एक्सप्लोरर

क्या आपने देखा GTA VI का नया ट्रेलर? नए कैरेक्टर्स से भी उठा पर्दा, जानें कब होगा लॉन्च

GTA VI: Rockstar Games ने एक जीटीए 6 का एक नया ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. हाल ही में गेम डेवलपर्स ने ऐलान किया कि GTA 6 अब मई 2026 में लॉन्च होगा.

GTA VI: Rockstar Games ने एक जीटीए 6 का एक नया ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. हाल ही में गेम डेवलपर्स ने ऐलान किया कि GTA 6 अब मई 2026 में लॉन्च होगा जिससे उन फैंस को झटका लगा जो इसे इसी साल आने की उम्मीद कर रहे थे. पिछले 12 सालों से इस फ्रेंचाइज़ी के नए पार्ट का इंतज़ार हो रहा है और अब ये और भी लंबा हो गया है. लेकिन इस नए तीन मिनट के ट्रेलर ने कुछ रोचक जानकारियों से फैंस को एक नई उम्मीद दी है.

Lucia और Jason की कहानी में नया ट्विस्ट

पहले ट्रेलर में हमें लियोनिडा नामक एक काल्पनिक अमेरिकी राज्य में रहने वाले अपराधी जोड़े जेसन और लूसिया से मिलवाया गया था. अब, नए ट्रेलर से उनके अतीत की झलक मिलती है. जेसन को शुरुआत में छोटे-मोटे काम करते और फिर वाइस सिटी (जो मियामी से प्रेरित है) में गाड़ी चलाते दिखाया गया है.

Rockstar के मुताबिक, जेसन एक परेशान युवा था जिसने गलत संगत से बचने के लिए सेना जॉइन की थी लेकिन लौटने पर फिर से जुर्म की राह पकड़ ली. इसके बाद वह लूसिया को जेल से बाहर लाता है जहां वह अपने परिवार की रक्षा के लिए सज़ा काट रही थी. इसके बाद ट्रेलर में कई एक्शन सीक्वेंस, रोमांटिक सीन और गेम की खुली दुनिया की झलकियां दिखाई गई हैं जैसे हथियारबंद डकैती, याट पर पार्टी और जेट-स्की की सवारी.

नई दुनिया और नए किरदार

इस ट्रेलर में कई नए पात्रों से भी पर्दा उठाया गया है जैसे बैंक लुटेरा राउल बॉतिस्ता, तस्कर ब्रायन हेडर, और रैप जोड़ी रियल डाइम्ज़. साथ ही गेम की लोकेशन्स में भी विविधता है जैसे मियामी जैसी बीचलाइन, दलदली एवरग्लेड्स से प्रेरित ग्रासरिवर्स, इंडस्ट्रियल एरिया लियोनिडा कीज़, और पर्वतीय कालागा नेशनल पार्क. हर क्षेत्र अलग-अलग गैंग्स और फेक्शन्स का अड्डा होगा जैसे हिलबिली मिस्टिक्स और बाइकर गैंग्स.

क्या ट्रेलर में दिखा असली गेमप्ले?

ट्रेलर में किसी भी तरह का सीधा गेमप्ले फुटेज नहीं था बल्कि यह सिनेमैटिक सीन से भरा था जो आमतौर पर स्टोरी मिशन के बीच में देखे जाते हैं. हालांकि, ट्रेलर के ग्राफिक्स ने फैंस को चकित कर दिया. Rockstar ने पुष्टि की कि ये सीन PlayStation 5 से लिए गए हैं न कि हाई-एंड पीसी से. Rockstar हमेशा से परफेक्शन के लिए जाना जाता है और पहले भी अपने गेम्स को टाल चुका है. इस बार भी उन्होंने कहा कि उन्हें “उसी क्वालिटी लेवल पर गेम डिलीवर करने के लिए थोड़ा और वक्त चाहिए जिसकी उम्मीद फैंस करते हैं.”

यह भी पढ़ें:

भारत-पाकिस्तान तनाव: वॉर के दौरान क्यों बजता है सायरन? क्या मोबाइल पर भी बजेगा अलर्ट? जानिए जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Important Phone Settings: फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
फोन में कर लें ये तीन बदलाव, मोबाइल नहीं आप हो जाएंगे स्मार्ट, यहां जानिए क्या है तरीका?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
OnePlus के भारत छोड़ने की चर्चा, क्या अब फोन खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
Semicon 2.0 Explained: मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
मोबाइल से मिसाइल तक... आखिर चिप इंडस्ट्री पर क्यों 1.27 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगा भारत?
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय
किस मौसम में सोलर पैनल लगाए तो होगी जबरदस्त शुरुआत? जानें कब होता है परफेक्ट समय

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget