एक्सप्लोरर

Google Pixel Fold: लॉन्च हुआ गूगल का पहला फोल्डेबल फोन, स्पेक्स और कीमत जानिए

Google Pixel Fold Launch: गूगल ने I/O 2023 इवेंट में अपने पहले फोल्डेबल फोन से पर्दा उठा दिया है. जानिए इस स्मार्टफोन में क्या स्पेक्स मिलते हैं और कितनी है कीमत

Google Pixel Fold: फोल्डेबल फोन की रेस में अब गूगल भी उतर चुका है. कंपनी ने आज अपना पहला फोल्डेबल फोन, Google Pixel Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है और ये सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन (Galaxy Z Fold 5) से टक्कर लेगा. जानिए इसमें क्या स्पेक्स मिलते हैं और कितनी है कीमत

इतनी है कीमत

गूगल पिक्सल फोल्ड को कंपनी ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1799 डॉलर यानि 1,47,405 रुपये है. स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी अभी सामने नहीं है. मोबाइल फोन को ग्राहक आज से प्री-आर्डर कर पाएंगे और प्री-आर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के साथ पिक्सल वॉच भी मिलेगी. 

 मिलेंगे ये स्पेक्स 

गूगल पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है जबकि इनर यानि मेन स्क्रीन 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जसमें 48MP OIS कैमरा, 10.8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर डिस्प्ले 32MP का और इनर डिस्प्ले में 16MP का कैमरा दिया गया है. गूगल पिक्सल फोल्ड में 4500 एमएएच की बैटरी 20 वॉट के चार्जिंग के साथ मिलती है. ये फोन गूगल टेन्सर G2 चिपसेट पर काम करता है.

मोबाइल फोन को तीन कलर में लॉन्च किया गया है जिसमें एक चारकोल ब्लैक, दूसरा ब्लू और तीसरा वाइट है.

ये स्मार्टफोन भी हुआ लॉन्च 

गूगल ने पिक्सल फोल्ड के अलावा पिक्सल 7a स्मार्टफोन भी आज लॉन्च किया है. ये स्मार्टफोन भारत में कल लॉन्च किया जाएगा. इसमें आपको 6.1 इंच की एफएचडी प्लस डिस्प्ले,64MP का वाइड कैमरा और 13MP अल्ट्रावाइड कैमरा और फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का कैमरा मिलेगा. मोबाइल फोन भारत में अर्ली बर्ड सेल के तहत 39,999 रुपये में बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा.

ये सस्ता फोन भी होगा लॉन्च 

गूगल के अलावा नोकिया भी कल एक सस्ता फोन भारत में लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने इस विषय में एक ट्वीट किया है. कंपनी Nokia C22 स्मार्टफोन को कल लॉन्च करेगी. इसकी कीमत 10 हजार के आस-पास हो सकती है. फोन में 5000 एमएएच की बैटरी 10 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी.   

यह भी पढ़ें: Vloggers और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए अच्छी खबर, एपल के इस डिवाइस में अब मिलेगी ये सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
अब iPhone और AirPods बताएंगे जिम में आपकी हर एक्टिविटी का राज! जानें कैसे
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत
Meta के नए हेडसेट का लुक आया सामने, जानें खासियत
3 साल में इंसानों को खत्म कर देगा AI? डरा रहे एक्सपर्ट
3 साल में इंसानों को खत्म कर देगा AI? डरा रहे एक्सपर्ट
Siri का सबसे बड़ा AI अपडेट हुआ शुरू! iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
Siri का सबसे बड़ा AI अपडेट हुआ शुरू! iPhone यूजर्स को मिलेंगे ये धांसू फीचर्स

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
BRICS Summit 2026 : एक मंच पर दुनिया की 'त्रिशक्ति'..अमेरिका- पाकिस्तान टेंशन में !।China।Russia
Sansani: कैमरे में कैद... थार का खतरनाक खेल !,DM का 'जबरिया' बुलावा
BRICS 2026: Putin- Modi की दोस्ती दमदार, Trump के छूटे पसीने !। BRICS Summit 2026
Janhit : ट्रंप की दादागीरी का जवाब BRICS से | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | XI Jinping

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
'हर देश की सुनी जाए आवाज, कुछ देश ले रहे फैसले', PM की बात में छिपा है सीक्रेट मैसेज
अभिषेक-ईशान करेंगे छक्कों की बारिश? पहले टी20 में कैसी होगी दिल्ली की पिच
अभिषेक-ईशान करेंगे छक्कों की बारिश? पहले टी20 में कैसी होगी दिल्ली की पिच
तेजस्वी यादव की लिस्ट पर रोहिणी नाराज! बोलीं- 'निष्ठावान नेताओं का...'
तेजस्वी यादव की लिस्ट पर रोहिणी नाराज! बोलीं- 'निष्ठावान नेताओं का...'
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
पुतिन ने जब BRICS में झटके से उतारा कोट, देखते ही फैन हो गई दुनिया, वीडियो वायरल
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
BRICS के सभी प्रस्ताव मंजूर, पीएम मोदी का ऐलान
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
IAF अग्निवीर वायु सिटी स्लिप 2026 जारी,  22-23 सितंबर को होगी परीक्षा
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
संडे का डबल धमाल, एक ही दिन में 2 मैच खेलेगी टीम इंडिया; जानें कैसें देखें लाइव
Embed widget