एक्सप्लोरर

इंसानों की परवाह करना कैसे सीखते हैं Robots? वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका

ChatGPT जैसे AI टूल्स ने ये साबित कर दिया है कि एआई इंसानों के साथ काफी अच्छे से और नॉर्मल तरीके से बातचीत कर सकते हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी दुनिया में तेजी से डेवलप हो रहा है. इसकी के साथ एआई की मदद से अब कंपनियां कई तरह के रोबोट्स भी तैयार कर रही हैं जो लोगों के काम को आसान बना सकते हैं. एआई लोगों के काम को काफी हद तक आसान बनाने के लिए तैयार किए गए हैं. लेकिन जैसे-जैसे मशीनें ज्यादा एडवांस लेवल पर पहुंच रहीं है वैसे ही एक सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या ये मशीन इंसानों की भावनाओं को समझ सकते हैं या नहीं. वैज्ञानिक अब इसी सवाल का जवाब तलाश रहे हैं.

ह्यूमन इमोशन को समझना क्यों जरूरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ChatGPT जैसे AI टूल्स ने ये साबित कर दिया है कि एआई इंसानों के साथ काफी अच्छे से और नॉर्मल तरीके से बातचीत कर सकते हैं. हालांकि, केवल सही जवाब देना और किसी व्यक्ति की इमोशनल कंडिशन को समझना दो अलग बातें हैं.

वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य के रोबोट अगर घरों, अस्पतालों या दूसरी संवेदनशील जगहों पर इंसानों के साथ काम करेंगे तो उनमें भावनाओं और ह्यूमन एंगल को समझने की ताकत होना बहुत जरूरी है. इससे वे ऐसे फैसले लेने से बच सकेंगे जिनसे किसी इंसान को नुकसान पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Robot 2.0 जैसी रोबोट आर्मी अब करेगी माइनिंग! वैज्ञानिकों की इस नई खोज ने सबको किया हैरान

इंसानों को कैसे समझते हैं रोबोट्स

जानकारी के मुताबिक, AI को ह्यूमन नेचर समझाने के लिए इंसानों के उदाहरणों का इस्तेमाल किया जाता है. मशीन को अलग-अलग कंडिशन दिखाई जाती हैं और बताया जाता है कि ऐसी स्थिति में इंसान आमतौर पर किस तरह से रिएक्ट करता है.

इसके अलावा, AI सिस्टम में कुछ नियम भी जोड़े जाते हैं जिससे वह सही और गलत के बीच आसानी से अंतर कर सके. लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरीके में empathy जैसी चीज छूट जाती है.

क्या है वैज्ञानिकों का नया

बता दें कि इसी के समाधान के लिए वैज्ञानिकों ने एक नया तरीका निकाला है. दरअसल, कई विश्वविद्यालयों से जुड़े शोधकर्ताओं ने रोबोट में सहानुभूति को डेवलप करने के लिए एक अलग तरीका निकाला है. उनके अनुसार, मशीन को ये समझाने की जरूरत है कि उसके अपने काम के भी नेगेटिव रिजल्ट्स हो सकते हैं.

इसका मतलब ये नहीं है कि रोबोट को असल में शारीरिक दर्द दिया जाए. इसके बजाय उसके सिस्टम में ऐसे एक्सपीरिएंस या रिजल्ट बनाए जाते हैं जिनसे उसे ये समझ आए कि किसी को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ सकती है.

सिर्फ इंसानों की नकल करना काफी नहीं

दरअसल, रोबोट्स को सिर्फ इंसानों जैसे करने के लिए नहहीं ट्रेन किया जाता है. जैसे किसी रोबोट को एक वीडियो दिखाया जाता है जिसमें कोई व्यक्ति गिरकर चोटिल हो जाता है. रोबोट उस व्यक्ति के चेहरे के भाव या रिएक्शन की नकल करता है. बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि मशीन उस व्यक्ति के दर्द को समझ रही है.

लेकिन असल में रोबोट ने दर्द महसूस नहीं किया होता है. उसने केवल पहले से सीखे पैटर्न के आधार पर अपना रिएक्शन दिया है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसे असली इंपैथी नहीं कहा जा सकता है.

क्या रोबोट सच में इमोशन महसूस करेगा?

दरअसल, वैज्ञानिकों के अनुसार, इस आईडिया का ये मतलब नहीं है कि रोबोट्स इंसानों की तरह इमोशन को समझ सकें बल्कि उन्हें इस तरह ट्रेन करना है कि उन्हें ये समझ आ जाए कि उनके द्वारा किए गए काम के भी नेगेटिव रिजल्ट्स हो सकते हैं और इसीलिए वैसी गलती करने से बचा जा सके. रोबोट्स को अपने फैसलों को ज्यादा बेहतर तरीके से लेने के लिए तैयार करना ही इस आईडिया का मकसद बताया गया है.

यह भी पढ़ें:

5G नेटवर्क है फिर भी क्यों चलता है 4G? सामने आ गई वजह

स्मार्टफोन, गैजेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट टेक्नोलॉजी की दुनिया में मेरा इंटरेस्ट काफी ज्यादा है. मैं यानी हिमांशु तिवारी, ABP LIVE में टेक और डिजिटल सेक्शन का हिस्सा हूं. मैं नई टेक्नोलॉजी को आसान और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाने का काम करता हूं. स्मार्टफोन लॉन्च, वायरल टेक ट्रेंड्स, AI अपडेट्स, सोशल मीडिया फीचर्स और साइबर फ्रॉड जैसे विषयों पर मेरी पकड़ मजबूत है.

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरों को सिर्फ जानकारी तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन्हें आम लोगों की जरूरत और रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पेश करता हूं. खासतौर पर ऐसी खबरों पर काम करना पसंद करता हूं, जो लोगों के डिजिटल एक्सपीरियंस को सीधे प्रभावित करती हैं.

इसके अलावा मुझे नई टेक्नोलॉजी एक्सप्लोर करना, स्मार्टफोन फीचर्स को समझना और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च करना पसंद है. मैं आसान भाषा और आकर्षक अंदाज में लिखने के लिए जाना जाता हूं, जिससे कठिन टेक्निकल बातें भी पाठकों के लिए समझना आसान हो जाती हैं. मैंने परास्नातक माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से उत्तीर्ण की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

इंसानों की परवाह करना कैसे सीखते हैं Robots? वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
इंसानों की परवाह करना कैसे सीखते हैं Robots? वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
खतरे से खाली नहीं Snapchat? इन फीचर्स से बढ़ सकती है आपकी मुसीबत
खतरे से खाली नहीं Snapchat? इन फीचर्स से बढ़ सकती है आपकी मुसीबत
AI से पहले Data Center का क्या काम था? जानकर चौंक जाएंगे आप
AI से पहले Data Center का क्या काम था? जानकर चौंक जाएंगे आप
5G नेटवर्क है फिर भी क्यों चलता है 4G? सामने आ गई वजह
5G नेटवर्क है फिर भी क्यों चलता है 4G? सामने आ गई वजह
Advertisement

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
हिरासत में लिए गए BJP नेता सीटी रवि, कर्नाटक विधानसभा को घेरने की कोशिश
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में भारी बारिश, कुछ जगहों पर थमा ट्रैफिक
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
क्या मैच खेलने पाकिस्तान जाएगी भारतीय टीम? चौंकाने वाली रिपोर्ट
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
देवदत्त पडिक्कल के मुरीद हुए गिल और गंभीर, कह दी ये बड़ी बात
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
‘दृश्यम 3’ का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस, नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट भी रिवील
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
अयोध्या में कांग्रेस का मछली भोज! भड़क उठे साधु-संत और BJP नेता
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
AK-203 शेर की दहाड़ से कांप उठेगा PAK, भारत ने खुद बनाई, जानें ताकत
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका
Embed widget