एक्सप्लोरर

Google Jobs: मेटा के बाद अब गूगल ने भर्ती में कमी का किया फैसला, जानें वजह

मेटा (Meta) के बाद अब गूगल (Google) ने भर्ती में कमी करने का ऐलान किया है. इस बारे में खुद CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कर्मचारियों को चिट्ठी (email) लिखकर जानकारी दी है.

Google Jobs Big Announcement: इस बारे में तो कोई जानकारी नहीं है कि दुनिया में अगले साल मंदी आएगी या नहीं, लेकिन बड़ी टेक कंपनियों में इसका डर साफ दिखाई दे रहा है. मेटा (Meta) के बाद अब गूगल (Google) ने भर्ती में कमी करने का ऐलान किया है. इस बारे में खुद CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने कर्मचारियों को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है. पिचाई ने कहा, "कंपनी भर्तियों की रफ्तार कम करने जा रही है, लेकिन आवश्यक सेवाओं के लिए भर्तियां जारी रहेंगी. 2022 और 2023 में कंपनी का फोकस सिर्फ इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एनालिसिस और खास पदों पर भर्ती करने पर रहने वाला है."

2022 के पहले भाग की भर्ती का कोटा पूरा

2022 के पहले भाग में गूगल ने कर्मचारियों की भर्ती का कोटा पूरा कर लिया है. Sundar Pichai ने लिखा, "अन्य कंपनियों की तरह हम भी आर्थिक प्रभाव नहीं बच पाएंगे. इसके साथ ही, दूसरी तिमाही में ही हम कम्पनी में 10,000 कर्मचारी जोड़ चुके हैं. इस साल की भर्तियों को हमने लगभग पूरा कर लिया है. इसी वजह से बचे दिनों के लिए भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं."

Sundar Pichai की इस बात से यह स्पष्ट हो जाता है कि गूगल को भी अब आर्थिक मंदी आती दिखाई दे रही है.

Google इन क्षेत्रों में करेगा Hiring

Sundar Pichai ने कहा, "2022 और 2023 में कंपनी का फोकस इंजीनियरिंग, टेक्निकल और अन्‍य जरूरी सेवाओं में ही भर्ती करने पर रहेगा. दूसरी तिमाही में हम कंपनी में 10,000 कर्मचारी जोड़ चुके हैं. तीसरी तिमाही में भी हम कर्मचारियों की भर्ती करेंगे और इसका पता हमारे कॉलेज रिक्रूइटिंग कैलेंडर से चलता है. इस साल का भर्तियों का लक्ष्‍य लगभग पूरा हो चुका है, इसलिए हम भर्ती प्रक्रिया को धीमा कर रहे हैं."

सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने यह सब जानकारी ईमेल (Email) के माध्यम से दी है. इस ईमेल से यह साफ हो जाता है कि गूगल को भी अब आने वाले दिनों में आर्थिक मंदी का भय सता रहा है. इस वजह से कंपनी ने उन डिपार्टमेंट्स के लिए ही भर्ती (Hiring) करने का फैसला किया है, जिनमें कर्मचारियों की पूरी संख्‍या के बिना काम नहीं चलेगा.

 

Free VIP सिम बांट रही ये बड़ी कंपनी, अब घर बैठे पाएं VIP मोबाइल नंबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
OpenAI ने शुरू किया GPT-6 Astra का रोलआउट! जानें कितना ताकतवर है ये नया मॉडल
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone Ultra को टक्कर देने आ रहा Xiaomi 18 Fold! इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
iPhone 18 Pro का कैमरा कितना दमदार होगा? जान लें एक-एक डिटेल
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे
Google के नए Live AI फीचर्स की एंट्री! अब बोलकर हो जाएंगे सारे काम, जानें कैसे

वीडियोज

Aniruddhacharya Statement: 'पूकी बाबा' का ज्ञान...अब 'हिन्दू-मुसलमान'!
आ गए नंदलाला.. देशभर में जन्माष्टमी की धूम। Janamashtami
NEPAL FLASH FLOOD UPDATE: नेपाल में नई चेतावनी डराने वाली... ABPLIVE
Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
नेपाल में बाढ़ के बाद लैंडस्लाइड, फिर मंडरा रहा खतरा
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
आरक्षण पर मैथिली ठाकुर का बयान, कहीं बढ़ न जाए BJP की टेंशन?
Asia Cup: भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
भारत ने जीते 82 प्रतिशत मैच, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देख बौखला जाएगा हर एक पाकिस्तानी
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, भारत के एक बड़े रेस्क्यू मिशन पर बेस्ड है फिल्म
मोहनलाल अब 'ऑपरेशन गंगा' से मचाएंगे धूम, जबरदस्त है पहली झलक
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Milk Storage: फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
फ्रिज में रखने के बाद भी खट्टा हो जाता है दूध? न करें ये 1 गलती
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 रुपये की बचत
अब Alto K10 खरीदना हुआ सस्ता, ऐसे खरीदने पर होगी 62,500 की बचत
Embed widget