एक्सप्लोरर

दुनियाभर में गूगल क्लाउड, AWS और स्नैपचैट की सेवाएं ठप, यूजर्स परेशान

गूगल क्लाउड के डाउन होने से दुनियाभर में कई डिजिटल सेवाएं प्रभावित हुई हैं. AWS और स्नैपचैट सहित कई प्लेटफॉर्म्स के यूजर्स ने तकनीकी समस्याओं की शिकायत की है.

गुरुवार को दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब गूगल क्लाउड प्लेटफॉर्म (Google Cloud Platform) अचानक डाउन हो गया. इस तकनीकी दिक्कत का असर न सिर्फ गूगल की सेवाओं पर पड़ा, बल्कि कई अन्य बड़ी क्लाउड-आधारित सेवाएं भी प्रभावित हुईं.

यूजर्स ने ट्विटर (अब X) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गूगल क्लाउड से जुड़ी समस्याएं साझा कीं. कई यूजर्स ने बताया कि गूगल क्लाउड के कारण उनके बिजनेस से जुड़े एप्लिकेशन और वेबसाइट्स ठीक से काम नहीं कर रही हैं. इससे डिजिटल सेवाओं पर निर्भर कंपनियों और व्यक्तियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

गूगल क्लाउड की इस परेशानी के साथ-साथ अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) और सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के यूजर्स ने भी सर्विस डाउन होने की शिकायत की है. लोगों का कहना है कि या तो ऐप्स खुल ही नहीं रहे, या फिर उनमें लॉगिन और डेटा एक्सेस जैसी समस्याएं आ रही हैं.

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से आईं शिकायतें 

इन तकनीकी दिक्कतों की जानकारी देने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, स्पॉटिफाई, डिस्कॉर्ड, अमेजन, गूगल और स्नैपचैट जैसी कंपनियों के हजारों यूजर्स ने सर्विस में खामियों की रिपोर्ट की है. खास बात यह है कि यह समस्या एक ही क्षेत्र में सीमित नहीं रही, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से शिकायतें सामने आई हैं.

हालांकि अभी तक इन कंपनियों की ओर से कोई विस्तृत बयान नहीं आया है कि इस आउटेज की वजह क्या रही. माना जा रहा है कि यह किसी बड़े नेटवर्क कनेक्शन या सर्वर-संबंधी समस्या का नतीजा हो सकता है.

पहले भी हो चुकी है क्लाउड सेवाएं प्रभावित

यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की क्लाउड सेवाएं एक साथ प्रभावित हुई हैं. लेकिन जिस तरह से कई बड़ी कंपनियों की सेवाएं एक साथ ठप हुईं, उसने इंटरनेट की निर्भरता और तकनीकी व्यवस्थाओं की जटिलता को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

अब सभी की नजर इन कंपनियों पर टिकी है कि वे इस समस्या को कितनी जल्दी हल करती हैं और यूजर्स को फिर से सुचारू सेवा कब तक मिलती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
वर्क डेस्क की लाइटिंग हुई हाईटेक, BenQ ने पेश किए नए Bar Lights
ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी स्कूटी सबसे बेस्ट, देखें टॉप-5 लिस्ट
ऑफिस आने-जाने के लिए कौन सी स्कूटी सबसे बेस्ट, देखें टॉप-5 लिस्ट
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim
JioHome यूजर्स के लिए 12 महीने Prime Lite Free, ऐसे करें Claim
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई
SIM बंद होने के बाद कितने दिनों तक चलता है WhatsApp? जानिए सच्चाई

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद गुस्से की डरावनी पिक्चर | Gurugram | ABP News
Mumbai BMW Accident: तेज रफ्तार...बेकाबू हुई BMW कार | Ground Report | Breaking News | Maharashtra
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल कांग्रेस को 'कॉमेडी' बना रहे हैं? | PM Modi's mimicry | Comedian
The Great AI War: AI ने बदली युद्ध की चाल...रणभूमि में बड़ा बवाल | Houthis | AI Tools | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
अभिजीत दीपके ने अब किसका इस्तीफा मांगा? CJP ने बढ़ाई टेंशन
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
मुजफ्फरनगरः 'हिम्मत है तो बताएं कि...', सपा पर बरसे जयंत चौधरी
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
कुणाल खेमू की 'वाइब' निकली आगे, करीना की 'दायरा' का ऐसा हाल, जानें वीकेंड का कलेक्शन
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत, एक गेंद पहले 1 विकेट से मारी बाजी
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज पर शशि थरूर बोले, 'इस तरह का...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
RSS महासचिव होसबोले का PM मोदी पर बड़ा बयान - 'उनके नेतृत्व में भारत...'
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्यों गाड़ी का क्लेम रिजेक्ट कर देती हैं बीमा कंपनियां? यहां जानें बड़ी बातें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
क्या घर वाली छिपकली में जहर होता है? काट ले तो क्या करें
Embed widget