एक्सप्लोरर

सेल्फी की शौकीन गर्लफेंड या पत्नी को गिफ्ट करें ये स्मार्टफोन, बनाएं अपने वेलेंटाइन को यादगार

अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो मार्केट में कई शानदार सेल्फी फोन मौजूद हैं इन स्मार्टफोन में डुएल कैमरा सैटअप दिया गया है. जिससे आप शानदार फोटोग्राफी और सेल्फी क्लिक कर सकते हैं.

फोटो खिंचवानी हो या सेल्फी क्लिक करनी हो, इस काम में लड़कियां सबसे आगे रहती हैं. लड़कियों को फोटो क्लिक करवाने का सबसे ज्यादा शौक होती है. ऐसे में अगर आपकी गर्लफ्रेंड या पत्नी भी फोटो खिंचवाने की शौकीन है तो इस वैलनटाइन डे पर आप उन्हें एक शानदार सेल्फी फोन गिफ्ट कर सकते हैं. मार्केट में आपको ऐसे कई स्मार्टफोन मिल जाएंगे जो सेल्फी के लिए परफेक्ट हैं. इन फोन में आपको बेहद शानदार फ्रंट कैमरा मिलेगा. फोटोग्राफी के लिहाज से लेटेस्ट फोन में आपको डुएल कैमरा मिलता है. जिसका इस्तेमाल सेल्फी के लिए किया जाता है. आजकल मार्केट में ऐसे फोन की डिमांड सबसे ज्यादा है. आज हम आपको टॉप 5 सेल्फी कैमरा फोन के बारे में बता रहे हैं. आइये जानते हैं क्या हैं ऑप्शन.

1-रियलमी X50 5G- सेल्फी के लिए रियलमी X50 5G काफी अच्छा ऑप्शन है. इस फोन में शानदार डुएल कैमरा दिया गया है. आपको फोन में कुल 6 कैमरे मिलेंगे, जिनमे फ्रंट में 32MP का कैमरा और 8 MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि रियर में 64MP का मैन कैमरा लेंस दिया गया है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ आता है. फोन में 4200 mAh की बैटरी दी गई है. फोन में 12जीबी रैम और 256 रोम( रीड ऑन्ली मेमोरी) है. आपको इसमें 6.44 इंच का Full HD डिसप्ले मिलेगा. इस फोन की कीमत 40 हजार से ऊपर है.

2-ओप्पो रेनो 4 प्रो- सेल्फी के लिए ओप्पो रेना 4 प्रो भी अच्छा स्मार्टफोन है. इस फोन में 5 कैमरे हैं जिनमें से 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. इससे शानदार सेल्फी क्लिक कर सकते हैं. फोन में अल्ट्रा वाइड लेंस और लेजर फोकस सेंसर भी दिया गया है. आपको 8GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलेगा. फोन की स्क्रीन 6.5 इंच की HD स्क्रीन है.

3-पोको X2- कम बजट में शानदार सेल्फी फोन है पोको X2. इस फोन में आपको डुएल कैमरे का ऑप्शन मिलता है. आपको करीब 20 हजार में ये फोन मिल जाएगा. फोन में 64MP का मेन कैमरा जिसमें प्राइमेरी फ्रंट कैमरा सेंसर 20 MP और सेकेंडरी कैमरा सेंसर 2MP का है. फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले है जिसमें पंच होल कैमरा सेट-अप दिया गया है. स्मार्टफोन में 6GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 जी प्रोसेसर दिया गया है.

4- रियलमी X3 सुपर ज़ूम- इस स्मार्टफोन में 64MP का मेन कैमरा और 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियलमी X3 सुपर ज़ूम में डिम-लाइट में अच्छी फोटोग्राफी के लिए नाइटस्केप 4.0 फीचर दिया है, फोन में ट्राइपॉड मोड और अल्ट्रा नाइटस्केप जैसे फीचर भी दिए गए हैं. इस फोन में 12GB रैम और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6.57 इंच की एचडी स्क्रीन है. इस फोन को आप 30 से 35 हजार में खरीद सकते हैं.

5- सैमसंग गैलेक्सी एम31एस- इस फोन में आपको 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है साथ ही Sony IMX682 सेंसर मिलता है. इसमें 12MP का सेंसर दिया गया है. साथ ही 5MP का डेप्थ सेंसर और 5MP मैक्रो शूटर मिलता है. स्मार्टफोन में शानदार सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 10 पर बेस्ड है. जिसमें 6.5 इंच का full HD+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है. फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, octa-core Exynos 9611 प्रोसेसर और 8GB की रैम दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget