एक्सप्लोरर

Google Account Tips: आपका गूगल अकाउंट कोई और तो नहीं चला रहा...ऐसे करें चेक 

Google Account: आपका गूगल अकाउंट कितने डिवाइस में खुला हुआ है और इसे कब लॉगिन किया गया है ये आप आसानी से चेक कर सकते हैं. जानिए इस बारे में.

Google Account Tips: एंड्रॉइड स्मार्टफोन में सबसे मेन गूगल अकाउंट होता है. इसकी मदद से हम कई चीजें कर पाते हैं. गूगल अकाउंट में हमारी लगभग सभी चीजें सेव रहती हैं. क्या आपने कभी ये चेक किया है कि आपका गूगल अकाउंट कहां-कहां खुला हुआ है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसका तरीका बताने वाले हैं ताकि आप अननोन एक्सेस हो हटा पाएं. अगर आपका अकाउंट किसी अननोन डिवाइस में ओपन है तो कोई भी इसे एक्सेस कर सकता है और सेंसिटिव जानकारी हासिल कर सकता है.

इस तरह के चेक

  • अपने एंड्रॉइड फोन के सेटिंग ऑप्शन में जाकर गूगल पर क्लिक करें 
  • यहां मैनेज माय अकाउंट पर क्लिक करें और तबतक स्क्रोल करें जबतक आपको प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी का ऑप्शन नहीं दिखता 
  • इसपर क्लिक कर Your device ऑप्शन में क्लिक करें और मैनेज डिवाइस में टैप करें 
  • यहां सभी डिवाइस को देखें कि कौन-सा आपका है और कौन-सा अननोन है. यदि कोई अननोन डिवाइस दिखता है तो इसे फ़ौरन हटा दें 

ध्यान दें, अगर कोई अननोन डिवाइस आपको लिस्ट में दिखाई देता है तो इससे अकाउंट लॉगआउट करने के बाद पासवर्ड भी बदलें. अगर आप पासवर्ड नहीं बदलते हैं तो आपके अकाउंट तक फिर पहुंच बनाई जा सकती है. हमेशा पब्लिक कम्प्यूटर पर अपने अकाउंट को लॉगआउट करें क्योकि यहां से इनफार्मेशन लीक होने का खतरा ज्यादा रहता है.

अकाउंट को प्रोटेक्ट करने के लिए ये काम करें 

अपने अकाउंट पर सिक्योरिटी की एडिशनल लेयर लगाने के लिए 2FA को ऑन रखें. इसे ऑन करने के लिए आपको ऊपर बताए गए स्टेप्स ही फॉलो करने हैं. ये ऑप्शन भी आपको सिक्योरिटी एंड प्राइवेसी में मिलेगा. 2FA को ऑन रखने से जब भी आप अपने अकाउंट को दूसरे डिवाइस पर लॉगिन करेंगे तो ये आपसे पासवर्ड के अलावा एक और अनुमति मांगेगा. इसके लिए नोटिफिकेशन या मैसेज आपके प्राइमरी डिवाइस पर आएगा. अगर आप नहीं चाहते कि हर बार आपसे 2FA पासवर्ड मांगा जाएं तो इसके लिए आप डिवाइस को Trusted के रूप में चुन सकते हैं. ट्रस्टेड डिवाइस पर 2FA की जरूरत नहीं होती.

यह भी पढ़ें: क्या आपको अपने स्मार्टफोन हैक होने का है संदेह? अभी तुरंत करें ये काम, हो जाएंगे कन्फर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
1980s AI रेट्रो सेल्फी की कीमत कितनी? ChatGPT पर आपकी फोटो से होते ये काम
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
अमेरिका से कितना अलग है भारत में बिकने वाला iPhone 18 Pro Max? जानें अंतर
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
ChatGPT हिस्ट्री डिलीट करने पर डेटा कहां जाता है? समझें AI चैट का पूरा सिस्टम
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज
फोन में अचानक दिखने लगा No Service, चेक करें ये चीज

वीडियोज

Mahadangal:ब्रिक्स में खाने को लेकर, विपक्ष को बड़ी दिक्कत!| PM Modi | Brics Summit 2026|Sanjay Raut
Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! | BJP | Congress | ABP News
Bollywood News: प्रमोशन का नया अंदाज! गणेश उत्सव के मौके पर शुरू हुआ फिल्म 'रामायण' का म्यूजिकल कैंपेन (14.09.26)
Yeh Fitoor Tera: Saumya के घर बुलावा और छा गया सन्नाटा! माँ के फैसले से सहम गई Saumya!
The Revolutionaries: Nikkhil Advani ने Bhuvan Bam, Rohit Saraf और Pratibha Ranta की Casting पर की बात

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी
मल्टी लेवल पार्किंग, कैशलेस बीमा से टैबलेट तक... CM योगी की वकीलों को सौगात
मल्टी लेवल पार्किंग, कैशलेस बीमा से टैबलेट तक... CM योगी की वकीलों को सौगात
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
स्टेज 4 कैंसर के दर्द में नफीसा अली, ओवरी और पेट के बाद लीवर तक पहुंचा इंफेक्शन
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
भारत का दौरा करेगी PAK टीम, चैंपियंस ट्रॉफी में मुकाबला; जारी हुआ शेड्यूल 
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
'काजू की बोरी...', रणधीर जायसवाल के वायरल वीडियो पर केरल कांग्रेस का तंज
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
गुरुग्राम में महिला राइडर को कार सवार ने मारी टक्कर, किए गंदे इशारे- गुस्से में यूजर्स
Rajasthan Nikay Chunav Result Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Live: राजस्थान निकाय चुनाव नतीजों की तस्वीर साफ, इस पार्टी ने मारी बाजी
Embed widget