एक्सप्लोरर

Online Task के बदले पैसे के लालच में ठगी का शिकार हुआ युवक, Telegram पर मिला था काम, उड़ गए 7 लाख रुपये

हरियाणा में एक युवक ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने के लालच में आकर साइबर ठगों का शिकार हो गया. ठगों ने उससे 7 लाख रुपये ठग लिए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

देश में रोजाना साइबर ठगी के नए मामले सामने आ रहे हैं. अनजाने या लालच में आकर कुछ लोग साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं और उन्हें अपनी मेहनत की कमाई गंवानी पड़ती है. ऐसा ही एक मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां एक युवक घर बैठे टास्क पूरा करने के बदले में मोटी कमाई के लालच में आ गया. टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने का काम देने के बहाने ठगों ने युवक से 7 लाख रुपये से अधिक ठग लिए. आइये पूरा मामला जानते हैं.

टास्क पूरा करने के लिए ठगों ने भेजा था लिंक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ठगों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर पैसे कमाने का लालच दिया था. जब पीड़ित उनकी बातों में आ गया तो उन्होंने उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में शामिल कर लिया. इसके अलावा उन्हें एक टास्क पूरा करने के लिए लिंक भेजा गया. शुरुआत में कुछ दिनों तक पीड़ित ने लिंक ओपन कर टास्क पूरे करने शुरू कर दिए. जब पैसा देने की बात आई तो ठगों ने पीड़ित से पहले कुछ पैसे जमा कराने को कहा.

ठगों के पास पैसे भेजता गया पीड़ित

अपने काम की धनराशि लेने के लिए पीड़ित लगातार ठगों के कहे अनुसार उन्हें पैसे भेजता रहा. उसने कुल 16 बार में 7 लाख रुपये से अधिक ठगों को ट्रांसफर कर दिए. इसके बाद भी ठगों ने उससे पैसे मांगने जारी रखे. आखिर में जब पीड़ित ने पैसे देने से मना कर दिया तो ठगों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. ठगों ने उस पर पैसे देने का दबाव बनाया और धमकी दी अगर वह और पैसे नहीं देगा तो उसे टास्क पूरा करने के बदले मिलने वाली रकम नहीं मिलेगी. मामला बढ़ने पर पीड़ित को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ.

साइबर ठगी से ऐसे बचें

  • घर बैठे आसान काम के बदले पैसे कमाने के लालच में न आएं. 
  • किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी शेयर न करें. 
  • किसी भी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति की तरफ से भेजे गए मैसेज, ईमेल या लिंक को ओपन न करें.
  • अनजान अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आ रही फोन कॉल्स न उठाएं.
  • अगर कोई पुलिसकर्मी या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करें तो घबराएं न और उसकी पहचान वेरिफाई करें.

ये भी पढ़ें-

स्केच टू इमेज फीचर को अपग्रेड कर रही सैमसंग, Galaxy S25 Series में मिलेगा, आसान हो जाएगा यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
एंड्रॉयड की एक सेटिंग से खाली हो जाएगा Google Storage!
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget