एक्सप्लोरर

Buying Guide: घर के लिए कितने Mbps वाला इंटरनेट प्लान बेस्ट है? 10, 30, 50 या 100? यहां समझिए

कई लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें घर के लिए कौन-सा इंटरनेट प्लान बेस्ट है ये समझ नहीं आता. इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आपके लिए बेस्ट क्या रहेगा. 

How Much Internet Speed Do you need: रिलायंस जियो ने गणेश चतुर्थी के मौके पर जियो एयर फाइबर भारत के आठ शहरों में लॉन्च कर दिया है. 1 अक्टूबर से एयर फाइबर आपके घरों में लगना शुरू हो जाएगा. कई लोगों के मन में एक सवाल ये है कि आखिर उन्हें कितने एमबीपीएस वाला प्लान अपने घर के लिए चुनना चाहिए?  फिर चाहे एयर फाइबर प्लान हो या नार्मल फाइबर इंटरनेट प्लान. दोनों को लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन रहता है और वह गलत डिसीजन ले लेते हैं. इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आपके घर के लिए कौन-सा प्लान बेस्ट है.

ऐसे चुनिए बेस्ट प्लान

सबसे जरूरी बात ये है कि आपके लिए बेस्ट क्या है ये आपकी जरूर तय करती है. हालांकि घरों में हम सभी को इंटरनेट मोबाइल फोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी आदि के लिए चाहिए होता है. अगर आप भी इन सभी गैजेट्स को ध्यान में रखकर इंटरनेट प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपके लिए 10 से 30 एमबीपीएस वाला फाइबर प्लान और एयर फाइबर का 30 एमबीपीएस वाला प्लान बेस्ट रहेगा. व्यक्तिगत तौर पर मेरे घर पर जियो फाइबर लगा हुआ है. मेरा मौजूदा प्लान 30 एमबीपीएस वाला है और मैं आराम से कंप्यूटर, चार से पांच मोबाइल फोन, स्मार्ट टीवी आदि को इस प्लान में आसानी से चला लेता हूं. ऐसे में आप भी 30 या 10 एमबीपीएस वाला प्लान (यूसेज को देखते हुए) ले सकते हैं क्योंकि इसमें भी आपको बढ़िया डाउनलोड और अपलोड स्पीड मिल जाएगी. साथ ही इस प्लान का फायदा ये है कि इससे आपकी पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा और बजट भी स्टेबल रहेगा. 10 या 30 एमबीपीएस वाला प्लान आपको 500 रुपये से कम में मिल जाएगा.  

सर्विस प्रोवाइडर कोई भी हो सभी में इंटरनेट स्पीड इन दिनों अच्छी रहती है. अगर आपको निजी काम की वजह से ज्यादा इंटरनेट स्पीड की जरूरत है, जैसे मान लीजिए आपके घर में स्टूडियो हो या कई सारे कंप्यूटर पर काम होता हो तो उस स्थिति में आप 30 या 50 एमबीपीएस या अपनी सुविधा के अनुसार 100 एमबीपीएस वाला प्लान ले सकते हैं. लेकिन एक नॉर्मल परिवार के लिए 10 या 30 एमबीपीएस वाला प्लान बढ़िया है और उसमें आपके सभी गैजेट्स आसानी से चल जाएंगे. मैं व्यक्तिगत तौर पर 30 एमबीपीएस वाला प्लान पिछले 1 साल से भी ज्यादा समय से यूज कर रहा हूं और मुझे कनेक्टिविटी की दिक्कत अभी तक नहीं आई है. अगर कभी आई भी है तो उसकी वजह इंटरनेट स्पीड नहीं बल्कि राउटर या फाइबर लाइन की कोई समस्या रही है.


Buying Guide: घर के लिए कितने Mbps वाला इंटरनेट प्लान बेस्ट है? 10, 30, 50 या 100? यहां समझिए

ऐसे चेक कीजिए इंटरनेट स्पीड

अपनी इंटरनेट स्पीड को चेक करने के लिए आप https://www.speedtest.net/ वेबसाइट पर जा सकते हैं. यहां आपको डाउनलोड और अपलोड स्पीड दोनों दिख जाएगी. मैं अपने 30 एमबीबीएस वाले प्लान की वर्तमान स्पीड इस लेख में जोड़ रहा हूं जिससे आपको और बेहतर आइडिया मिल जाएगा कि आपके लिए बेस्ट क्या रहेगा. 

यह भी पढ़ें:

Facebook : अब एक यूजर बना सकेगा अपने कई अकाउंट, मल्टीपल पर्सनल प्रोफाइल फीचर की ये हैं खासिय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
कीबोर्ड के साथ माउस भी डेवलपर स्पेशल, Logitech ने पेश किया नया एडिशन
Diwali 2026: लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
लपलपाती क्यों है दिवाली की झालर, समझें इसके अंदर की टेक्नोलॉजी?
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
रात को फोन चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं, आपको भी हो सकता है नुकसान
Ai+ Smartphone Price Hike: Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें
Ai+ फोन खरीदने के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, जानें नई कीमतें

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
BJP कार्यसमिति की बैठक में गरजे अमित शाह, मुलायम का जिक्र कर अखिलेश पर बोला हमला
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
बुरी तरह हारी टीम इंडिया, PAK ने सिर्फ 3.5 ओवर में खत्म किया मैच, कप्तान अफरीदी चमके
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget