एक्सप्लोरर

गूगल, आईफोन या फिर वनप्लस? प्राइम फोन लेना है तो आपके हिसाब से ये होगा सही फैसला

अगर आप एक प्रीमियम मोबाइल फोन खरीदना चाहते हैं तो आज जानिए कि आखिर गूगल, आईफोन और वनप्लस के ब्रांड में से सबसे बेहतर प्राइम फोन आपके लिए किस ब्रांड का होगा. 

दुनिया भर में यू तो कई स्मार्टफोन ब्रांड हैं लेकिन कुछ ब्रांड ऐसे हैं जिनकी गिनती प्रीमियम कैटेगरी में होती है. इन ब्रांड को जो बात प्रीमियम कैटेगरी के अंदर लाती है वह है इनकी गुड विल, मोबाइल फोन की कीमत, अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम, शानदार कैमरा और यूनिक डिजाइन. भारत में जिन स्मार्टफोन ब्रांड को प्रीमियम कैटेगरी के अंदर देखा जाता है उनमें आईफोन, वनप्लस और गूगल का स्मार्टफोन आता है. हालांकि सिर्फ यही प्रीमियम ब्रांड नहीं है, इनके अलावा भी कई और बेहतरीन ब्रांड भी हैं जो प्राइम फोन पेश करते हैं.

जब भी बात प्रीमियम सेगमेंट के मोबाइल फोन की आती है तो लोग अक्सर आईफोन खरीदना पसंद करते हैं. कुछ लोग ऐसे हैं जो वनप्लस की तरफ अपना रुख करते हैं और बेहद कम या चुनिंदा लोग ऐसे हैं जो गूगल के फोन खरीदते हैं. आज इस लेख के माध्यम से जानिए कि गूगल, वनप्लस और आईफोन में से कौन-सा फोन आपके लिए बेहतर है. यानी अगर आप एक प्राइम फोन लेना चाहते हैं तो आपको किस ब्रांड पर जाना चाहिए ये जानिए. 

प्राइम फोन लेने के लिए महत्वपूर्ण है ये बात

जब भी बात प्रीमियम कैटेगरी के स्मार्टफोन की आती है तो जो बात सबसे महत्वपूर्ण है वह है आपका बजट. अगर आपका बजट अच्छा या मोटा है तो आप आईफोन को खरीद सकते हैं. वहीं, अगर आपका बजट कम है तो फिर गूगल और वनप्लस के स्मार्टफोन आपके लिए अच्छे हैं.

बजट है बढ़िया तो ये ब्रांड है बेस्ट

अगर आपका बजट अच्छा या मोटा है तो आपके लिए आईफोन सबसे बेस्ट या बेहतरीन फोन है. ऐसा हम इसके फीचर्स को देखकर नहीं बल्कि इसके सिक्योरिटी सिस्टम के लिहाज से बोल रहे हैं. दरअसल एक एंड्रॉयड फोन को हैक करना हैकर्स के लिए आसान है जबकि आईओएस को हैक कर पाना थोड़ा कठिन है. एंड्राइड के मुकाबले एप्पल अपने यूजर्स को बेहतर सुरक्षा, अच्छे फीचर्स आदि प्रदान करता है जो इसे प्रीमियम कैटेगरी में टॉप पर लाता है. बजट के बाद जिस चीज पर आपको गौर  करना चाहिए वह है मोबाइल फोन की सिक्योरिटी और बिल्ड क्वालिटी. आईफोन इन सभी मामलों में शानदार है और आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. विशेषकर इस डिजटल ऐरा में जहां आए दिन लोगों का डेटा लीक हो रहा है, वहां आईफोन एक अच्छा विकल्प है.

कम बजट में ये ब्रांड है बेस्ट

अगर आपका बजट कम या आईफोन के जितना नहीं है तो इस स्थिति में आपके लिए वनप्लस और गूगल के फोन अच्छे हैं. वनप्लस के स्मार्टफोन ज्यादा फीचर्स और अच्छी कैमरा क्वालिटी के साथ आते हैं. वनप्लस के स्मार्टफोन में hasselblad कंपनी का कैमरा इस्तेमाल किया जाता है जो इसे और स्मार्टफोन से अलग बनाता है. आईफोन के मुकाबले वनप्लस के स्मार्टफोन सस्ते हैं और मध्यम क्लास के लोग इन्हें आसानी से खरीद सकते हैं. हालांकि समय के साथ आईफोन ने भी अपने प्राइस बैंड में कटौती की है लेकिन फिर भी ये हर किसी की पहुंच तक अभी उपलब्ध नहीं हैं जबकि वनप्लस के फ़ोन कम कीमत में लोगों को प्रीमियम वाला फील देते हैं.

गूगल के स्मार्टफोन भी अच्छे हैं. जो लोग एंड्रॉयड स्मार्टफोन चलाते हैं उनके लिए गूगल के फोन बेस्ट हैं. क्योंकि इसमें आपको एंड्राइड का सबसे अच्छा एक्सपीरियंस देखने को मिलेगा. गूगल के स्मार्टफोन में आपको कम ऐप्स और बेहतर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर अपडेट समय-समय पर सीधे गूगल से मिलता है जबकि आईफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट एप्पल की तरफ से आता है. आईफोन के मुकाबले गूगल के फोन बेहद सस्ते और बजट रेंज में आपको प्रीमियम वाला टच देते हैं.

सरल सी बात इतनी है की अगर आपका बजट अच्छा है और आवश्यकता सुरक्षा की है तो आईफोन आपके लिए बेस्ट है. अगर बजट मामूली या कम है तो वनप्लस और गूगल फिर आपके लिए अच्छा विकल्प है. कीमत के हिसाब से सभी में अलग-अलग फीचर्स आपको मिलते हैं.

यह भी पढ़ें-

5G Smartphone: अगर फोन का बजट है 20 हजार तो ये ऑप्शन हैं बढ़िया... कैमरा, मैमोरी, बैट्री सब हैं धांसू!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
WhatsApp यूजर्स की मौज! ChatGPT में जल्द बना सकेंगे अपने मनपसंद स्टिकर्स
WhatsApp यूजर्स की मौज! ChatGPT में जल्द बना सकेंगे अपने मनपसंद स्टिकर्स
समुद्र के अंदर कैसे सुरक्षित रहती है इंटरनेट केबल? जानें टेक्नोलॉजी
समुद्र के अंदर कैसे सुरक्षित रहती है इंटरनेट केबल? जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget