एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान तनाव: वॉर के दौरान क्यों बजता है सायरन? क्या मोबाइल पर भी बजेगा अलर्ट? जानिए जरूरी बातें

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच सरकार युद्ध जैसी स्थिति से निपटने को तैयारियों में जुटी है, जिसमें वॉर सायरन और भविष्य में मोबाइल अलर्ट जैसी व्यवस्थाएं अहम हैं.

भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात फिर से गर्म होता नजर आ रहा है. ऐसे में सरकार और सुरक्षा एजेंसियां हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी में जुट गई हैं. इन तैयारियों का एक अहम हिस्सा है 'वॉर सायरन' यानी युद्ध की चेतावनी देने वाला खास सायरन.

कई शहरों और राज्यों में अब मॉक ड्रिल के जरिए लोगों को इस सायरन की पहचान करवाई जा रही है. ताकि जब देस में युद्ध जैसी स्थिति आए तो लोगों को पता हो कि क्या करना है. हालांकि सबसे बड़ा सवाल ये है कि ये सायरन होता कैसा है और क्या मोबाइल फोन पर भी वॉर अलर्ट मिलेगा?

कैसे बजता है वॉर सायरन?

वॉर सायरन कोई आम सायरन नहीं होता. ये एक बहुत तेज और दूर तक सुनाई देने वाला अलार्म सिस्टम होता है. इसकी आवाज लगभग 120 से 140 डेसिबल तक की होती है, यानी इतना तेज कि यह 2 से 5 किलोमीटर की दूरी तक सुनी जा सकती है.

इसकी आवाज न तो एंबुलेंस की तरह होती है और न ही फायर ब्रिगेड जैसी. ये खास तरह की लगातार बजने वाली तेज आवाज होती है, जो लोगों को तुरंत सतर्क कर देती है.

क्यों बजाया जाता है युद्ध सायरन?

जब किसी देश में युद्ध जैसी स्थिति बनती है या दुश्मन देश की तरफ से 'हवाई हमले का खतरा' होता है, तब यह सायरन बजाया जाता है. इसका मकसद होता है लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने की चेतावनी देना.

इसके अलावा, यह सायरन सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा), ब्लैकआउट ड्रिल्स और कंट्रोल रूम की प्रतिक्रिया की जांच के लिए भी बजाया जाता है.

क्या मोबाइल पर भी आएगा अलर्ट?

अब सवाल ये उठता है कि क्या ये चेतावनी सिर्फ सायरन से ही मिलेगी या लोगों के मोबाइल फोन पर भी वॉर अलर्ट भेजा जाएगा?

सरकारी सूत्रों के अनुसार, भविष्य में 'मोबाइल नेटवर्क के जरिए भी वॉर अलर्ट भेजने की योजना' पर काम किया जा रहा है. जैसे हम भूकंप, बाढ़ या मौसम की चेतावनियां SMS या ऐप्स से पाते हैं, वैसे ही वॉर अलर्ट भी भेजे जा सकते हैं. हालांकि अभी तक यह सुविधा हर राज्य में पूरी तरह से शुरू नहीं हुई है, लेकिन टेस्टिंग जरूर हो रही है.

वॉर सायरन बजे तो क्या करें?

  • अगर कभी वॉर सायरन बजे, तो घबराएं नहीं, बल्कि इन बातों का ध्यान रखें:
  • तुरंत खुले इलाकों से हट जाएं और सुरक्षित जगह की ओर बढ़ें.
  • कोशिश करें कि 5 से 10 मिनट में किसी सेफ लोकेशन पर पहुंच जाएं.
  • रेडियो, टीवी या मोबाइल पर सरकारी अलर्ट ध्यान से सुनें.
  • कोई अफवाह ना फैलाएं और दूसरों को भी सतर्क करें.

कहां हो रही हैं तैयारियां?

मुंबई के दादर, श्रीनगर की डल झील, गुजरात और कई अन्य शहरों में मॉक ड्रिल्स हो रही हैं. इनका मकसद है कि लोग समय रहते समझ सकें कि अगर ऐसा वक्त आया तो क्या करना है और कैसे अपनी जान बचानी है.

क्यों जरूरी है जागरूकता?

आजकल जब जंग सिर्फ मैदान पर नहीं बल्कि आसमान और तकनीक के जरिए भी लड़ी जाती है, तो लोगों का सतर्क रहना बहुत जरूरी है. वॉर सायरन एक ऐसा टूल है जो वक्त रहते सतर्क करता है. अगर जनता तैयार रहेगी, तो किसी भी आपात स्थिति में नुकसान कम होगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget