एक्सप्लोरर

ऑनर तीन साल बाद फिर भारत में करेगी वापसी, एंट्री डिवाइस Honor 90 का इनसे होगा मुकाबला

माना जा रहा है कि कंपनी भारत में ऑनर 90 स्मार्टफोन के साथ भारत में शुरुआत कर सकती है. 

स्मार्टफोन ब्रांड ऑनर (Honor) तीन साल बाद भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में वापसी करने जा रहा है. रियलमी के पूर्व सीईओ माधव शेठ (Madhav Sheth) ने भी इस वेंचर में अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है. ऑनर टेक इंडिया (Honor Tech India) ने आधिकारिक तौर पर भारतीय स्मार्टफोन बाजार में फिर से प्रवेश करने का इरादा घोषित कर दिया है. इससे अब यह स्पष्ट हो चुका है कि कंपनी भारत में दोबारा दस्तक देने जा रही है. माना जा रहा है कि कंपनी भारत में ऑनर 90 स्मार्टफोन के साथ भारत में शुरुआत कर सकती है. 

माधव सेठ का ट्वीट

खबर के मुताबिक, ऑनर ने इसी महीने की शुरुआत में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी वापसी के संकेत दे दिए थे. कंपनी तीन साल से ज्यादा के समय के बाद देश में अपने शुरुआती डिवाइस पर से पर्दा उठाने की तैयारी कर रही है. माधव शेठ के एक ट्वीट से पता चलता है कि हॉनर स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होंगे इस अविश्वसनीय यात्रा में हमारे साथ शामिल हों क्योंकि हम ऑनर टेक के साथ भविष्य को सशक्त बनाते हैं.

ऑनर 90 मॉडल भारत में कंपनी का पहला डिवाइस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साल 2020 में ऑनर ने हुआवेई से अलग होने के तुरंत बाद भारत से अपना ऑपरेशन वापस ले लिया था. इस बीच भारत में कंपनी के पोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूटर के तौर पर पीएसएवी ग्लोबल ने भूमिका निभाई. बीते तीन सालों में ऑनर ब्रांड के तहत वियरेबल्स, टैबलेट और लैपटॉप पेश किए गए. खबर के मुताबिक, ऑनर 90 (Honor 90) मॉडल भारत में पेश होने वाला ब्रांड का पहला नया डिवाइस होने की संभावना है.

ऑनर 90 का सीधा मुकाबला

पॉपुलर यूट्यूब पर्सनालिटी गौरव चौधरी, जिन्हें टेक्निकल गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है, ने संकेत दिया है कि भारतीय ग्राहकों के लिए ऑनर 90 (Honor 90) का अनावरण सितंबर में हो सकता है. फिलहाल, भारत में स्मार्टफोन की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है. इस स्मार्टफोन का सीधा मुकाबला Doogee V Max, Blackview BL8800 Pro, Google Pixel 7 5G, iQOO 9T 5G 256GB, OnePlus 7 Pro 256GB, Samsung Galaxy Note 9, Apple iPhone 12, OnePlus 11 और अन्य स्मार्टफोन से होगा.

यह भी पढ़ें

माइक्रोवेव ओवन में खाना आखिर कैसे पक जाता है इंस्टैंट, समझिए क्या है टेक्नोलॉजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eSIM वाला फोन बेचने से पहले जरूरी हैं ये काम, सिर्फ फैक्ट्री रिसेट से नहीं बनेगी बात
eSIM वाला फोन बेचने से पहले जरूरी हैं ये काम, सिर्फ फैक्ट्री रिसेट से नहीं बनेगी बात
Gmail यूजर्स ध्यान दें! सिर्फ एक सेटिंग बदलते ही Spam में जाना बंद हो जाएंगे जरूरी Emails
Gmail यूजर्स ध्यान दें! सिर्फ एक सेटिंग बदलते ही Spam में जाना बंद हो जाएंगे जरूरी Emails
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
यूजर्स को सब कुछ फ्री देने के बाद कैसे VPN Apps करते हैं कमाई? जानिए क्या है पूरा प्रोसेस
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा
LinkedIn पर AI का कब्जा! 10 में 4 लॉन्ग पोस्ट इंसानों ने नहीं लिखे, स्टडी में दावा

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget