एक्सप्लोरर

Google और भारतीय ऐप्स के बीच में हुआ समझौता, 120 दिनों में करना होगा फैसला

Google: गूगल और भारतीय ऐप्स के बीच में आखिरकार एक समझौता हुआ है. यह समझौता भारतीय आईटी मंत्रालय की मौजूदगी में हुआ है. आइए हम आपको इसके बारे में बतााते हैं.

Google: टेक की दिग्गज कंपनी गूगल और भारत की कुछ चुनिंदा कंपनियों की ऐप्स के बीच में पिछले कई हफ्तों से विवाद चल रहा है. अब भारत सरकार ने इन दोनों के बीच में चल रहे विवाद को सुलझाने का काम किया है. दरअसल, भारत के आइटी मंत्रालय ने भारतीय ऐप्स कंपनियों और गूगल के बीच में शांतिदूत बनकर फिलहाल के लिए एक बीच का रास्ता निकाला है. गूगल और भारतीय इंटरनेट कंपनियां सर्विस फीस की पेमेंट टाइमलाइन को चार महीने के लिए बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. 

120 दिनों में करना होगा फैसला

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय आईटी मंत्रालय के हस्तक्षेप से हुआ यह समझौता गूगल और भारत की लोकप्रिय ऐप कंपनियों के बीच चल रहे विवाद पर विराम का प्रतिक है. इससे पहले गूगल ने मंगलवार को इन्फो एज, मैट्रिमोनी.कॉम, पीपल इंटरएक्टिव, ट्रूली मैडली, कुकू एफएम और ऑल्ट सहित दस ऐप डेवलपर्स को दोबारा से गूगल प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया था. इस समझौते को सरल भाषा में समझें तो गूगल और कंपनियों को अगले 120 दिनों में इस समस्या का हल निकालना होगा. आइए हम सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि गूगल और इंडियन इंटरनेट फर्म्स के बीच में ये विवाद कब से चल रहा हैं, और इन दोनों के बीच कब क्या हुआ है.

कब हुआ विवाद की शुरुआत?

19 जनवरी 2024: मद्रास हाई कोर्ट ने इंडियन ऐप्स कंपनियों की उस याचिका का खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने गूगल की इन-ऐप बिलिंग नॉर्म्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

4 फरवरी 2024: इंडियन ऐप्स कंपनियों ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी.

9 फरवरी 2024: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की और भारतीय ऐप्स की उस याजिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने खुद को गूगल प्ले स्टोर पर बचाने की गुहार लगाई थी.

1 मार्च 2024: गूगल ने प्ले स्टोर की बिलिंग पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले 10 कंपनियों के ऐप्स को प्ले स्टोर से डिलिस्ट यानी हटा दिया. 

2 मार्च 2024: भारत सरकार ने गूगल और भारतीय कंपनियों के बीच में हस्तक्षेप किया और कहा कि गूगल ऐसे भारतीय ऐप्स को प्ले स्टोर से हटा नहीं सकती. सरकार ने गूगल और इंटरनेट कंपनियों के साथ सोमवार यानी 4 मार्च 2024 को मीटिंग बुलाई. उसके बाद गूगल ने कुछ ऐप्स को दोबारा से प्ले स्टोर पर लिस्टेड कर दिया.

4 मार्च 2024: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और राजीव चंद्रशेखर के साथ गूगल इंडिया और भारत की ऐप्स कंपनियों की एक मीटिंग हुई.

5 मार्च 2024: गूगल सुप्रीम कोर्ट के ठोस फैसले तक ऐप्स को रिस्टोर करने पर सहमत हुआ.

6 मार्च 2024: गूगल और भारत की इंटरनेट कंपनियों के बीच अगले 120 दिनों तक इस समस्या का हल निकालने पर समझौता हुआ.

यह भी पढ़ें:

Instagram में आए एडिट मैसेज और चैट पिन जैसे कई खास फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
OpenAI का गणित में तहलका, 700 सवाल सॉल्व करने के बाद भड़के मैथमैटीशियन
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
फ्रिज का यह छोटा-सा फिल्टर क्यों है खास? जानें कब और कैसे करें साफ
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget