एक्सप्लोरर

Smartphone Tips: खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्टफोन, जान लें आपको किन चीजों पर देना है ध्यान

Smartphone Tips: स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स सबसे अधिक महत्व रखते हैं. इसलिए फोन खरीदते वक्त फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर ध्यान होना चाहिए.

Smartphone Buying Tips: नया स्मार्टफोन खरीदने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. फोन खरीदते वक्त कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देना चाहिए. स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स सबसे अधिक महत्व रखते हैं. इसलिए फोन खरीदते वक्त फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर ध्यान होना चाहिए. ब्रांड को बहुत अधिक महत्व नहीं देना चाहिए. आज हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं जो नया स्मार्टफोन खरीदत वक्त आपके बहुत काम आएंगी.

प्रोसेसर

  • फोन में प्रोसेसर सबसे अहम होता है. इस पर पूरा ध्यान दें.
  • मार्केट में Qualcomm, MediaTek Helio, Apple Bioni, Exynos जैसी कंपनियों के प्रोसेसर मौजूद है.
  • प्रोसेसर के चिप के साइज पर ध्यान देना चाहिए.
  • चिप का साइज जितना छोटा होता है, उसकी परफॉर्मेंस उतनी ही अच्छी होगी.
  • नैनो मीटर में चिप साइज को नापा जाता है. यह 12nm, 8nm, 7nm, 5nm जैसे साइज में आते हैं.

रिफ्रेश रेट

  • डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट के बारे में जरूर जानकारी हासिल करें.
  • फोन 60Hz 90Hz, 120Hz, 144Hz से लेकर 480Hz तक आते हैं. ये आपके फोन में स्मूथनेस का प्रमाण होते हैं.
  • रिफ्रेश रेट का अधिक होना गेमिंग को आसान बना देता है.
  • फोन के रेजोल्यूशन पर भी ध्यान देना चाहिए.
  • 6-इंच की स्क्रीन वाले स्मार्टफोन के लिए HD रेजोल्यूशन नहीं बल्कि Full HD रेजोल्यूशन बेहतर माना जाता है.

ऑपरेटिंग सिस्टम

  • लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन ही खरीदें.
  • दो ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्राइड और iOS आमतौर पर मिलते हैं.
  • एंड्राइड Google का है, जिसका लेटेस्ट वर्जन एंड्राइड 11 है.
  • iOS Apple का ऑपरेटिंग सिस्टम है.
  • एंड्राइड के मुकाबले iOS डिवाइस को ज्यादा सिक्योरिटी मुहैया कराता है.

डिस्प्ले

  • LED डिस्प्ले में ब्राइटनेस ज्यादा होती है.
  • एमोलेड पैनल बैटरी की बचत करता है और इसमें कलर काफी अच्छे दिखते हैं.
  • LED और एमोलोड में से एमोलेड बेहतर चुनाव है.

रैम और स्टोरेज

  • बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन खरीदते वक्त ध्यान रखें कि कम से कम 64GB का स्टोरेज जरूर होना चाहिए.
  • मिड रेंज स्मार्टफोन के लिए 128GB और फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए 256GB स्टोरेज जरूर होना चाहिए.
  • जो लोग फोन में गेम खेलने के शौकीन है या फिर ऐप्स का अधिक इस्तेमाल करते हैं उन्हें ज्यादा रैम वाला स्मार्टफोन लेना चाहिए.
  • बजट स्मार्टफोन के लिए 4GB से लेकर 6GB RAM बेहतर माना जाता है. महंगे फोन में 12GB रैम तक का सपोर्ट दिया जाता है.

कैमरा

  • कैमरे का चुनाव ज्यादा मेगापिक्सल और ज्यादा लेंस के आधार पर नहीं करना चाहिए.
  • कैमरे के सेंसर साइज, अपर्चर, शटर स्पीड और फोन के प्रोसेसर से फोन का कैमरा बेहतर बनता है.
  • फोन लेते वक्त इन कैमरे से जुड़ी इन सारी बातों का भी ख्याल रखना चाहिए.

बैटरी

  • 4000mAh से बड़ी बैटरी बेहतर रहती है.
  • हमेशा फास्ट चार्जर वाले स्मार्टफोन का चुनाव करें.
  • अब 18W से लेकर 65W तक के चार्जर आने लगे हैं, जो मिनटों में स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देती हैं.
  • ग्राहक को अपनी जरूरत के हिसाब से चार्जर का चुनाव करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 

Prepaid Plans: Jio, Airtel और VI के 200 रुपये से कम के प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग-डेली डेटा के साथ और भी बहुत कुछ

Discount on iPhone: आईफोन पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, iPhone 12 पर पाएं सीधे 20% की छूट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
लीक हो गया कैमरा वाले AirPods का लुक! जानें कब होगा लॉन्च
Induction Working Mechanism: Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
Induction पर सिर्फ बर्तन गर्म होता है, चूल्हा क्यों नहीं? जानें टेक्नोलॉजी
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
iPhone यूजर्स सावधान! Apple ने जारी किया बेहद जरूरी Security Update
How To Check TV Remote: TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता
TV Remote खराब है या बैटरी? मोबाइल कैमरे से ऐसे करें पता

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget