एक्सप्लोरर

सरकारी ऐप के नाम पर अब No Scam! गूगल प्ले स्टोर पर ऐसे कर पाएंगे असली-नकली की पहचान

Google Play Store Apps: प्ले स्टोर पर अब सरकारी ऐप्स को अलग से मार्क किया जाएगा. यह कदम यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. यह बदलाव 2 हजार से ज्यादा ऐप्स पर किया गया है

Official Apps on Google Play Store: कभी-कभार ऐसा होता है कि यूजर्स गूगल प्ले स्टोर पर ऑफिशियल ऐप के बजाय उससे मिलता-जुलता ऐप डाउनलोड कर लेते है. फर्जी ऐप्स को डाउनलोड करने के बाद उनके साथ स्कैम होने का डर भी रहता है. इसी के मद्देनजर गूगल ने सरकार से जुड़े आधिकारिक ऐप्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया को और ज्यादा आसान बना दिया है. अब सरकार से जुड़े ऐप्स को प्ले स्टोर पर अलग से मार्क किया जाएगा. 

गूगल ने यह कदम यूजर्स की सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए उठाया है. गूगल की कोशिश है कि स्कैम्स से यूजर्स को बचाया जा सके और आधिकारिक ऐप्स को प्राथमिकता दी जाए. यह नया बदलाव एंड्रॉयड यूजर्स को दिखने भी लगा है. इसके साथ ही यूजर्स को आधिकारिक ऐप्स के बारे में स्क्रीन पर नया नोटिफिकेशन दिखाया जा रहा है, जो कि सरकार से जुड़े हुए ऐप हैं. 

प्ले स्टोर पर ऐसे दिखेंगे सरकारी ऐप्स

जब भी आप गूगल प्ले स्टोर ओपन करेंगे तो आपको सरकारी ऐप अलग से एक बैज लिस्टिंग में दिखाई देंगे. अगर आप कोई भी ऐसा ऐप सर्च करते हैं, जो कि सरकार से जुड़ा हो, उसमें आपको अलग से Government बैज दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद एक पॉप-अप ओपन हो जाएगा, जिस पर आपको एक लाइन लिखी हुई नजर आएगी. यहां आपको लिखा नजर आएगा कि यह ऐप प्ले ने वेरिफाई किया है, जो कि सरकारी संस्थान  से जुड़ा है. इस तरह आप सरकारी और फर्जी ऐप में खुद ही  अंतर कर पाएंगे. कंपनी ने इसको लेकर कहा है कि इस नये बदलाव की शुरुआत 2 हजार से ज्यादा ऐप्स पर की गई है. 

ये ऐप्स ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत कई देशों की सरकार से जुड़े हैं. भारत में यह नया बैज Digilocker, mAadhaar और अन्य सरकारी ऐप्स पर यह बैज दिखाई दे रहा है. कंपनी का इसको लेकर मानना है कि इस कदम को उठाने के बाद यूजर्स स्कैम और फर्जी ऐप्स से आसानी से बच पाएंगे. 
 
यह भी पढ़ें:-
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में सबसे ज्यादा बिजली कौन खर्च करता है? इन Appliances पर दें ध्यान
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?
घर में गीजर चलाने के लिए कितने सोलर पैनल की जरूरत, जानें हिसाब-किताब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget