एक्सप्लोरर

WhatsApp पर कैसे बनाएं बिजनेस अकाउंट, जानिये बिजनेस अकाउंट के 3 काम के फीचर्स

अगर आप बिजनेस करते हैं और रुटीन में अपने बिजनेस रेलेटेड मैसेज पर्सनल वॉट्सएप से भेजते हैं तो आप वॉट्सएप अकाउंट को बिजनेस वॉट्सएप अकाउंट में बदल सकते हैं. ये अकाउंट भी पर्सनल वॉट्सएप की तरह फ्री है और इसमें कई फीचर भी है जो आपके बिजनेस कम्युनिकेशन को आसान बना देंगे.

वॉट्सएप ने कम्युनिकेशन को एकदम बदल दिया है और फोन में लोग नॉर्मल मैसेज से ज्यादा वॉट्सएप मैसेज करना प्रेफर करते हैं. वॉट्सएप के फीचर्स के चलते इस एप्लिकेशन को यूज करना बेहद आसान है और साथ ही इसके फीचर में आप वीडियो, ऑडियो, मैसेज कुछ भी क्विकली भेज सकते हैं. वॉट्सएप की पॉपुलैरिटी की वजह से बहुत सारे लोग अपना बिजनेस और बिजनेस से संबंधित जानकारी भी वॉट्सएप के माध्यम से शेयर करते हैं. लेकिन आप चाहें तो पर्सनल की बजाय वॉट्सएप का बिजनेस अकाउंट भी ओपन कर सकते हैं . वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट पर्सनल अकाउंट से थोड़ा अलग है और इसमें आप अपने बिजनेस की जानकारी भी दे सकते हैं. तो चलिये आपको बताते हैं कि वॉट्सएप का बिजनेस अकाउंट कैसे क्रियेट किया जाता है और क्या इसके फीचर्स हैं

कैसे बनाये वॉट्सएप का बिजनेस अकाउंट

अपने फोन के प्ले स्टोर में वॉट्सएप बिजनेस एप डालकर सर्च करके डाउनलोड  कर सकते हैं. वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट इंस्टॉल होने के बाद इसे एक्टिवेट करना होता है. इसके लिये आपको अपने बिज़नेस मोबाइल नंबर से इस एप्प में साइन-अप करना होगा. इसके बाद आपको तीन डॉट्स पर क्लिक करना है, यह आपको स्क्रीन के टॉप पर नजर आने वाले हैं। ऐसा करने से मेन्यू ओपन हो जाता है. मेन्यू ओपन होने पर सेटिंग पर क्लिक करना है और फिर बिजनेस सेटिंग पर क्लिक करना है. वॉट्सएप के बिजनेस एकाउंट में अगर आपकी कोई कंपनी है तो आप उस कंपनी के नाम पर भी वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट बना सकते है और अपनी वेबसाइट का एड्रेस या दूसरी डिटेल्स भी डाल सकते है.

वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट के फीचर्स

अवे मैसेज- वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट में अवे मैसेज बहुत ही अच्छा फीचर है.इसका इस्तेमाल ऑटो रिप्लाई मैसेज सेट करने में कर सकते हैं. यानी अगर कोई आपको वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट  पर मैसेज करेगा तो उसको ऑटोमैटिकली आपका सेट किया हुआ मैसेज चला जायेगा. इस मैसेज में आप क्या सेव करना चाहते हैं ये आपके ऊपर है. क्योंकि उसकी सेटिंग में कुछ मैसेज पहले से सेव होते हैं या आप कस्टमाइज भी कर सकते हैं

ग्रीटिंग मैसेज- वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट में दूसरा अच्छा फीचर ग्रीटिंग मैसेज का है जिसमें आप अपने पुराने कस्टमर के साथ जुड़े रह सकते है. इस फीचर में आप एक मैजेस सेव कर सकते हैं और अगर 14 दिन में किसी कस्टमर के साथ कोई मैसेज ना हो तो 14 दिन बाद वो सेव किया हुआ मैसेज चला जायेगा. ग्रीटिंग मैसेज को सेटिंग्स में जाकर इनेबल या डिसेबल कर सकते हैं

क्विक रिप्लाई- वॉट्सएप बिजनेस अकाउंट में एक और फीचर क्विक रिप्लाई का है. कई बार हमको क्लाइंट को बिजनेस के बारे में जानकारी देनी होती है.इसमें एक साथ शॉर्ट में कई क्लाइंट को बिजनेस की इंफॉर्मेशन दे सकते हैं. क्विक रिप्लाई काफी आसान और सुविधाजनक फीचर है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
एक ही वीडियो की तस्वीर में क्यों आता है अंतर? समझें OLED, QLED और Mini LED
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
Infinix GT 50 Pro में कंट्रोलर और कूलिंग एक्सेसरी, गेमिंग होगी और खास?
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
जापान ने लॉन्च किया 18 ग्राम का कैमरा, पेंडेंट की तरह हो सकता है इस्तेमाल
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?
OnePlus Nord CE 6 या Poco X8 Pro, किसमें बेहतर टेक्नोलॉजी पैकेज?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान में सुबह-सुबह कांपी धरती, तिब्बत में देर रात भूकंप से 16 की मौत
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget