एक्सप्लोरर

ट्रैवलर्स के लिए अच्छी खबर, जल्द विदेशों में इस UPI ऐप से कर पाएंगे पेमेंट

UPI को देश के बाहर भी एक्सपैंड किया जा रहा है ताकि लोग विदेशों में भी आसानी से पेमेंट कर पाएं. अब गूगल ने इस दिशा में NPCI के साथ पार्टनरशिप की है. 

भारत में यूपीएआई ऐप्स का इस्तेमाल खूब किया जाता है. हर किसी के फोन में आज कोई न कोई यूपीआई ऐप जरूर है. यूपीएआई के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए भारत सरकार इसे विदेशों में भी शुरू करने पर काम कर रही है. कई देशों में UPI सर्विस को शुरू किया जा रहा है. अब इस दिशा में गूगल इंडिया डिजिटल ने नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया इंटरनेशनल पेमेंट के साथ एक MOU साइन किया है.  इसके तहत विदेशों में भी लोग Gpay से UPI पेमेंट कर पाएंगे. ये जानकारी आईएएनएस की रिपोर्ट में सामने आई है.

सेफ और सुरक्षित इकोसिस्टम पर दिया जा रहा जोर 

रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारत की तरह ही UPI जैसे एक नेटवर्क को विदेशों में शुरूकिया जाएगा ताकि लोगों को पेमेंट में कोई परेशानी न आए.  गूगल पे इंडिया, डायरेक्टर और पार्टर्नशिप, दीक्षा कौशल ने कहा कि हमें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में यूपीआई की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एनआईपीएल का समर्थन करते हुए  बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि Google Pay NPCI और वित्तीय इकोसिस्टम के लिए एक गौरवान्वित और इच्छुक सहयोगी रहा है और NPCI की गाइडेंस और इस नई पार्टनरशिप से कंपनी भुगतान को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की प्रतिबद्धता में काम करेगी.
 
इसके साथ ही कौशल ने इस बात पर भी जोर दिया कि यूपीआई ने वैश्विक समुदाय के सामने उस महत्वपूर्ण परिवर्तन को प्रदर्शित किया है जो अर्थव्यवस्थाओं में तब होता है जब इंटरऑपरेबल, जनसंख्या-स्तरीय डिजिटल बुनियादी ढांचा पेश किया जाता है. उन्होंने कहा कि जो भी इकॉनमी इस नेटवर्क का पार्ट होगी वह अपने व्यक्तिगत घटकों के योग से अधिक प्रभाव उत्पन्न करेगी.
 
गूगल और NPCI के बीच हुई ये पार्टनरशिप मौजूदा यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) का उपयोग करके देशों के बीच पेमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाने पर भी ध्यान केंद्रित करेगी. इसकी मदद से विदेशी विक्रेता भारतीयों तक भी पहुंच पाएंगे और लोग आसानी से फंड आदि ट्रांसफर कर पाएंगे. इससे UPI की ग्रोथ और बेहतर होगी.
 
यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
No-Frost vs Direct-Cool: कौन-सी फ्रिज टेक्नोलॉजी आपके लिए बेहतर है?
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
बेकाबू हुए AI एजेंट्स, भारतीय कंपनियों का कर रहे डेटा लीक; CERT-In ने दी चेतावनी
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
एक ऐप से जुड़ेगा परिवार का मोबाइल डेटा, Vi ने शुरू की नई सुविधा
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें
अच्छी स्मार्टवॉच के लिए कितना बजट होना जरूरी? जान लें

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget