एक्सप्लोरर

Google का नया AI Agent, जो आपके पूरे कंप्यूटर को करेगा कंट्रोल! जानें कैसे

Google का नया AI टूल 'Project Jarvis' ब्राउज़र और कंप्यूटर दोनों को कंट्रोल करेगा, जिससे ऑनलाइन सर्चिंग, फॉर्म फिलिंग, और ऐप्स ओपनिंग जैसे काम ऑटोमैटिकली होंगे. आइए हम आपको इसके बारे में बताते हैं.

What is Project Jarvis in Hindi: गूगल एक ऐसी एआई तकनीक पर काम कर रहा है जो वेब ब्राउज़र को नियंत्रित करके विभिन्न कार्यों को पूरा करेगी. Reuters के अनुसार, यह एआई टूल 'Project Jarvis' के रूप में ब्राउज़र में आएगा और गूगल जेमिनी एलएलएम (लार्ज लैंग्वेज मॉडल) के अगले रिलीज़ के साथ लॉन्च होगा.

गूगल का नया प्रॉजेक्ट

इस तकनीक के साथ, यूज़र्स को ऑनलाइन रिसर्च करने में आसानी होगी, क्योंकि उन्हें एआई टूल को निर्देश देने के लिए एपीआई विकसित करने या स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने की आवश्यकता नहीं होगी. इसके बजाय, यूज़र्स ब्राउज़र में सीधे कमांड दे सकते हैं और एआई टूल ऑटोमैटिक रूप से फॉर्म भरने, बटन क्लिक करने, वेब पेज खोलने, सर्च डेटा को टेबल में बदलने, प्रोडक्ट या सामान खरीदने, और फ्लाइट बुक करने जैसे कार्य करेगा.

गूगल अकेला नहीं है जो इस तरह की तकनीक विकसित कर रहा है. ओपनएआई (OpenAI) भी एक कंप्यूटर-यूजिंग एजेंट (CUA) पर काम कर रहा है जो यूज़र के ब्राउज़र में ऑटोमैटिक रूप से वेब पर सर्फ करेगा.

पूरे कंप्यूटर को कंट्रोल करेगा एआई

Google की एआई ब्राउज़र-आधारित टेक्नोलॉजी के अलावा, सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें फैली हुई हैं कि Anthropic और Google इस टूल को अगले स्तर पर ले जाना चाहते हैं, जो ब्राउज़र कंट्रोल करने से परे जाकर आपके कंप्यूटर को ही नियंत्रित कर सकेगा.

कंपनियां एक ऐसा एजेंट बनाने की कोशिश कर रही है, जो आपके कंप्यूटर को आपके लिए कंट्रोल कर सकेगा. जैसे सभी वर्क ऐप्स को खोलना और उन्हें आपकी स्क्रीन पर व्यवस्थित करना, और यह आपके सिस्टम के साथ आपके लिए इंटरैक्ट करेगा. आपके कमांड को सुनकर कंप्यूटर इस एआई टेक्नोलॉजी की मदद से आपके सारे काम कर कर देगा.

हालांकि, ब्राउज़र-आधारित Project Jarvis भी शायद यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी की चिंताओं को बढ़ा सकता है, जैसे कि Microsoft के विवादास्पद Recall फीचर ने किया था. इस तरह के वेब ब्राउज़र के माध्यम से बहुत सारे संवेदनशील डेटा तक पहुंचा जा सकता है - जिसमें ईमेल, वर्क फाइल्स और यहां तक कि बैंकिंग डिटेल्स शामिल हैं.

इस कारण से गूगल को यह सुनिश्चित करने के लिए Project Jarvis और उसके फ्यूचर डेवलपमेंट के चारों ओर एक सिक्योरिटी प्रदान करनी चाहिए ताकि कोई भी किसी यूज़र्स की निजी जानकारी तक पहुंच न सके.

यह भी पढ़ें: 

Zomato से खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा, जानें अब कितने रुपये होंगे खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
Smart Meter में लाल, हरी और पीली लाइट का क्या मतलब होता है? जानें क्या है इनका काम
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
TECNO के 0mm Bezel से NVIDIA DLSS 5 तक, टेक्नोलॉजी की दुनिया में बड़े लॉन्च
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
Apple Event 2026 में नए HomePod और Apple TV 4K की हो सकती है एंट्री
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई
क्या बदल सकते हैं Google Maps में बोलने वाली आवाज? जानिए पूरी सच्चाई

वीडियोज

Bollywood News: सितारों के सिर चढ़ा जन्माष्टमी का खुमार! तस्वीरों में दिखा भक्ति का रंग तो एथनिक लुक से लगा ग्लैमर का तड़का (05.09.2026)
Bareilly Ke Bacchan: 🤗Bachchan's के झोल से जीती Sangam, Krishna संग नैन मटक्का और फूटी मटकी! #sbs
MYSTERY NEWS: रेगिस्तान में अचानक बर्फबारी, प्रलय या मौसम का अनोखा खेल? |ABPLIVE
Bollywood News: बॉलीवुड से नहीं मिला साथ, अब विदेशों में छाप छोड़ेगी ‘हनुमान अंश’ (04.09.26)
Shehnaaz Gill और Gippy Grewal का मजेदार Interview | Pyaar, Regret और Singh VS Kaur पर खुलकर बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
गाजियाबाद जासूसी मामले में NIA का एक्शन, 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
धौलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पानी से गुजरते वक्त पोखर में पलटी कार, 4 की मौत
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
'यौन उत्पीड़न, फेक तस्वीरें और...', सिल्वर मेडल विजेता केया बनर्जी ने सुनाई आपबीती
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
सीएम पुष्कर सिंह धामी का तोहफा, उत्तराखंड में ‘हनुमान अंश’ होगी टैक्स फ्री
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
Live: एक दिन की पुलिस कस्टडी में स्वतंत्र भारद्वाज, CJP कार्यकर्ता के वकील ने उठाए सवाल
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
अमेरिका ने ईरान के ऑयल टैंकर पर किया अटैक, खार्ग आइलैंड के पास धमाके
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
ऐसा कौन करता है? सांप को साबुन लगाकर नहला रहा था बच्चा, वीडियो वायरल
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
UPSSSC में कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती, 28 सितंबर तक करें आवेदन
Embed widget