एक्सप्लोरर

बदल गईं GST की दरें, अब कितनी सस्ती कीमत में खरीद पाएंगे 9 सितंबर को लॉन्च होने वाला iPhone 17?

सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए GST दरों में बदलाव का ऐलान किया है. इससे स्मार्ट टीवी और एसी समेत कई चीजें सस्ती होंगी. आइए जानते हैं कि क्या आईफोन की कीमतों पर भी इससे कोई असर पड़ेगा.

दिवाली से पहले सरकार ने बड़ी राहत देते हुए GST दरों में बदलाव का ऐलान किया है. नई दरें 22 सितंबर से लागू होंगी और लोगों को साबुन-शैंपू से लेकर दूध दही और एसी-टीवी से लेकर कारों तक के लिए पहले से कम दाम चुकाने होंगे. अगले हफ्ते Apple अपनी iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है. ऐसे में कुछ लोगों को लग सकता है कि नया आईफोन खरीदने के लिए उन्हें अपनी जेब पर ज्यादा जोर नहीं डालना पड़ेगा. आइए जानते हैं कि क्या सच में ऐसा होने जा रहा है.

आईफोन की कीमतों पर नहीं होगा असर

Apple iPhone 17 Series की आधिकारिक कीमतों का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इस सीरीज की शुरुआती कीमत 84,499 रुपये रह सकती है. GST दरों में हुए बदलाव का इन कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा. इसकी वजह यह है कि स्मार्टफोन्स 18 प्रतिशत टैक्स वाले स्लैब में है. पहले भी इन पर 18 प्रतिशत GST लगता था और अब भी उतना ही टैक्स देना पड़ेगा. स्मार्टफोन पर लगने वाले GST में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में ग्राहकों को आईफोन के साथ-साथ सभी स्मार्टफोन के लिए पहले जितना ही टैक्स चुकाना पड़ेगा. इस वजह से स्मार्ट टीवी और एसी की तरह मोबाइल की कीमतों में कटौती नहीं हुई है.

सरकार से की गई थी मांग

इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने सरकार से स्मार्टफोन को 5 प्रतिशत वाले स्लैब में लाने की मांग की थी. उसका कहना था कि फोन अब जरूरत बन गए हैं और डिजिटल इंडिया का अहम टूल है. GST आने से पहले अधिकतर राज्य मोबाइल फोन्स को एसेंशियल गुड्स की कैटेगरी में रखते थे. फिलहाल सरकार ने इस मांग को नहीं माना है. बता दें कि GST आने की शुरुआत में स्मार्टफोन पर 12 प्रतिशत टैक्स था, जिसे 2020 में बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें-

दिवाली से पहले बड़ी राहत, Smart TV और AC होंगे सस्ते, सरकार ने किया GST की दरों में बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Wi-Fi की रेंज बढ़ाने की ये ट्रिक है कमाल! 99% लोगों को आज भी नहीं पता ये तरीका
Bluetooth On Drain Battery: दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?
दिनभर ऑन रखते हैं फोन का Bluetooth, जानें इससे कितनी खर्च हो जाती है बैटरी?
ये है दुनिया का सबसे छोटा QR Code! जानिए क्या भविष्य में बदल देगा स्टोरेज की तस्वीर
ये है दुनिया का सबसे छोटा QR Code! जानिए क्या भविष्य में बदल देगा स्टोरेज की तस्वीर
WhatsApp का बड़ा धमाका! इन यूजर्स को मिले इतने सारे धांसू फीचर्स, PDF एडिटिंग भी है शामिल
WhatsApp का बड़ा धमाका! इन यूजर्स को मिले इतने सारे धांसू फीचर्स, PDF एडिटिंग भी है शामिल

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget