एक्सप्लोरर

Whatsapp पर कोई आपकी चैट पढ़ रहा है या नहीं, ऐसे करें चेक

WhatsApp Web : सभी फोन के व्हाट्सऐप में व्हाट्सएप वेब का फीचर दिया हुआ है. इसका मतलब होता है कि इस फीचर का इस्तेमाल कर आप एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस पर यूज कर सकते हैं.

Whatsapp Chatting Security Tips: व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर चैटिंग करना आजकल दुनियाभर में काफी कॉमन हो गया है. लोग चैटिंग के दौरान प्रोफेशनल के साथ ही निजी बातचीत भी लिखते हैं, लेकिन अगर कभी किसी के हाथ आपकी सारी व्हाट्सएप चैटिंग लगनी शुरू हो जाए तो? आपको शायद पता नहीं होगा कि इस कथन को मुमकिन बनाने का फीचर भी आपके मोबाइल फोन में ही दिया गया है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आपकी सेफ चैटिंग कैसे लीक हो सकती है और किस तरीके से आप अपनी चैटिंग लीक होने से रोक सकते हैं.

व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस पर कर सकते हैं इस्तेमाल 

भारत में इस वक्त करीब 48 करोड़ लोग व्हाट्सऐप (WhatsApp) का इस्तेमाल कर रहे हैं. व्हाट्सएप का इस्तेमाल इतना बढ़ा है, इसके पीछे की वजह इसकी सेफ्टी बताई जाती है. हालांकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी को भी इस सेफ्टी में घुसने का मौका दे सकती है. इसके लिए किसी को भी केवल एक छोटी सी ट्रिक यूज करनी होती है. ट्रिक का नाम है WhatsApp Web. सभी फोन के व्हाट्सऐप में WhatsApp Web का फीचर दिया हुआ है. इसका मतलब होता है कि इस फीचर का इस्तेमाल कर आप एक व्हाट्सऐप अकाउंट को 4 डिवाइस पर यूज कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए आप ऑफिस में लैपटॉप या डेस्कटॉप पर काम करते हैं और आपको बार-बार व्हाट्सऐप (WhatsApp) इस्तेमाल करने की जरूरत होती है तो आप WhatsApp Web पर जाकर लैपटॉप या डेस्कटॉप में व्हाट्सएप खोल लेते हैं. खास बात यह है कि आप अपने फोन से जो बात लिखेंगे या रिसीव करेंगे, वही बात लैपटॉप पर भी शो होगी. ऐसे में अगर आप गलती से घर जाते समय लैपटॉप या डेस्कटॉप के WhatsApp Web को लॉग आउट करना भूल जाते हैं तो आपका व्हाट्सऐप लैपटॉप में खुला रहेगा और आप अपने मोबाइल पर जो भी चैटिंग करेंगे, उसे डेस्कटॉप या लैपटॉप पर बैठा इंसान पढ़ पाएगा.

शक होने पर तुरंत करें ये काम

यदि आपको शक हो रहा है कि कोई उपरोक्त तरीके से आपके मैसेज पढ़ रहा है तो आप एक ट्रिक से उसके बारे में पता लगा सकते हैं. आपको सबसे पहले अपने WhatsApp को ओपन करना है. वहां पर तीन डॉट दिखाई देंगे. उन तीन डॉट पर टैप करके Linked Devices के ऑप्शन में जाना है. उस पर क्लिक करते ही आपको नीचे उन सभी डिवाइस की इन्फॉर्मेशन मिल जाएगी, जहां पर आपका WhatsApp अकाउंट चल रहा है. अगर आपको लगता है कि इनमे से कोई डिवाइस आपकी नहीं है तो आप उस पर क्लिक कर लॉग आउट कर सकते हैं.

August में लॉन्च होने जा रहे हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन्स, यहां देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक
Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
'मोदी-शाह और ज्ञानेश ने हिन्दुस्तान को हाईजैक कर लिया', राहुल गांधी का बड़ा हमला
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
Embed widget