एक्सप्लोरर

चीन ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट, 1 सेकंड में ट्रांसमिट होंगी 150 मूवीज, डिटेल जानिए

world Fastest internet: चाइना ने दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट लॉन्च कर दिया है. इस प्रोजेक्ट को 4 कंपनियों ने मिलकर पूरा किया है. जानिए कितनी स्पीड से ये इंटरनेट डेटा को ट्रांसफर कर सकता है.

China Launched world Fastest internet: चीन ने इंटरनेट के क्षेत्र में एक नया मुकाम हासिल किया है. दरअसल, चीन ने दुनिया का सबसे तेज या यू कहें कि फास्टेस्ट इंटरनेट अपने कुछ शहरों में लॉन्च कर दिया है. इसकी स्पीड इतनी है कि आप महज एक सेकडं में 150 मूवी को ट्रांसमिट HD क्वॉलिटी में कर सकते हैं. ये इंटरनेट नेटवर्क 1.2TB यानि 1200 गीगाबाइट की स्पीड से डेटा को हर सेकंड में ट्रांसफर कर सकता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, ये इंटरनेट स्पीड अधिकांश मौजूदा प्रमुख इंटरनेट स्पीड की तुलना में 10 गुना अधिक तेज है. इस प्रोजेक्ट पर 4 कंपनियों ने मिलकर काम किया है जिसमें सिंघुआ विश्वविद्यालय, चाइना मोबाइल, हुआवेई टेक्नोलॉजीज और सेर्नेट कॉर्पोरेशन शामिल है.

3,000 Km में फैला है ये हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्क 

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का ये हाईस्पीड इंटरनेट नेटवर्क चीन के 3,000 किलोमीटर एरिया में फैला हुआ है और ये ऑप्टिकल फाइबर केबलिंग प्रणाली के माध्यम से बीजिंग, वुहान और गुआंगज़ौ को जोड़ता है. बता दें, चीन का ये नेटवर्क दुनिया का सबसे तेज इंटरनेट देने वाला नेटवर्क बन चुका है. दुनिया के अधिकांश इंटरनेट बैकबोन नेटवर्क केवल 100 गीगाबिट प्रति सेंकड से काम करते हैं. यहां तक कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी अभी हाल ही में अपने 400 गीगाबिट प्रति सेकंड के अपनी पांचवीं पीढ़ी के इंटरनेट-2 पर स्विच किया है.

बीजिंग-वुहान-गुआंगज़ौ कनेक्शन चीन के फ्यूचर इंटरनेट टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर का हिस्सा है, जो एक दशक लंबी पहल और राष्ट्रीय चीन शिक्षा और अनुसंधान नेटवर्क (सेर्नेट) की लेटेस्ट डेवलपमेंट है. ये नेटवर्क जुलाई में एक्टिवेट हो गया था जिसे बीते सोमवार को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है. चीन के इस नेटवर्क ने सभी टेस्ट को पार कर लिये है और विश्वसनीय प्रदर्शन किया है. यानि इस इंटरनेट कनेक्शन में कोई कमी नहीं पाई गई है.

1 सेकंड में ट्रांसमिट होंगी 150 मूवीज 

बीजिंग-वुहान-गुआंगज़ौ कनेक्शन की क्षमता को बताते हुए हुआवेई टेक्नोलॉजीज के उपाध्यक्ष वांग लेई ने बताया कि ये नेटवर्क केवल एक सेकंड में 150 हाई-डेफिनिशन फिल्मों के बराबर डेटा स्थानांतरित करने में सक्षम है. यानि 150 मूवी के साइज की फाइल एक सेकंड में यहां से कहीं और पहुंचाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें:

Bill Gates की भविष्‍यवाणी, 5 साल में एकदम बदल जाएगी दुनिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart
गैजेट्स के बाद अब गरमा-गरम खाना भी डिलीवर करेगा Flipkart

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget