एक्सप्लोरर

 Gmail अकाउंट हैक है या नहीं ये 2 मिनट में पता कर सकते हैं आप, प्रोसेस ये रहा

इन दिनों हमारी जरूरत की सभी चीजें हमारे जीमेल अकाउंट से लिंक होती हैं. अगर गलती से कोई इसे हैक कर लेता है तो कई महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो सकती है.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप्स आने के बाद जीमेल का इस्तेमाल कम हो गया है. इसके बावजूद आज भी कॉरपोरेट और सरकारी कामकाजो के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है. बिजली का बिल हो, बैंक की कोई लेन-देन हो, बच्चों की फीस भरी हो या अन्य कुछ भी, सभी का अलर्ट जीमेल अकाउंट पर आता है. जीमेल अकाउंट को आमतौर पर हम मोबाइल में लॉग-इन करके रखते हैं. जीमेल से हमारे कई अकाउंट लिंक भी होते हैं. इन दिनों तो लोग कितने सारे पासवर्ड जीमेल अकाउंट के साथ सिंक करके भी रखते हैं. ऐसे में अगर कभी गलती से आपका जीमेल अकाउंट हैक हो जाए तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं. जीमेल अकाउंट के साथ-साथ आपके कई अकाउंट हैक हो सकते हैं क्योंकि आपने इन्हें सिंक किया हुआ होता है.

आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप ये कैसे चेक कर सकते हैं कि आपका जीमेल अकाउंट हैक हुआ है या नहीं या ये किसी दूसरे डिवाइस में खुला हुआ है या नहीं. कई बार आप कामकाज के चलते भी दूसरे डिवाइस पर अपना अकाउंट लॉग-इन कर देते हैं और फिर इसे लॉग-आउट करना भूल जाते हैं. विशेषकर जब आप पब्लिक सिस्टम का यूज़ करते हैं वहां रिस्क बढ़ जाता है.

ऐसे चेक करें अकाउंट हैक है या नहीं

सबसे पहले आपको अपने जीमेल अकाउंट में जाकर ये चेक करना होगा कि आपने कितने डिवाइस पर अपना अकाउंट खोला हुआ है. इसके बाद आप गूगल अकाउंट में जाकर नेविगेशन पैनल में सिक्योरिटी ऑप्शन को चुने. यहां आपको 'मैनेज डिवाइस' का ऑप्शन दिखेगा जिस पर एंटर करते ही आपको ये दिख जाएगा कि आपका अकाउंट कितने डिवाइस पर खुला है और किस समय पर कौन-सा डिवाइस एक्टिव है.

अगर यहां पर कोई ऐसा डिवाइस दिखता है जो अननोन है या फिर आप उसे नहीं जानते हैं तो तुरंत इससे अपना अकाउंट लॉग-इन हटा दें क्योंकि ऐसा हो सकता है कि कोई दूसरा आपका अकाउंट एक्सेस कर रहा हो और आपके नाक के नीचे आपकी सारी जानकारी इकट्ठा कर रहा हो. अगर आप तुरंत डिवाइस को लॉग आउट कर देते हैं तो आपका अकाउंट हैक होने से बच सकता है और आपकी निजी जानकारी लीक नहीं होगी. हमारा सुझाव यही है कि हमेशा ट्रस्टेड डिवाइस पर अपना अकाउंट खोलें और बीच-बीच में अकाउंट को रिव्यू करते रहें.

यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले Poco X5 Pro 5G की कीमत का हुआ खुलासा, सिर्फ इतने रुपये में मिल जाएगा फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक, जानें कैसे
WhatsApp का नया फीचर! Chat करते समय बदल जाएगा पूरा लुक, जानें कैसे
Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?
Screen Sharing Scam क्या है, एक कॉल से कैसे हो जाता है UPI Fraud?
Xप्लेन: क्या वाकई ChaTJB में AI नहीं असल इंसान दे रहे जवाब? कितना सच
क्या वाकई ChaTJB में AI नहीं असल इंसान दे रहे जवाब? कितना सच
Apple का अपडेट! iPadOS 27 और watchOS 27 का Beta 7 जारी, जानें क्या बदला
Apple का अपडेट! iPadOS 27 और watchOS 27 का Beta 7 जारी, जानें क्या बदला

वीडियोज

J&K LANDSLIDE ALERT: नेपाल तो बस ट्रेलर है', J&K के 5 जिलों में लैंडस्लाइड की वैज्ञानिक चेतावनी!
सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस राज्य में 3 रुपए बढ़ी दूध की कीमत, सरकार ने आखिर क्यों लिया ये फैसला
इस राज्य में 3 रुपए बढ़ी दूध की कीमत, सरकार ने आखिर क्यों लिया ये फैसला
अंकित बालियान के शूटर्स ने कई दिन की रेकी, DGP ने बताया हत्या का मकसद
अंकित बालियान के शूटर्स ने कई दिन की रेकी, DGP ने बताया हत्या का मकसद
टूरिस्ट ने अनजाने में कैद कर लिया था ग्लेशियर टूटने का पल, फिर मची तबाही
टूरिस्ट ने अनजाने में कैद कर लिया था ग्लेशियर टूटने का पल, फिर मची तबाही
वैभव सूर्यवंशी के 7 रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव
वैभव सूर्यवंशी के 7 रिकॉर्ड, जिनका टूट पाना लगभग असंभव
'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
'दायरा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, पृथ्वीराज सुकुमारन-करीना कपूर का फेस ऑफ
नेपाल की बाढ़ ने बर्बाद कर दिया बचपन, 17 हजार बच्चों पर संकट, जान बची पर....
नेपाल की बाढ़ ने बर्बाद कर दिया बचपन, 17 हजार बच्चों पर संकट, जान बची पर....
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की
पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में बवाल, छात्रों की पुलिस से धक्का-मुक्की
घर में कैसे उगा सकते हैं अनार, जानें कैसी होनी चाहिए मिट्टी?
घर में कैसे उगा सकते हैं अनार, जानें कैसी होनी चाहिए मिट्टी?
Embed widget