एक्सप्लोरर

अब चश्मा देगा हर सवाल का जवाब, Google ने पेश किया स्मार्ट ग्लास, जानें इसके बारे में सबकुछ

Google ने I/O 2025 इवेंट में AI से लैस स्मार्ट ग्लास और नया Android XR प्लेटफॉर्म पेश किया, जो Meta को कड़ी टक्कर देगा. इस चश्मे में रियल-टाइम ट्रांसलेशन और जैसी स्मार्ट खूबियां होगी.

Google ने अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2025 में कई बड़े और चौंकाने वाले ऐलान किए हैं. इस बार कंपनी का पूरा फोकस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर था. इस कॉन्फ्रेस में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना Google का नया स्मार्ट चश्मा, जो Android XR टेक्नोलॉजी पर आधारित है. दिलचस्प बात ये है कि इस चश्मे में Google के दमदार Gemini AI का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसे खास बनाया गया है.

AI से लैस Google का स्मार्ट चश्मा

इस स्मार्ट ग्लास का डेमो इवेंट में दिखाया गया जहां Google के दो प्रतिनिधि, एक हिंदी और दूसरा फारसी बोल रहा था वो भी बिना किसी भाषा की रुकावट के बातचीत कर पाए. यह सब मुमकिन हुआ चश्मे में लगे AI फीचर से, जो बातचीत को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करके दोनों को समझने में मदद कर रहा था. इसका मतलब साफ है कि अब अलग-अलग भाषाएं भी संवाद में रुकावट नहीं बनेंगी.

ये चश्मा न सिर्फ अनुवाद करता है, बल्कि यूजर के सवालों का भी जवाब दे सकता है. यानि अब अगर आपको कोई जानकारी चाहिए, तो बस सवाल पूछिए और चश्मा आपको तुरंत जवाब देगा.

Android XR: स्मार्ट डिवाइसेज़ के लिए नया प्लेटफॉर्म

Google ने इस इवेंट में Android XR प्लेटफॉर्म की भी घोषणा की, जिसे Qualcomm और Samsung के साथ मिलकर तैयार किया गया है. इस नए प्लेटफॉर्म का मकसद स्मार्टफोन्स से आगे बढ़कर स्मार्ट ग्लास जैसे डिवाइसेज़ में भी एंड्रॉयड का अनुभव देना है.

Google का कहना है कि Android XR प्रोजेक्ट मोहन के तहत इस साल ही लॉन्च किया जाएगा. हालांकि कंपनी ने अभी तक स्मार्ट चश्मे की कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी कीमत से भी पर्दा उठेगा.

Meta को मिलेगी सीधी टक्कर

Google का यह कदम Meta को सीधी टक्कर देने वाला माना जा रहा है, जो पहले से ही स्मार्ट ग्लास और मेटावर्स जैसे प्रोजेक्ट्स में इन्वॉल्व है. Google का चश्मा और Android XR प्लेटफॉर्म दोनों ही यूजर्स को एक नया डिजिटल अनुभव देने का वादा करते हैं.

और क्या-क्या पेश किया Google ने?

इवेंट में Google ने HP के साथ मिलकर एक नया वीडियो कम्युनिकेशन डिवाइस 'Google Beam' भी पेश किया. इसके अलावा Google Meet में अब लाइव ट्रांसलेशन का फीचर भी जुड़ गया है, जिससे अलग-अलग भाषाओं के लोग एक-दूसरे से आसानी से बात कर पाएंगे.

इतना ही नहीं, कंपनी ने वीडियो जनरेशन प्लेटफॉर्म VO का नया वर्जन VO 3 भी लॉन्च किया, जिसमें अब नेटिव साउंड सपोर्ट मिलेगा और वीडियो बनाना पहले से कहीं आसान हो जाएगा.

स्मार्ट फोन्स तक सीमित नहीं रहना चाहती कंपनी 

Google का नया स्मार्ट ग्लास और Android XR प्लेटफॉर्म इस बात का साफ संकेत है कि कंपनी अब सिर्फ स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहना चाहती. वह AI और नई टेक्नोलॉजी के दम पर एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार कर रही है, जहां हर डिवाइस स्मार्ट हो और हर सवाल का जवाब चुटकी में मिल जाए. Meta को चुनौती देने के लिए Google की ये तैयारी देखने लायक है.

अगर आप टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखते हैं, तो आने वाले वक्त में Google के ये नए प्रोडक्ट्स आपके लिए काफी खास हो सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode
फोन बनेगा छोटा PC! अभी ऑन करें Android का ये सीक्रेट Desktop Mode

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget