एक्सप्लोरर

लड़कियों का दिल जीतने आ रहा ये स्टाइलिश Flip Phone, HMD कर रही मार्केट में उतारने की तैयारी

HMD Fold Phone: अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि ये फोन भारत में कब लॉन्च होगा. इससे पहले कंपनी ने भारत में नोकिया के नाम से फोन की बिक्री की है.

HMD कंपनी जल्द ही दुनिया भर में बार्बी ब्रांड का फोन लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इस फोन के बारे में पहली बार इसी साल फरवरी के महीने में जानकारी दी थी.  HMD ने कई फोन लॉन्च करने की जानकारी दी थी लेकिन उसके बारे में ज्यादा डिटेल शेयर नहीं किया था. लेकिन कंपनी ने हाल ही में HMD Crest और Crest Max 5G फोन लॉन्च किए हैं और अब एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है.

कंपनी ने बताया कि बार्बी ब्रांड का फोन आखिरकार 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा. लेकिन कंपनी ने इस फोन से जुड़ी डिटेल्स अभी शेयर नहीं की है. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये एक फ्लिप फोन हो सकता है और यह गुलाबी रंग का होगा. यह फोन S30+ या KaiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि कंपनी इस बार्बी थीम वाले फोन को खिलौना बनाने वाली कंपनी मेटल के साथ मिलकर ये फोन लॉन्च करने वाली है.

भारतीय बाजार में पहले से कई फोल्ड फोन्स मौजूद

अभी इस बात का पता नहीं चल पाया कि ये फोन भारत में कब लॉन्च होगा. इससे पहले कंपनी ने भारत में नोकिया के नाम से फोन की बिक्री की है. ऐसे में भारत में भी ये फोन लॉन्च होने की संभावना है. देखना ये भी होगा कि ये फोन नोकिया के नाम से लॉन्च होगा या फिर HMD के नाम से.

बता दें भारतीय बाजार में पहले से ही मोटोरोला, सैमसंग, ओप्पो जैसी कंपनियों के फ्लिप फोन मौजूद हैं. ऐसे में एचएमडी का ये फोन बाजार में अलग मुकाम हासिल कर पाएगा या नहीं, ये भी देखना होगा.

टीजर में क्या था खास

हाल ही में सामने आए टीचर इमेज से ऐसा लग रहा है कि फोन के बाहर की तरफ स्क्रीन नहीं होगी. ऐसा हो सकता है कि फोन के अंदर से स्क्रीन हो और नीचे की तरफ कीपैड हो. यह HMD फोन ज्यादातर एक फीचर फोन जैसा लग रहा है, जिसे फोल्ड फोन की तरह पेश किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें-

प्रीमियम ग्लास डिजाइन के साथ मिलेगा बेहतरीन परफॉरमेंस, POCO M6 Plus 5G आज होगा लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
सोनिया गांधी का Insta डेब्यू, गांधी परिवार में कौन-किसे करता है फॉलो?
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
6330mAh बैटरी वाला POCO X8s लॉन्च, जानें कैमरे और परफॉर्मेंस की डिटेल
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में आया स्टारलिंक तो कैसे होगा सुरक्षा को खतरा? यूक्रेन से समझिए
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च
भारत में पहली बार इस फोन में मिलेगी MediaTek की नई चिप, आज होगा लॉन्च

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget