एक्सप्लोरर

Online Gaming: GNLU ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए भारत सरकार से की विशेष मांग, कहा- 'राष्ट्रीय स्तर पर ठोस नियम बनने चाहिए'

Online Gaming Rules: गुजरात राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन गेमिंग के बारे में एक स्पेशल रिपोर्ट पेश की है और भारत सरकार से इस संबंध में एक खास मांग भी की है. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

Online Gaming: ऑनलाइन गेमिंग पूरी दुनिया में काफी तेजी से फैल रहा है. भारत में भी इसका विस्तार काफी तेजी से हुआ है और लगातार हो रहा है. ऐसे में ऑनलाइन गेमिंग के कुछ फायदे और कुछ नुकसान भी हैं, जिसके लिए सरकारी नियम बनाने की मांग उठने लगी है. 

हाल ही में गुजरात राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालय (GNLU) द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए एक मजबूत और राष्ट्रीय स्तर पर सुसंगत नियम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है. इस समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारत में ऑनलाइन गेमिंग का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे यूज़र्स की सुरक्षा और वित्तीय जोखिमों से संबंधित चुनौतियां पैदा हो रही हैं.

इस रिपोर्ट की मुख्य बातें

विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 में भारत में 56 करोड़ 80 लाख ऑनलाइन गेमर्स थे और 9.5 अरब से भी ज्यादा गेमिंग ऐप डाउनलोड हुए, जो दुनिया के कुल मोबाइल गेम डाउनलोड का 15 प्रतिशत है. इस तेजी से बढ़ते क्षेत्र में ऑनलाइन गेमर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक संतुलित नियामक ढांचे यानी एक रेगुलेटरी बॉडी की आवश्यकता है.

नियामक की चुनौतियां

फिलहाल, ऑनलाइन गेमिंग के लिए अलग-अलग राज्यों ने अपने-अपने कानून बनाए हैं, जिससे स्किल-बेस्ड गेमिंग्स की अलग-अलग व्याख्याएं हो रही हैं. उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश, असम और तेलंगाना ने स्किल-बेस्ड गेमिंग्स पर मिलने वाली छूट को समाप्त कर दिया है, जबकि नागालैंड जैसे कुछ राज्यों ने ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए अपने कानून बनाए हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर सुसंगत नियमन की आवश्यकता

विशेषज्ञ समिति ने कहना है कि ऑनलाइन गेमिंग के लिए अलग-अलग राज्यों के कानून के बजाय राष्ट्रीय स्तर पर एक रेगुलेटरी बॉडी होनी चाहिए.  राष्ट्रीय स्तर पर सुसंगत नियमन से न केवल ऑनलाइन गेमर्स की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि इससे ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री में स्पष्टता और स्थिरता प्रदान भी आएगी.

समिति ने यह भी सुझाव दिया कि नीति निर्माताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऑनलाइन गेमर्स की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियामक उपाय संविधान द्वारा प्रदत्त किसी भी स्वतंत्रता का उल्लंघन न करें.

सरकार के कदम

ऑनलाइन गेमिंग के मामले में अभी तक भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बात करें तो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने अप्रैल 2023 में सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (ऑनलाइन गेमिंग नियम) में संशोधन पेश करके ऑनलाइन गेमिंग को विनियमित करने के लिए कदम उठाए थे.

हालांकि, विशेषज्ञ समिति का मानना है कि इन नियमों को और अधिक सुसंगत और मजबूत बनाने की आवश्यकता है. अब देखना होगा कि आने वाले समय में भारत सरकार ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री के लिए क्या कदम उठाती है.

यह भी पढ़ें:

Free Fire Max Shoes Royale: इस इवेंट में भाग लेने और सबसे शानदार रिवॉर्ड्स पाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BSNL Cheapest Plans: सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा
सिम एक्टिव रखना है? ये है BSNL का सबसे सस्ता प्लान, कॉलिंग के साथ मिलेगा डेटा
Emergency Call Without SIM: फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
फोन में सिम न होने पर भी कैसे लग जाती है 112 पर कॉल, कैसे काम करता है इमरजेंसी सिस्टम?  
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
हर QR Code एक जैसा नहीं होता! जानिए Static और Dynamic में क्या होता है अंतर और कैसे करते हैं काम
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना
फोल्डेबल फोन के बाद सैमसंग ने कर ली अब यह तैयारी, Elon Musk को आएगा पसीना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget