एक्सप्लोरर

Google Pixel 8 और 8 Pro भारत में लॉन्च, कीमत, स्पेक्स और दोनों में क्या है अंतर, सब जानिए

Google Pixel 8 Launched: गूगल की मच अवेटेड सीरीज, पिक्सल 8 भारत में लॉन्च हो चुकी है. आप शाम 7:45 के बाद फोन को फ्लिपकार्ट के माध्यम से प्री-बुक कर पाएंगे. इसमें आपको एंड्रॉइड 14 का सपोर्ट मिलेगा.

Pixel 8 Series Launched: पिक्सल लवर्स के लिए अच्छी खबर है. गूगल ने भारत में Pixel 8 और 8 Pro स्मार्टफोन को आज लॉन्च कर दिया है. आप फ्लिपकार्ट के माध्यम से दोनों फोन को प्री-बुक कर सकते हैं. स्मार्टफोन के अलावा गूगल ने भारत में पहली बार Pixel watch को भी लॉन्च किया है. पिक्सल 8 सीरीज में आपको Tensor G3 चिपसेट मिलता है जो पहले के मुकाबले बेहतर परफॉरमेंस और मोबाइल एक्सपीरयंस को रीच बनाता है. जानिए क्या है दोनों स्मार्टफोन की कीमत और स्पेक्स.

इतनी है कीमत

Google Pixel 8 को कंपनी ने 8/128GB और 8/256GB वेरिएंट में लॉन्च किया है. फोन की कीमत 75,999 रुपये से शुरू है. वहीं Google Pixel 8 Pro को कंपनी ने 12/256GB और 12/512GB स्टोरज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1,06,999 रुपये से शुर है.  

Pixel 8 और 8 Pro के स्पेक्स 

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Pixel 8 में आपको 6.2-इंच की Actua डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगी. ये 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस साथ आती है. Pixel 8 Pro में 6.7-इंच Super Actua डिस्प्ले मिलती है जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. इसमें आपको 2400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है. दोनों स्मार्टफोन गूगल के इनहॉउस Tensor G3 चिपसेट पर काम करते हैं.

फोटोग्राफी के लिए Pixel 8 में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा है. फ्रंट में 10.5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. वहीं, Pixel 8 Pro में ट्रिपल कैमरा सेटअप कंपनी देती है जिसमें 48MP का अल्ट्रावाइड, 50MP का वाइड लेंस और 48MP का टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल जूम के साथ मिलता है. फ्रंट में 10.5MP का कैमरा मिलता है. प्रो मॉडल में एक टेम्परेचर सेंसर भी मिलता है जिसकी मदद से आप अपना बॉडी टेम्परेचर मांप सकते हैं.

बैटरी की बात करें तो Pixel 8 में आपको 4575mAh की बैटरी 27 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है. वहीं, Pixel 8 Pro में 5050 एमएएच की बैटरी 30 वॉट के फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है.

दोनों में क्या है अंतर?

दोनों में अंतर स्टोरेज कैपेसिटी, कैमरा, कलर ऑप्शन और बैटरी कैपेसिटी समेत टेम्परेचर सेंसर का है. प्रो मॉडल में आपको बेहतर कैमरा और बैटरी सपोर्ट मिलता है. बेस मॉडल को आप Obisidian, रोज और हेज़ल कलर में खरीद सकते हैं जबकि प्रो मॉडल को आप Obisidian, बे और Porcelain कलर में आर्डर कर सकते हैं.

गूगल के अलावा आज भारत में वीवो ने Vivo V29 सीरीज लॉन्च की है. Vivo V29 को कंपनी ने 8/128GB और 12/256GB में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 32,999 रुपये और 36,999 रुपये है. वहीं, Vivo V29 Pro के 8/256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये और 12/256GB वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है. Vivo V29 Pro की बिक्री 10 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसे ई-कॉमर्स साइट समेत वीवो ई-स्टोर के साथ ही रिटेल स्टोर्स से खरीदा सकते हैं.

यह भी पढें;

Pixel Watch 2 Launch : गूगल ने भारत में उतारी अपनी पहली स्मार्टवॉच, कीमत, स्पेक्स और फीचर्स, यहां देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची, जानें शेड्यूल
UP में 12 नवंबर से फिर अपडेट होगी वोटर लिस्ट, 4 जनवरी को फाइनल सूची
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget