आपको एक फिल्टर आइकन मिलेगा. उस पर टैप करें.
  • अगर आइकन आपको नहीं मिला है, तो आप इसे सेटिंग सेक्शन> फ़िल्टर और ब्लॉक एडरेस टैब में ढूंढ सकते हैं.
  • इसके बाद, आपको बस "क्रिएट न्यू फिल्टर" बटन पर टैप करना है.
  • आपको टॉप पर "FROM" लिखा दिखाई देगा. यहां पर बस उन ईमेल का नाम डालें, जो आपके लिए जरूरी नहीं है. उदाहरण के लिए, अगर आप Zomato, Voot, Quora, Facebook, LinkedIn जैसी सेवाओं के ईमेल नहीं चाहते हैं, तो आप बस उनकी ईमेल आईडी डाल दें.
  • एक बार ऐसा करने के बाद, बस फ़िल्टर बनाएं पर क्लिक कर दें और फिर "डिलीट इट" चुनें.

नोट : यह फीचर एनेबल होने के बाद आने वाले सभी ईमेल के लिए है. यह आपके पुराने ईमेल को डिलीट नहीं करती है. आपको अपने पुराने ईमेल को मैन्युअल रूप से डिलीट करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें- Google Assistant की सभी रिकॉर्डिंग्स आ जाएंगी सामने, इस सिंपल सी ट्रिक का करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget