एक्सप्लोरर

FAU-G गेम की लॉन्चिंग से पहले Google play store ने मिलते-जुलते नामों वाले गेम हटाए

देश में ही बनाए जा रहे इस गेम को जल्द ही एंड्रॉइड यूजर्स के लिए लॉन्च किए जाएगा, वहीं आईओएस यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.

नई दिल्लीः देश में ऑनलाइन गेम पबजी (PUBG) बैन होने के बाद देसी गेम FAU-G के लॉन्च की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. इसी बीच गूगल प्ले स्टोर (Google play store) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म से इससे मिलते-जुलते नाम वाले गेम्स को हटा दिया है. इससे गेम लॉन्च होने के बाद लोगों को इस गेम को ढूंढने में आसानी होगी. FAU-G गेम्स के डेवलपर्स ने हाल ही में इसे प्ले स्टोर पर लिस्ट कराया है और इसके लिए लोगों के प्री-रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं. खास बात यह है कि पहले यह गेम सिर्फ एंड्रॉइड (Android) यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा. हालांकि अभी तक इस गेम के लॉन्च की तारीख तय नहीं हुई है. इस गेम को बनाने के ऐलान के बाद ही कई गेम डेवलपर्स ने इससे मिलते-जुलते नाम वाले कई ‘नकली’ गेम प्ले स्टोर पर डाल दिए थे. लोग जानकारी के अभाव में लगातार इन गेम को डाउनलोड कर रहे थे. इसी के मद्देनजर प्ले स्टोर ने इन गेम्स को हटाने का फैसला किया. अब अगर आप प्ले स्टोर में इस नाम से गेम सर्च करेंगे, तो कोई गेम नहीं दिखाई देगा. वैसे प्ले स्टोर के इस कदम से FAU-G गेम्स के डेवलपर्स को भी राहत मिली होगी. वैसे PUBG गेम भी भारत में वापसी की कोशिश कर रहा है. ऐसे में FAU-G के डेवलपर्स की कोशिश रहेगी कि इसे पबजी की वापसी से पहले लॉन्च किया जा सके, ताकि गेम को ज्याद से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके. FAU-G गेम का पूरा नाम Fearless and United Guards है. इस गेम में युद्धक्षेत्र भी भारत का ही दिखाया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget