एक्सप्लोरर

Google पर अब आप किसी आर्टिकल पर दे पाएंगे अपनी राय, मिलेगा ये फीचर

Google Notes: गूगल ने एक नया फीचर भारत और US के यूजर्स के लिए जारी किया है. इसके तहत आप किसी आर्टिकल पर अपनी राय दे पाएंगे. जानिए कैसे?

 गूगल सर्च के दौरान यूजर्स को ह्यूमन एक्सपीरियंस से जुड़ा कंटेंट देने के लिए कंपनी Notes फीचर को लेकर आई है. फिलहाल इस फीचर्स को US और भारत में जारी किया गया है. इसके तहत जब आप किसी सब्जेक्ट पर सर्च करेंगे तो आपको आर्टिकल पर Note ऐड करने का ऑप्शन मिलेगा, साथ ही आप दूसरे लोगों के द्वारा ऐड किए गए नोट्स को देख भी पाएंगे. notes फीचर के जरिए आप अपना एक्सपीरियंस अन्य लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं.

ऐसे कर पाएंगे एक्सेस 

नोट्स फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको गूगल ऐप में जाना होगा और टॉप लेफ्ट में दिख रहे 'सर्च लैब' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. यहां आपको कंपनी के तमाम एक्सपेरिमेंटल प्रोजेक्ट्स दिखेंगे. यहां से आप Notes On Search को ऑन कर सकते हैं. ऑन करने के बाद आप जब भी किसी टॉपिक पर सर्च करेंगे तो आपको उसमें Note जोड़ने या किसी के Note को देखने का ऑप्शन मिलेगा.

गूगल ने कहा कि हमने अपने शोध में देखा है कि लोगों की दिलचस्पी इस बात में होती है कि उनके जैसे लोग किसी दिए गए वेब पेज के बारे में क्या कह रहे हैं. इसलिए कंपनी ने नोट्स को वेब पर मौजूदा सामग्री के साथ जोड़ा है जिससे यूजर्स को सर्च रिजल्ट में ह्यूमन एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा और उनका ब्राउजिंग एक्सपीरियंस भी बदलेगा.

कर पाएंगे लाइक, शेयर और सेव 

नए फीचर के तहत आप किसी के नोट को सेव, लाइक और शेयर भी कर पाएंगे. इससे ये फायदा होगा कि आप अन्य लोगों के एक्सपीरियंस को जरूरत मंद लोगों तक पहुँचा पाएंगे. आप किसी Note को रिपोर्ट भी कर सकते हैं. गूगल अपने एल्गोरिथम और यूजर्स की मदद से गलत तरह के कंटेंट को हटाने और नोट्स को सेफ बनाने के लिए काम कर रही है.

बता दें, गूगल आपके द्वारा लिखे गए Note को सब्जेक्ट के हिसाब से रैंक करता है. जितना सब्जेक्ट से मिलता जुलता आपका नोट होगा, आपका नोट गूगल उतने ऊपर लोगों को दिखाएगा.

सिर्फ इन टॉपिक में नजर आएगा Note का ऑप्शन 

Notes का ऑप्शन आपको केवल फ़ूड, फैशन और दूसरे सॉफ्ट टॉपिक में नजर आएगा. ऐसे टॉपिक जो सेंसटिव हैं उसमें ये ऑप्शन कंपनी आपको नहीं देगी.  जैसे हेल्थ, पॉलिटिक्स, सिविक्स आदि में ये ऑप्शन नहीं मिलेगा.   

यह भी पढ़ें:

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, 1 सेकंड में ट्रांसमिट होंगी 150 मूवीज, डिटेल जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह
Samsung के ये 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, जानें क्या है वजह

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget