एक्सप्लोरर

काम में AI का सहारा? साथियों को लग सकता आप हैं 'कामचोर'! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

ऑफिस में ChatGPT, Gemini या Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं? तो ज़रा संभल जाइए, एक नई रिसर्च के मुताबिक, आपके सहकर्मी आपको मेहनती और होशियार नहीं बल्कि 'आलसी' और 'अकुशल' समझ सकते हैं.

AI in Work: ऑफिस में ChatGPT, Gemini या Copilot जैसे AI टूल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं? तो ज़रा संभल जाइए, एक नई रिसर्च के मुताबिक, आपके सहकर्मी आपको मेहनती और होशियार नहीं बल्कि 'आलसी' और 'अकुशल' समझ सकते हैं. ये स्टडी अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी द्वारा फंड की गई और Proceedings of the National Academy of Sciences में प्रकाशित हुई है. इसमें यह बताया गया है कि भले ही AI से काम की रफ्तार और प्रोडक्शन बढ़ती हो लेकिन ऑफिस में इसका एक सामाजिक नुक़सान भी है जो लोगों की नज़रों में आपकी छवि बिगड़ सकती है.

रिसर्च में हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक, इस रिसर्च में 4,400 प्रतिभागियों पर चार अलग-अलग ऑनलाइन प्रयोग किए गए. पहले एक्सपेरिमेंट में, लोगों से पूछा गया कि अगर वे प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए AI का सहारा लें तो उनके सहयोगी उन्हें कैसे देखेंगे. ज़्यादातर लोगों ने माना कि उन्हें 'कामचोर', 'कम मेहनती', और 'कम काबिल' समझा जाएगा. कुछ ने यहां तक कहा कि ऐसे कर्मचारी आसानी से बदले जा सकते हैं.

दूसरे टेस्ट में प्रतिभागियों से कहा गया कि वे उन सहकर्मियों का वर्णन करें जो AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं. जवाबों में ये लोग 'निर्भर', 'कम आत्मविश्वासी' और 'असहाय' कहे गए.

तीसरे चरण में, लोगों को मैनेजर बनाकर एक सिचुएशन दी गई जहां उन्हें नए कर्मचारियों को हायर करना था. जिन्होंने बताया कि वे AI टूल्स का इस्तेमाल करते हैं, उनकी भर्ती की संभावना कम थी. लेकिन जब मैनेजर खुद AI यूज़र हो, तो फर्क नहीं पड़ा कि उम्मीदवार AI का इस्तेमाल करता है या नहीं.

चौथे और अंतिम एक्सपेरिमेंट में यह देखा गया कि अगर AI टूल काम के लिए उपयुक्त है और प्रदर्शन पर सकारात्मक असर डालता है तो नकारात्मक सोच लगभग गायब हो जाती है.

क्या एआई का इस्तेमाल है जरूरी

ये स्टडी बताती है कि ऑफिस में AI का प्रयोग भले ही आपके काम को आसान बनाए लेकिन बाकी लोग आपको कैसे देखते हैं, इससे आपके करियर पर असर पड़ सकता है. जब तक समाज की सोच नहीं बदलती, तब तक AI का खुले तौर पर इस्तेमाल करना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है. हालांकि आज की बदलती दुनिया को देखते हुए एआई का इस्तेमाल लोगों की जरूरत बन चुका है.

यह भी पढ़ें:

Technical Guruji या Carryminati! यूट्यूब कमाई में कौन है आगे, यहां जानें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
Meta का बड़ा कदम, इस देश में बच्चों के 7.56 लाख अकाउंट किए डीएक्टिवेट
AI Impact on Jobs: नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके, Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
नौकरी नहीं छीन रहा AI, बना रहा मौके; Experienced Talent की डिमांड बढ़ी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
क्या होते हैं बिना ब्लेड वाले पंखें? जानें क्या है टेक्नोलॉजी
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज
बिना स्क्रीन वाले फिटनेस बैंड की वापसी! जानें क्यों बढ़ा क्रेज

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
स्वतंत्रता दिवस पर चंद्रशेखर आजाद का 10 सूत्रीय युवा संकल्प पत्र, 2 करोड़ रोजगार का वादा
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget